ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कलेक्टर के टास्क को पूरा करने निगम के अधिकारी मैदान में… बाजार को व्यवस्थित करने रूआबांधा पहुंचे आयुक्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

कलेक्टर के टास्क को पूरा करने निगम के अधिकारी मैदान में… बाजार को व्यवस्थित करने रूआबांधा पहुंचे आयुक्त

By @dmin
Published: September 27, 2021
Share
To fulfill the task of the collector, the officers of the corporation reached the ground
To fulfill the task of the collector, the officers of the corporation reached the ground
SHARE

रिसाली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे के टास्क को पूरा करने रिसाली नगर पालिक निगम के आयुक्त आशीष देवांगन अपनी टीम समेत रूआबांधा साप्ताहिक बाजार पहुंचे। वे देर रात तक बाजार को सड़क से हटाने कवायद करते रहे। बाद में स्वास्थ्य कर्मियों की मदद से छटाई के बाद बिखरे सब्जी-भाजी को मवेशियों के लिए गोठान पहुंचवाया।

खास बात यह है कि गोठान में रखने वाले मवेशियों के लिए चारा की समस्या न हो इसके लिए निगम प्रशासक डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे ने कार्य योजना तैयार की है। इसके तहत प्रत्येक साप्ताहिक बाजार और हाट से सफाई कामगार छटाई के बाद बाजार स्थल पर बिखरे सब्जी-भाजी को एकत्र कर गोठान पहुंचा रहे है। आयुक्त ने निर्देश दिए है कि शनिवार को रूआबांधा, मंगलवार को टंकी मरोदा, गुरूवार व रविवार को स्टेशन मरोदा समेत प्रत्येक सुबह रिसाली में लगने वाले हाट से छटाई वाले साग-भाजी एकत्रित कर गोठान पहुंचाया जाए। बाजार विजिट के दौरान नोडल अधिकारी रमाकांत साहू, कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर, राजस्व अधिकारी हरचरण सिंह अरोरा, प्रभारी अभियंता गोपाल सिन्हा आदि उपस्थित थे।

समझाईश का असर नहीं, जुर्माना
रूआबांधा बाजार के दिन मुख्य मार्ग पर लगने वाले जाम को मुक्त करने कलेक्टर ने रिसाली निगम को टास्क दिया है। निगम के अधिकारी आयुक्त के निर्देश पर लगातार ठेला व पसरा लगाने वालों को समझाईश दे रहे है। इसके बाद भी कुछ फल विक्रेता जान बूझकर सड़क किनारे ठेला लगा लिया था। जिनसे 200-200 जुर्माना वसूला गया।

होगा विस्तार
आयुक्त ने देर रात तक बाजार क्षेत्र का स्थल निरीक्षण करते रहें। उन्होंने फल विक्रेताओं को एक जगह ठेला लगाने के लिए डस्ट डालकर जमीन समतलीकरण करने निर्देश दिए। वहीं पार्किंग के लिए अलग से व्यवस्था के लिए अधिकारियों को कार्य योजना तैयार करने कहा। सड़क पर खड़ी वाहनों को हटाने व व्यवस्थित कराने आयुक्त ने यातायात विभाग से चर्चा भी की।

सड़क बाधा करने पर कार्यवाही
साप्ताहिक बाजार के दिन सड़क पर पसरा लगाकर सामान बेचने वालों को निगम ने समझाईश दी है कि वे जाम के हलात निर्मीत न होने दे। इसके बाद भी सड़क बाधित करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

गुस्ताखी माफ: गुलाम ने अध्यक्ष को लिखा पांच पन्नों का इस्तीफा
Breaking News : रिश्वत लेती पकड़ी गई महिला पटवरी की गई नौकरी, विभागीय जांच के बाद कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा का एक्शन
पुतिन के देश में छा गए भारतीय उत्पाद, चावल-काली मिर्च से लेकर आलू समेत दर्जनों वस्तुएं होंगी निर्यात
पहले पी शराब, फिर बनाए संबंध… फिर प्रेमिका ने कर दी प्रेमी की हत्या
पश्चिम एशिया में बढ़ेगी भारत की धमक, अमेरिका-इजरायल के साथ बन रहा एक और क्वाड संगठन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Dispute over minor matter… murder of youth by stoning screwdriver मामूली बात पर विवाद… युवक की पेचकस, रॉड एवं ईंट पत्थर मारकर कर हत्या… चंद घंटों में धरे गए आरोपी
Next Article To fulfill the task of the collector, the officers of the corporation reached the ground कोरोना से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को अनुदान देने के लिए निर्धारित प्रारूप में लिए जाएंगे आवेदन… निगम मुख्यालय सहित सभी जोन कार्यालयों में शुरू हुई प्रक्रिया

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?