ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने आंगनबाड़ी केन्द्रों में लगाये जा रहे मुनगा के पौधे …
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Chhattisgarh

कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने आंगनबाड़ी केन्द्रों में लगाये जा रहे मुनगा के पौधे …

By @dmin
Published: July 10, 2020
Share
SHARE

नारायणपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्षन में वन विभाग द्वारा ‘मुनगा’ पौधरोपण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत् नारायणपुर जिले के समस्त शासकीय स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों और छात्रावास-आश्रमों सहित में मुनगा के पौधे का रोपण किया जा रहा है। इस मुनगा रोपण अभियान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्रामीण महिलाएं अपनी सहभागिता निभा रही हैं। वे अपने आसपास के आंनगबाड़ी और अपने घर के खाली जगहों में मुनगा पौधों का रोपण कर रही है। कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने के लिए जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं इस कार्य के लिए जुट गई हैं। महिला एवं बाल विकास अधिकारी रविकांत ध्रुर्वे ने बताया कि जिले में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों में मुनगा के पौधों का रोपण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुनगा हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। मुनगे का फल और भाजी का उपयोग कुपोषण को दूर करने सहायक है। मुनगा के रोपण से आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा आसपास में इसके रोपण से भविष्य में मुनगा की सहजता से उपलब्धता होगी। जिससे इन संस्थाओं में पढ़ने वाले बच्चों को और आंगनबाड़ी केंद्र के हितग्राही महिलाओं को भी लाभ होगा। साथ ही परिसरों में हरियाली सहित पर्यावरण के संरक्षण तथा संवर्धन को भी बढ़ावा मिलेगा।

आयुर्वेद में मुनगा को पौष्टिकता से भरपूर महत्वपूर्ण सब्जी का स्थान दिया गया है। यह डायबिटीज से लेकर कैंसर जैसे भयंकर बीमारियों तक के लिए चमत्कारी होता है। यह भी बताया जाता है कि मुनगा मल्टीविटामिन से भरपूर होता है। इसकी पत्तियों में प्रोटीन के साथ-साथ विटामिन बी-6, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन ई पाया जाता है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि इसमें आयरन, मैगनिशियम, पोटेशियम और जिंक जैसे मिनरल भी पाए जाते हैं। बच्चों में कुपोषण दूर करने में अति प्रभावशाली तथा खून की कमी को दूर करने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बस्तर को स्वस्थ बनाने हेतु अपने आंगन, खेत, बाड़ी में अधिक से अधिक मुनगा पौधा लगाने की अपील कलेक्टर के द्वारा किया गया है।

कुम्हारी में मिली महिला की सड़ी गली लाश, हत्या की आशंका… जांच में जुटी पुलिस
Gustakhi Maaf: गलियों से निकल कर रिसॉर्ट तक पहुंची शादियां
रायपुर रेलवे स्टेशन की बदलेगी सूरत, 70 एकड़ में संवरेगा परिसर… जानिए क्या है रेलवे का पूरा प्लान
लॉकडाउन के डर से छत्तीसगढ़ लौटेंगे ढाई लाख से ज्यादा मजदूर, हर प्रवासी की जांच करेगा राज्य प्रशासन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सावन सोमवार के अवसर पर ग्राम भरदा के शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ओली को कब तक बचाएगा चीन? फिर टली स्टैंडिंग कमिटी की बैठक ओली को कब तक बचाएगा चीन? फिर टली स्टैंडिंग कमिटी की बैठक
Next Article अब व्हाट्सएप-ईमेल के जरिए भेजे जा सकेंगे समन, सुप्रीम कोर्ट ने दी इजाजत…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?