ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आज अमेरिका से भारत आ रहा है वीआईपी हवाई जहाज, पीएम मोदी, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति करेंगे ‘एयर इंडिया वन’ में यात्रा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

आज अमेरिका से भारत आ रहा है वीआईपी हवाई जहाज, पीएम मोदी, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति करेंगे ‘एयर इंडिया वन’ में यात्रा

By @dmin
Published: October 1, 2020
Share
आज अमेरिका से भारत आ रहा है वीआईपी हवाई जहाज, पीएम मोदी, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति करेंगे 'एयर इंडिया वन' में यात्रा
आज अमेरिका से भारत आ रहा है वीआईपी हवाई जहाज, पीएम मोदी, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति करेंगे 'एयर इंडिया वन' में यात्रा
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री अब ‘एयर इंडिया वन’ से देश-विदेश की यात्रा करेंगे। ये वीआईपी एयरक्राफ्ट आज अमेरिका से भारत पहुंच रहे हैं। इन विमानों के लिए भारत ने 2018 में बोईंग कंपनी से डील की थी। विमानों को कस्टमाइज करने का काम अमेरिका में किया गया। सुरक्षा जरूरतों के हिसाब से बदलाव किया गया। भारत को मिलने वाले इस विमान का नाम Air India One रखा गया है।
न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है, ‘एयर इंडिया वन अग्रिम और सुरक्षित संचार प्रणाली से लैस है जो हवा में भी ऑडियो और वीडियो संचार फ़ंक्शन का लाभ (बिना हैक या टैप किए) उठाने की अनुमति देता है। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएम के लिए नए डिजाइन किए गए वीआईपी विमान आज अमेरिका से आ रहे हैं।
पीएम मोदी की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जैसी सुरक्षा वाले दो विमान भारत को आज मिलवे वाले हैं। विमानों में प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति यात्रा करेंगे। ये विमान कस्टमाइज होंगे और हाई सिक्योरिटी फीचर्स से लैस होंगे।

Air India One is equipped with advance & secure communication system which allows availing audio & video communication function at mid-air without being hacked or taped. The newly designed VIP aircraft for President, Vice President & PM is arriving from US today: Sources to ANI https://t.co/Ls8DP5SdXG

— ANI (@ANI) October 1, 2020

क्या है खासियत?
इन दोनों विमानों की खासियत भी आपको हैरान कर देगी। बी777 विमानों में अत्याधुनिक मिसाइल रक्षा प्रणाली होंगी जिन्हें लार्ज एयरक्राफ्ट इंफ्रारेड काउंटरमेजर्स (एलएआईआरसीएम) और सेल्फ प्रोटेक्शन सूट्स (एसपीएस) कहा जाता है। फरवरी में, अमेरिका ने भारत को यह दो रक्षा प्रणालियां 19 करोड़ डॉलर की कीमत पर बेचने की सहमति दी थी। दोनों विमानों में सुरक्षा के ऐसे उपकरण लगाए जा रहे हैं जो बड़े से बड़े हमले को नाकाम कर सकती है। यहां तक की इस विमान पर मिसाइल अटैक को भी कोई असर नहीं होगा और यह हमला करने में भी सक्षम होगा। वर्तमान में, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति एअर इंडिया के बी747 विमानों से यात्रा करते हैं, जिनपर एअर इंडिया वन का चिह्न होता है।

एयर इंडिया वन के चालक पहनेंगे खादी के कपड़े
एयर इंडिया वन के चालक दल के सदस्य जल्द ही खादी के पोशाक पहनेंगे। इससे देश में बने इस कपड़े को प्रचारित किया जा सकेगा। एयर इंडिया वन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और उप-राष्ट्रपति का आधिकारिक विमान है। खादी एवं ग्राम उद्योग आयोग (केवीआईसी) के तहत आने वाले खादी ग्रामोद्योग भवन को इस संबंध में एक आदेश प्राप्त हुआ है। आदेश में कहा गया कि चालक दल की महिला सदस्य रेशम की साड़ी पहनेंगी जबकि पुरुष सदस्य खादी के बने जोधपुरी बंद गला कोट, पतलून और जैकट पहनेंगे।

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, बोले : खूब पढ़े-खूब बढ़े
कोरोना से बचाव के लिए प्रदेश में अब तक लगे 1.31 करोड़ टीके… 1.05 करोड़ लोगों ने पहला और 26.68 लाख लोगों ने लिए दोनो डोज… जाने आपके जिले के आंकड़े
हेयर स्मूदनिंग करवाने की सोच रही हैं ? जानिए इससे होने वाले नुकसान…
बंगाल में अंतिम चरण के मतदान के दौरान भी हिंसा: उत्तर कोलकाता में कार सवारों ने फेंके बम, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
मिलेट मिशन : रागी से वनांचल की महिलाओं को मिला नया आमदनी का जरिया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article LAC की सुरक्षा के लिए 1000 किमी रेंज तक जाने वाली मिसाइलें तैनात कर रहा है भारत, रक्षा अधिग्रहण परिषद ने दी मंजूरी LAC की सुरक्षा के लिए 1000 किमी रेंज तक जाने वाली मिसाइलें तैनात कर रहा है भारत, रक्षा अधिग्रहण परिषद ने दी मंजूरी
Next Article बिहार चुनाव 2020: पहले चरण का नामांकन आज से शुरू, सीट बंटवारे पर फिलहाल किसी गठबंधन में सहमति नहीं बिहार चुनाव 2020: पहले चरण का नामांकन आज से शुरू, सीट बंटवारे पर फिलहाल किसी गठबंधन में सहमति नहीं

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?