ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लिव इन रिलेशनशिप का खौफनाक अंत… प्रेमिका से पीछा छुड़ाने, पहले की हत्या फिर लाश के किए 35 टुकड़े… पढ़ें पूरी खबर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

लिव इन रिलेशनशिप का खौफनाक अंत… प्रेमिका से पीछा छुड़ाने, पहले की हत्या फिर लाश के किए 35 टुकड़े… पढ़ें पूरी खबर

By Mohan Rao
Published: November 14, 2022
Share
आरोपी अफजल और मृतका श्रद्धा
SHARE

श्रीकंचनपथ डेस्क। लिव इन रिलेशनशिप का खौफनाक परिणाम सामने आया है। यह ऐसा वाकया है जिसे जानने वालों की रूह कांप जाएगी। एक मल्टिनेशनल कंपनी की कॉल सेंटर में काम करने वाले युवक युवती साथ में रहते थे। युवती ने शादी का दबाव बनाया तो युवक को रास नहीं आया और उसने मौका देख युवती की हत्या कर दी। युवक की दरिंदगी हत्या तक सीमित नहीं रही बल्कि उसने शव के 35 टुकड़े कर ठिकाने लगा दिया। करीब 6 माह बाद यह मामला खुला। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

इस खौफनाक हत्याकांड के आरोपी तक पुलिस कभी नहीं पहुंच पाती यदि उनके पास युवती के लापता होने की शिकायत नहीं आती। महाराष्ट्र के पालघर जिले में रहने वाले 59 वर्षीय विकास मदान वाकर दिल्ली के महरौली थाने पहुंचकर अपनी बेटी श्रद्धा वाकर के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। श्रद्धा के पिता विकास मदान वाकर ने बताया कि वे उनकी बेटी और आफताब के रिश्ते से खुश नहीं थे।

विरोध के कारण उनकी बेटी ने अचानक मुम्बई छोड़ दिया। बाद में पता चला कि वे दिल्ली के महरौली के छतरपुर इलाके में रहते हैं। उन्होंने बताया कि किसी न किसी माध्यम से बेटी की जानकारी मिलती रहती थी।  लेकिन मई महीने के बाद से उसके बारे में उन्हें कुछ भी पता नहीं लग पा रहा था। उसके फोन नंबर पर भी सम्पर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन वह भी नहीं मिला। फिर अनहोनी की आशंका होने पर वह आठ नवंबर को सीधे छतरपुर स्थित फ्लैट में गए जहां बेटी किराये पर रहती थी। वहां न तो बेटी मिली न ही आफताब वहां था इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत दर्ज कराई।

जांच हुई तो खुला हत्या का राज
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने हत्याकांड की जांच की तो कड़ी दर कड़ी पकड़ते हुए मामले का खुलासा किया। पुलिस ने आफताब के मोबाइल फोन सर्विलांस पर लगाया जिससे उसकी लोकेशन पुलिस को पता चली। इसके बाद पुलिस ने आफताब अमीन पूनावाला को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गिरफ्तारी के बाद आफताब ने हत्या व शव को ठिकाने लगाने की जो खौफनाक कहानी सुनाई उसने पुलिस को भी हैरान कर दिया।

शादी के लिए बनाती थी दबाव इसलिए कर दिया खून
दरअसल मुंबई से आने के बाद दिल्ली में दोनों एक मल्टिनेशनल कंपनी के कॉल सेंटर में जॉब कर रहे थे। दोनों एक साथ लिव इन रिलेशन में रह रहे थे। इसके बाद युवती बार बार आफताब से शादी के की जिद करने लगी जिसे वह टाल देता था। लगातार बन रहे दबाव के कारण आफताब ने युवती को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 18 मई को आफताब ने श्रद्धा वाकर कीक गला घोंटकर हत्या कर दी।

35 टुकड़ों में लगाया शव को ठिकाने
हत्या के बाद आरोपी आफताब का शव को ठिकाने लगाने का तरीका भी कम डरावना नहीं है। उसने शव को 35 टुकड़ों में काटा। आरी की सहायता से उसने पहले शव के टुकड़े किए। पुलिस के मुताबिक आरोपी आफताब ने एक 300 लीटर का फ्रिज खरीदा और उसने लाश के तमाम टुकड़े उसमें रख दिए थे। वो रोज रात को 2 बजे फ्लैट से निकलता था और एक लाश का टुकड़ा जंगल में फेंक आता था। इस तरह आरोपी ने युवती के शव के टुकड़ों को दिल्ली शहर के अलग अलग जगह ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने आरोपी आफताब से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर कुछ इंसानी हड्डियां जंगल से बरामद की हैं जिसका डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।

भ्रष्टाचार अब भी हमारी बड़ी समस्या, दुनिया में भारत 80वें नंबर पर
पूर्व मंत्री कवासी लखमा को हार्ट अटैक, रायपुर के MMI अस्पताल में भर्ती
शहीद गैंदसिंह की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए सीएम साय, बोले- छत्तीसगढ़ की धरती जनजातीय शौर्य और बलिदान की साक्षी
मोदी कैबिनेट की बैठक में बड़ा निर्णय: 7000 गांवों में होगा मोबाइल सुविधा का विस्तार…. जाने बैठक में और क्या रहा खास
दंतेवाड़ा व सुकमा तक पहुंचे चेम्बर के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन, व्यापारियों को किया मतदान के प्रति जागरुक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bharat Jodo Yatra: Nehru Jayanti पर कांग्रेसियों ने निकाली भारत जोड़ो सह यात्रा, देश को एक सूत्र में जोड़ने के लिए Congress ही विकल्प: वोरा Bharat Jodo Yatra: Nehru Jayanti पर कांग्रेसियों ने निकाली भारत जोड़ो सह यात्रा, देश को एक सूत्र में जोड़ने के लिए Congress ही विकल्प: वोरा
Next Article Big Breaking: जेल सुप्रीरिटेंडेंट सस्पेंड, मंत्री को जेल में VIP ट्रीटमेंट देने का आरोप, जांच एजेंसी ने सौंपे सीसीटीवी फुटेज Big Breaking: जेल सुप्रीरिटेंडेंट सस्पेंड, मंत्री को जेल में VIP ट्रीटमेंट देने का आरोप, जांच एजेंसी ने सौंपे सीसीटीवी फुटेज
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?