ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: काम की खबर: ईपीएफओ ने शुरू की नई योजना, देशभर में कहीं से भी घर बैठे मिनटों में हो जाएगा काम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

काम की खबर: ईपीएफओ ने शुरू की नई योजना, देशभर में कहीं से भी घर बैठे मिनटों में हो जाएगा काम

By @dmin
Published: June 19, 2020
Share
काम की खबर: ईपीएफओ ने शुरू की नई योजना, देशभर में कहीं से भी घर बैठे मिनटों में हो जाएगा काम
काम की खबर: ईपीएफओ ने शुरू की नई योजना, देशभर में कहीं से भी घर बैठे मिनटों में हो जाएगा काम
SHARE

देहरादून (एजेंसी)। प्रोविडेंट फंड (पीएफ) की निकासी या इससे जुड़े दूसरे कामों के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने मल्टी लोकेशन क्लेम सेटलमेंट योजना शुरू की है। इसके तहत देश में कहीं से भी पीएफ से संबंधित कामों के लिए आवेदन और उनका निपटारा किया जा सकेगा।
ईपीएफओ देहरादून के रीजनल कमिश्नर मनोज कुमार यादव ने बताया कि इस सुविधा से ईपीएफओ के किसी भी क्षेत्रीय कार्यालय से किए गए दावों का निपटान किया जा सकेगा। अब ऐसा जरूरी नहीं रहेगा कि आपको अपने ही शहर के कार्यालय में क्लेम सेटलमेंट के लिए आवेदन करना पड़े।
आप देश के किसी भी ईपीएफओ कार्यालय में कर सकेंगे। बयान में कहा गया कि इस नई पहल के तहत भविष्य निधि, पेंशन, आंशिक निकासी और दावों और हस्तांतरण जैसे सभी प्रकार के ऑनलाइन दावों का निपटान किया जा सकेगा।

Contents
  • 72 घंटे के अंदर हो जाएगा दावों का निपटारा
  • 75 फीसदी निकासी की अनुमति

72 घंटे के अंदर हो जाएगा दावों का निपटारा

उन्होंने बताया कि लॉकडाउन और इसके बाद से लगातार पीएफ निकासी के लिए आवेदन आ रहे हैं। पीएफ कार्यालय के स्तर पर इनका निपटारा तेजी से किया जा रहा है। यह कोशिश की जा रही है कि 72 घंटे के भीतर ऐसे दावों का निपटारा किया जा सके।

75 फीसदी निकासी की अनुमति

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने कोरोना संकट को देखते हुए पीएफ खाताधारकों को राहत देते हुए उनके जमा की एडवांस निकासी की सुविधा दी है। ईपीएफओ ने इसके लिए ईपीएफ स्कीम-1952 में बदलाव करते हुए यह कहा कि कर्मचारी अपने खाते में जमा रकम का 75 फीसदी या तीन माह के वेतन के बराबर रकम निकाल सकते हैं। इस रकम का इस्तेमाल कर्मचारी अपनी जरूरतों के लिए कर सकते हैं और इसे फिर से जमा करने की जरूरत नहीं होगी।

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा जल्द ही करेंगे शादी! एक्टर ने खुद कही ये बात
लखनऊ में दो आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद मध्यप्रदेश में रेड अलर्ट जारी, गृहमंत्री ने दिए निर्देश
नारी शक्ति वंदन के समर्थन में रायपुर में गूंजी मशाल यात्रा,विपक्ष पर बरसीं रत्नावली
Raipur Breaking : युवती की लाश के साथ दो दिन रहा युवक, पुलिस पहुंची तो करने लगा बहाने…. जांच में जुटी पुलिस
कोरोना पर बात करते-करते पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने की नसीहत पर सीएम बघेल बोले-प्रधानमंत्री देश को गुमराह कर रहे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chief Minister Sugam Road Scheme started in Chhattisgarh: CM Bhupesh Baghel launched छत्तीसगढ़ में शुरू हुई मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना: सीएम भूपेश बघेल ने किया शुभारंभ
Next Article Chief Minister Bhupesh Baghel inaugurated the foundation stone of Nava Chhattisgarh Sadan: Nava Chhattisgarh Sadan will be built in Dwarka, New Delhi मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवा छत्तीसगढ़ सदन का किया ऑनलाईन शिलान्यास: नई दिल्ली के द्वारका में बनेगा नवा छत्तीसगढ़ सदन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?