टोक्यो (एजेंसी)। टोक्यो ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत का पदक पक्का हो गया है। सौरभ चौधरी पुरुषों की इस स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए हैं। सौरभ क्वालीफिकेशन राउंड दमदार प्रदर्शन करते हुए पहले स्थान पर रहते हुए फाइनल में क्वालीफाई किया। इस दौरान उन्होंने कुल 586 अंक हासिल किए। वहीं भारत के ही अभिषेक वर्मा 575 अंकों साथ 17वें स्थान पर रहे। सौरभ चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह सीरीज में 95, 98, 98, 100, 98 और 97 अंक हासिल किए।



