ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तूफान का अलर्ट: अरब सागर से बढ़ रहा ‘तौकाते’…. केरल में भारी बारिश… गुजरात में मच सकती है भारी तबाही
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

तूफान का अलर्ट: अरब सागर से बढ़ रहा ‘तौकाते’…. केरल में भारी बारिश… गुजरात में मच सकती है भारी तबाही

By @dmin
Published: May 15, 2021
Share
अरब सागर से बढ़ रहा 'तौकाते'
अरब सागर से बढ़ रहा 'तौकाते'
SHARE

कोट्टायम (एजेंसी)। अरब सागर से उठा इस साल का पहला चक्रवाती तूफान तौकाते तेजी से आगे बढ़ रहा है। शुक्रवार को केरल के कोट्टायम तट पर इसके कारण भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में इसका रूप और विकराल होगा और 18 मई की सुबह तक इसके गुजरात पहुंचने के आसार हैं, जहां इससे भारी तबाही की आशंका है। इस बीच एनडीआरएफ ने 53 टीमों को राहत कार्य के लिए तैनात करने की तैयारी कर ली है।
तूफान तौकाते की दस्तक से कोट्टायम में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने भी अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान लगाया था। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक कोट्टायम के अलावा दक्षिण केरल के कुछ इलाकों में सुबह 8:30 बजे से भारी बारिश दर्ज की गई। अनुमान है कि जैसे-जैसे तूफान आगे बढ़ेगा कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, लक्षद्वीप के तटीय इलाकों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी।
मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को अरब सागर और लक्षद्वीप के इलाके में दबाव वाला क्षेत्र बना था और तूफान के शनिवार सुुबह तक गहरे दबाव में परिवर्तित होने के आसार हैं। यहां से चक्रवाती तूफान का रूप लेते हुए यह अगले 24 घंटे में और आगे बढ़ेगा। इसके बाद विकराल रूप लेता हुआ यह तूफान उत्तर से होते हुए उत्तर पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ेगा। तौकाते 18 मई की शाम तक गुजरात व उससे लगते पाकिस्तानी तटीय क्षेत्र के तट से टकरा सकता है और इससे वहां भारी तबाही होने की आशंका है। मौसम विभाग ने अरब सागर से उठे तूफान तौकाते के 16-19 मई तक बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका जताई है। साथ ही शुक्रवार को अलर्ट जारी किया है कि गुजरात समेत अन्य आसपास के तटीय इलाकों में 175 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 

काम की खबर: ईपीएफओ ने शुरू की नई योजना, देशभर में कहीं से भी घर बैठे मिनटों में हो जाएगा काम
सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर
पुरानी पेंशन बहाली: सरकार के इंकार से नाराज कर्मचारी 16 को करेंगे राष्ट्रव्यापी हड़ताल
प्रदेश में विद्युत प्रणाली के निजीकरण का विरोध…. श्रमिक संगठनों ने कहा बलौदा बाजार क्षेत्र को फ्रेंचाइजी में देने का प्रयोग होगा असफल
Bhilai : मोबाइल की लत बना मौत का कारण, रील्स व पोस्ट में बीजी रहती थी पत्नी, पति ने मोबाइल छीना तो लगा ली फांसी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article युवा कांग्रेस का ‘मास्क पहनों छत्तीसगढ़’ अभियान हुआ शुरू… दुर्ग में प्रदेश महासचिव संदीप वोरा ने लोगों को बांटे मास्क
Next Article जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष तुलसी साहू ने लिया सरकारी उचित मूल्य की दुकानों का जायजा… लापरवाही न करने के दिए निर्देश जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष तुलसी साहू ने लिया सरकारी उचित मूल्य की दुकानों का जायजा… लापरवाही न करने के दिए निर्देश
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?