ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए अगले महीने से इन क्षेत्रों में लगेंगे शिविर…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए अगले महीने से इन क्षेत्रों में लगेंगे शिविर…

By Sonu Sahu
Published: February 16, 2023
Share
SHARE

रायपुर। रायपुर जिले में लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए मार्च महीने से ग्रामीण तथा नगरीय क्षेत्रों में शिविर लगाए जाएंगे। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने शिविरों के लिए विस्तृत कार्य योजना बनाने के निर्देश समय सीमा के साप्ताहिक बैठक में दिए। डॉ भुरे ने विभागीय अधिकारियों से उनके विभागों में संचालित कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जिले में मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मिले आवेदनों, मुख्यमंत्री की घोषणाओं एवं जनसामान्य की मांगों-शिकायतों से संबंधित विषयों पर अधिकारियों से चर्चा कर जल्द से जल्द निराकृत करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश छिकारा, अतिरिक्त कलेक्टर एन.आर.साहू, अपर कलेक्टर बी.बी.पंचभाई, गजेन्द्र ठाकुर एवं बी.सी.साहू, सभी एस.डी.एम तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने मार्च महीने से जिले के ग्रामीण और शहरी इलाकों में लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए क्लस्टर स्तरीय शिविर लगाने के निर्देश दिए। 10 से 12 ग्राम पंचायतों को मिलाकर एक क्लस्टर बनेगा। इसी प्रकार नगर पंचायत और नगर निगम क्षेत्रों में भी शिविर आयोजित होंगे। इन शिविरों में राशन कार्ड बनाने, आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड बनाने, श्रम कार्ड बनाने से लेकर लोगों की सभी समस्याओं का यथासंभव मौके पर ही निराकरण किया जाएगा। ग्रामीण इलाकों में हाट बाजार वाले दिन या बुधवार और शुक्रवार को शिविर लगेंगे। नगर पंचायतों में शनिवार को शिविर लगाए जाएगें। कलेक्टर डॉ भुरे ने मार्च माह के पहले सप्ताह से ही शिविरों की कार्य योजना बनाने और तिथिवार समय सारणी तैयार करने के निर्देश सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों को दिए है। कलेक्टर ने जनचैपाल और लोकसेवा गांरटी अधिनियम के लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने अधिकारियों को निर्देशित किए।

समय सीमा बैठक में कलेक्टर ने मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात कार्यक्रम में की गई घोषणाओं को पूर्णत: अमल में लाने के लिए प्रक्रिया शुरू करने और की गई शिकायतों-मांगों का भी तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी स्कूली बच्चो का जाति प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने खरोरा के नव निर्मित छात्रावास भवन में पानी निकासी और बाउंड्रीवाल निर्माण की व्यवस्था करने कहा। डॉ भुरे ने शहरों तथा ग्रामीण में राशन दुकानों के आबंटन की कार्रवाई शीघ्र करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने आरंग जनपद में मछली पालन के लिए निर्धारित तालाबों की आबंटन प्रक्रिया जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने स्थानीय उद्योगों में शासन की नीति के अनुसार अकुशल श्रमिकों से पदों पर शत प्रतिशत स्थानीय लोगो को रोजगार उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश उद्योग विभाग के अधिकारियों सहित अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों को दिए। इसी तरह सामाजिक प्रतिनिधियो द्वारा भेंट मुलाकात के दौरान सामाजिक भवन के लिए जमीन की मांग पर कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को नियमत: कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने अभनपुर में श्रमिको के लिए चावड़ी बनाने की प्रक्रिया शुरू करने को भी कहा। कलेक्टर ने जिले में अवैध निर्माण के नियमतिकरण के प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।

11 साल की बेटी को मारकर पेड़ से लटकाया, दंपती गिरफ्तार, वारदात के डेढ़ महीने बाद ऐसे हुआ खुलासा
70 साल तक बिहार में सिर्फ 4 मेडिकल कॉलेज, हमने सिर्फ छह वर्षों में 14 दिए: नड्डा
हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा, शराबी पति ने पत्नी को उतारा था मौत के घाट
ममता की चिट्ठी पर चुनाव आयोग का जवाब, कहा- नंदीग्राम में पोलिंग एजेंट को रोकने की बात गलत
रथयात्रा महोत्सव में राज्यपाल के साथ शामिल हुए सीएम साय, निभाई छेरापहरा की रस्म, प्रदेशवासियों के लिए मांगा आशीर्वाद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर ही हुई मौत; जांच में जुटी पुलिस Bhilai Breaking : नेशनल हाइवे पर ट्रक की ठोकर से स्कूटी सवार की मौत, ट्रक चालक गिरफ्तार
Next Article पठान बनी आईमैक्स में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म…

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?