ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दर्दनाक हादसा: कंटेनर से टकराई कार, बिहार-झारखंड के नौ लोगों की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

दर्दनाक हादसा: कंटेनर से टकराई कार, बिहार-झारखंड के नौ लोगों की मौत

By @dmin
Published: March 11, 2021
Share
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत
SHARE

आगरा (एजेंसी)। आगरा में कानपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गुरुवार तड़के मंडी समिति के सामने भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें नौ लोगों की जान चली गई, जबकि तीन लोग गंभीर घायल हो गए। हादसा एत्मादपुर की ओर से आती तेज रफ्तार स्कार्पियो गाड़ी के डिवाइडर पर चढ़कर गलत दिशा में आने से हुआ। 
स्काॉर्पियो रामबाग की ओर से आ रहे कंटेनर से टकरा गई। हादसे के बाद गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। कंटेनर भी सर्विस रोड पर लटक गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों के शवों को निकलवाया। कंटेनर और कार को क्रेन की मदद से हाईवे से हटाया जा सका। 

कार में सवार थे 12 लोग
झारखंड नंबर की स्कॉर्पियो (जेएच 13 डी 5029) एत्मादपुर की ओर से रामबाग की ओर जा रही थी। पुलिस ने बताया कि ये झारखंड के एमडी हिफजुर रहमान के नाम पर पंजीकृत है। कार में चालक सहित 12 लोग सवार थे। एनएच-2 पर शाहदरा फ्लाईओवर से उतरते समय मंडी समिति के सामने गाड़ी बेकाबू हो गई। वह डिवाइडर पर चढ़ गई। 
इसके बाद कार गलत दिशा में आ गई। रामबाग की ओर से कंटेनर आ रहा था। कंटेनर के चालक ने कार को देखकर बचाने का प्रयास किया। मगर, दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। टक्कर से स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में आठ लोगों की मौत मौके पर हो गई। एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। तीन घायलों का उपचार चल रहा है। 

मृतकों के नाम

  1. स्कार्पियो चालक उपेंद्र पासवान पुत्र सूरज देव पासवान निवासी डूमरी, थाना हण्टरगंज, जिला चतरा, झारखंड। 
  2. गुड्डू कुमार पुत्र शिवनंदन दास निवासी फुलवारिया, जिला गया, बिहार। 
  3. बबलू प्रजापति पुत्र ब्रह्म देव निवासी वडही विगहा भेरूआ, थाना हण्टर गंज, जिला चतरा, झारखंड।
  4. विकास पुत्र बसंत भुइंया निवासी देवरिया पोस्ट विकोपुर, थाना कोठी, जिला गया, बिहार। 
  5. नागेन्द्र कुमार पुत्र क्रष्ण यादव निवासी बरहा फुलवारिया, जिला गया, बिहार।
  6. सुरेंद्र कुमार पुत्र विगन भुइंया निवासी बरहा फुलवारिया, जिला गया, बिहार।
  7. राजेश निवासी हुसैडी, जिला गया, बिहार।  
  8. अमन निवासी वरह, जिला गया, बिहार।  
  9. विपिन निवासी बाहरा, पोस्ट फुलवारिया, जिला गया, बिहार। 

घायल के नाम

  1. सुजीत पुत्र मरजू भुनिया निवासी कोडिया, गया, बिहार। 
  2. सूरज देव पुत्र तन्द्रो प्रजापति निवासी। 
  3. छोटू पुत्र विगन भुइंया निवासी बरहा फुलवारिया, गया, बिहार।
रिसाली के सैर सपाटा कार्यक्रम सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू… ऐसा है उनके कल का दौरा कार्यक्रम
पीएम केयर्स फंड को सार्वजनिक प्राधिकरण घोषित करने की मांग उचित नहीं : पीएमओ
दिव्यांगजनों को मिलेगी उपचार संबंधी ऑनलाईन सेवाएं : कोरोना संक्रमण के कारण दिव्यांगजन को डिजिटल माध्यम से मिलेगा उपचार
IPL 2022: फाइनल मैच 29 मई को, मुंबई 55 और पुणे 15 मैचों की कर सकता है मेजबानी
राजधानी रायपुर में व्यापारी ने पत्नी को चाकू मारा और घर में लगा दी आग, सिलेंडर ब्लास्ट में हुई मौत…. जांच में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article situation may be serious नागपुर में 15 से पूर्ण लॉकडाउन, केस में बढ़ोतरी के बाद फैसला
Next Article श्रीकंचनपथ 148 # 11 march 2021
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?