ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नागपुर में 15 से पूर्ण लॉकडाउन, केस में बढ़ोतरी के बाद फैसला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

नागपुर में 15 से पूर्ण लॉकडाउन, केस में बढ़ोतरी के बाद फैसला

By @dmin
Published: March 11, 2021
Share
situation may be serious
situation may be serious
SHARE

नागपुर (एजेंसी)। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के बाद नागपुर के शहरी इलाके में 15 मार्च से पूरी तरह से लॉकडाउन लगा दिया जाएगा। जिले के प्रभारी मंत्री नितिन राउत ने गुरुवार को कहा है कि शहरी इलाके में 15 से 21 मार्च तक पूर्ण लॉकडाउन लगाया जाएगा। केवल आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। इससे पहले पिछले महीने से ही सात मार्च तक जिले के सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान बंद कर दिए गए थे। वहीं, बाजारों को शनिवार और रविवार को खोलने की अनुमति थी, लेकिन अब पूरी तरह से लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। राज्य में पहले से ही सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रमों में जमावड़े पर रोक लगी हुई है।
महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के इस साल एक दिन में सबसे अधिक 13,659 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2252057 हो गई। स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 54 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 52,610 हो गई है। वहीं, नागुपर में कोरोना वायरस संक्रमण के अभी तक कुल 243726 मामले सामने आ चुके हैं। जिले में इस महामारी से अभी तक 4,877 लोगों की मौत हुई है।
राज्य में पिछले साल आठ अक्टूबर को कोरोना वायरस संक्रमण के 13,395 मामले सामने आए थे। उसके बाद से संक्रमण के दैनिक मामलों में गिरावट देखी जा रही थी। बुधवार को 9,913 लोगों के ठीक होने के बाद संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या 20,99,207 हो गई है। राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 99,008 है। मुंबई में कोविड-19 रोगियों की संख्या बढ़कर 3,37,134 हो गई है। और पांच रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 11,515 तक पहुंच गई है।

तेजी से जांच करने और पाबंदियों का कड़ाई से अमल करने के निर्देश
कोविड-19 के मामलों में तीव्र वृद्धि पर रोकथाम के लिए महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने करीबी संपर्को की जांच, संक्रमितों के बेहद करीब आने वालों की पहचान, तेजी से उनकी जांच, हॉटस्पॉट में सघन जांच और मौतों के ऑडिट समेत सात सूत्री कार्ययोजना बनाई है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ. प्रदीप व्यास ने इस संबंध में तीन मार्च को सभी जिला प्रशासनों को पत्र भेजा था और उन्हें इन बिंदुओं पर तत्काल कदम उठाने का निर्देश दिया गया है। कार्ययोजना में सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक जमावड़ों के सिलसिले में दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करने तथा लोगों को कोविड-19 संक्रमण रोधक आचरणों का पालन करने के वास्ते प्रेरित करने के लिए नागरिक समाज एवं धार्मिक नेताओं को साथ लेने की बात भी कही गई है।

Breaking News : दुर्ग में फिर एक मर्डर, टंगिया मारकर अधमरा छोड़ा, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
नियद नेल्ला नार योजना के ग्रामों के बीपीएल परिवारों को मिलेगी उज्ज्वला गैस कनेक्शन में प्राथमिकता
ब्रेकिंग: रविवार लॉकडाउन को अब मिला ब्रेक… अन्य दिनों की तरह खुलेंगी दुकानें… कलेक्टर ने जारी किया आदेश
युवाओं को इंडस्ट्रीज से जोड़ने रूंगटा आर-1 ग्रुप को मिला बेस्ट परफार्मेस कॉलेज का पुरस्कार
सदन का ऐतिहासिक सत्र सुनने विधानसभा पहुंची मिस इंडिया छत्तीसगढ़, सीएम साय से की मुलाकात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chief Minister Baghel prayed to Hatkeshwar Mahadev on Mahashivaratri मुख्यमंत्री बघेल ने महाशिवरात्रि पर हटकेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर की प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना
Next Article आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत दर्दनाक हादसा: कंटेनर से टकराई कार, बिहार-झारखंड के नौ लोगों की मौत

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?