ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायपुर रेलवे स्टेशन की बदलेगी सूरत, 70 एकड़ में संवरेगा परिसर… जानिए क्या है रेलवे का पूरा प्लान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

रायपुर रेलवे स्टेशन की बदलेगी सूरत, 70 एकड़ में संवरेगा परिसर… जानिए क्या है रेलवे का पूरा प्लान

By Mohan Rao
Published: September 27, 2023
Share
रायपुर रेलवे स्टेशन की बदलेगी सूरत
SHARE

रायपुर। रेल मंत्रालय के महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधा प्रदान करने हेतु अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशनों के कायाकल्प की तैयारी चल रही है। अगस्त 2023 में प्रधान मंत्री के द्वारा देश के 500 से अधिक रेलवे स्टेशनों के साथ रायपुर स्टेशन के पुनर्विकास के कार्य का भी शिलान्यास किया गया। लगभग 70 एकड़ में विस्तृत रायपुर स्टेशन को आने वाले 45 सालों के यात्रियों की संख्या को ध्यान में रख कर इस वृहत कार्य की योजना बनाई गई है ।

रायपुर रेलवे स्टेशन को विकसित करने का लक्ष्य रेल यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं और बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करना है। रेलवे स्टेशन के आसपास अच्छी व्यवस्थाएं होने से आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। रेलवे लगातार यात्री सेवा को सुलभ करने के लिए नवीनतम तकनीक, सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने पर काम कर रही है। इसी कड़ी में देशभर के रेलवे स्टेशनों की कायापलट करने पर काम किया जा रहा है। रायपुर शहर की इतिहास में रायपुर रेलवे स्टेशन महत्वपूर्ण रूप से जुड़ा हुआ है। ऐसे में जरूरी है कि रेलवे स्टेशनों को आधुनिक स्वरूप में ढाला जाए। जब रायपुर आधुनिक स्टेशन बनेंगा तो इससे एक नया माहौल भी बनेगा। जब देशी विदेशी पर्यटक यहां पहुंचेंगे तो यहाँ की तस्वीर उसकी नजरों में यादगार बनेगी।

अमृत भारत स्टेशन योजना का मकसद सुविधाओं की शुरुआत के साथ मौजूदा सुविधाओं के अपग्रेडेशन पर भी काम करना है।  योजना के तहत रायपुर शहर के दोनों किनारों पर उचित एकीकरण के साथ  स्टेशन को सिटी सेंटर के रूप में विकसित करने तथा शहर को दोनों तरफ से जोड़ने के लिए मास्टर प्लान तैयार किए जा रहा है। स्टेशन भवन का डिजाइन छतीसगढ़ के स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुजकला से प्रेरित होगा । यह रेलवे स्टेहशन रायपुर शहर या स्थाएन की खूबसूरती को प्रदर्शित करेगा। वर्तमान में रायपुर स्टेशन से प्रतिदिन लगभग 52,273 यात्रियों का आवागमन हो रहा है, जबकि आने वाले 45 वर्षों में यात्रियों की संख्या प्रतिदिन लगभग 1 लाख 32 हजार के अनुरूप इसे विकसित किया जा रहा है। स्टेशन में प्रवेश एवं निकास के मार्ग अलग-अलग किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को भीड़भाड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा।

760 यात्रियों के एक साथ बैठने की होगी व्यवस्था
कॉन्कोर्स में एकसाथ लगभग 760 यात्रियों के बैठने के लिए 3714 वर्ग मीटर वेटिंग एरिया की व्यवस्था है। 1850 से अधिक वाहनों के लिए लगभग 43353 वर्ग मीटर की पार्किंग एरिया का प्रावधान किया गया है। 3 नए फुट ओवर ब्रिज 6 मीटर चौड़ाई का प्रावधान किया गया है।  स्टेशन में व्यवसायिक प्रतिष्ठान एवं दुकाने होगी। बुजुर्गों तथा दिव्यांग यात्रियों की विशेष सुविधा के लिए 42 लिफ्ट एवं 24 एस्केलेटर बनाए जाएंगे जिससे यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म जाने में आसानी होगी। पार्सल सर्विस मूवमेंट को यात्री आवागमन एरिया से अलग कर एक नए भवन में शिफ्ट किया जाना है। इसके साथ ही पार्सल गोदाम को वर्तमान के 1287 वर्ग मीटर से बढ़ाकर लगभग 3512 वर्ग मीटर किया जाना है।

यात्रियों को दी जाने वाली जरूरी सुविधाओं में खान-पान, पीने का पानी, एटीएम, इंटरनेट, वॉशरूम, कवर शेड, स्टैंडर्ड साइनेज आदि शामिल है।  स्टेशन को विश्वस्तरीय रूप देते हुए ग्रीन स्टेशन का रूप दिया जा रहा है, जहां प्राकृतिक रौशनी और वेंटिलेशन का प्रावधान होगा। स्टेशन पर वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांग  जन के अनुकूल सुविधाएं होंगी। पुनर्विकास के बाद रायपुर स्टेशन हाईटेक यात्री सुविधाओं के साथ टेक्नोलॉजी, स्थानीय संस्कृति और समृद्ध विरासत का आकर्षक केंद्र बनेगा। यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ रोजगार बढ़ने की व्यापक संभावना विकसित होगी जिसका लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा। रेलवे स्टेशन सिटी के दोनों तरफ जुड़कर सिटी सेंटर की तरह विकसित होगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्री सुविधा एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी उन्नत और आधुनिक यात्री सुविधा के कार्य जारी रहेंगे, जिसका एक महत्वपूर्ण प्रतीक रायपुर स्टेशन के पुनर्विकास के कार्य हैं।

Gustakhi Maaf: शरिया अदालत का फैसला बाध्यकारी नहीं
सुरजपुर के भाजपा नेता की सिरकटी लाश मिलने से मचा हड़कंप: परिजनों ने की थी लापता होने की शिकायत
भाजपा नेता और पूर्व आईएएस ओपी चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जानें क्या है मामला
Big accident : कैप्सूल वाहन ने मारुति वैन को मारी ठोकर, युवक की मौत और एक की हालत गंभीर
चार जवानों पर फायरिंग करने वाले जवान ने बताया क्यों किया ऐसा… जवाब जानकर हो जाएंगे हैरान… इस पूरी वारदात के पीछे यह थी वजह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article केएल डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी ने सफलतापूर्वक अपना पहला सैटेलाइट केएलसैट लांच कियावायुमंडल मापन प्रौद्योगिकी में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया केएल डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी ने सफलतापूर्वक अपना पहला सैटेलाइट केएलसैट लांच किया, वायुमंडल मापन प्रौद्योगिकी में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया
Next Article मुख्यमंत्री ने बायो-एथेनॉल प्रदर्शन संयंत्र का किया लोकार्पण, दुर्ग जिले के गोढ़ी में लगाया गया है संयंत्र

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?