ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विराट कोहली के परिवार को धमकी मिलने से दुखी इंजमाम उल हक ने आलोचकों को लताड़ा, बोले- अपनी सीमा में रहो
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

विराट कोहली के परिवार को धमकी मिलने से दुखी इंजमाम उल हक ने आलोचकों को लताड़ा, बोले- अपनी सीमा में रहो

By @dmin
Published: November 1, 2021
Share
विराट कोहली के परिवार को धमकी मिलने से दुखी इंजमाम उल हक ने आलोचकों को लताड़ा, बोले- अपनी सीमा में रहो
विराट कोहली के परिवार को धमकी मिलने से दुखी इंजमाम उल हक ने आलोचकों को लताड़ा, बोले- अपनी सीमा में रहो
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईसीसी टी-20 वल्र्ड कप 2021 के सुपर 12 स्टेज के ग्रुप 2 मुकाबले में विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम को एकतरफा अंदाज में आठ विकेट से करारी मात दी। इस हार के बाद भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को गहरा धक्का लगा है। इसके अलावा कोहली की कप्तानी पर भी सवाल उठने लगे हैं। भारतीय टीम के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद कोहली आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं और सोशल मीडिया पर लगातार उन पर निशाना साधा जा रहा है। इस बीच, ऐसी भी खबरें आ रही है कि कई यूजर्स ने कोहली के परिवार को भी धमकी दी है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक कोहली के परिवार को धमकी मिलने से काफी दुखी हैं। इंजमाम ने कहा है कि लोगों को आलोचना करने का अधिकार है, लेकिन उन्हें अपनी सीमा में रहना चाहिए।

इंजमाम ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, ‘मैंने सुना है कि विराट कोहली की बेटी को धमकियां दी जा रही हैं। लोगों को समझने की जरूरत है कि यह सिर्फ एक खेल है। हम अलग-अलग देशों के लिए खेल रहे हैं लेकिन हम एक ही कम्युनिटी का हिस्सा हैं। आपको कोहली की बल्लेबाजी या उनकी कप्तानी की आलोचना करने का पूरा अधिकार है, लेकिन किसी को भी क्रिकेटर के परिवार को निशाना बनाने का हक नहीं है। पूर्व कप्तान ने मोहम्मद शमी को लेकर भी कहा, ‘कुछ दिन पहले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। जीत और हार खेल का एक हिस्सा है। लोगों द्वारा कोहली के परिवार को निशाना बनाए जाने से मुझे बहुत दुख हुआ है।

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने आगे कहा कि वह भारतीय बल्लेबाजों को स्ट्राइक रोटेट करने के लिए संघर्ष करते देखक हैरान हैं। उन्होंने कहा, ‘टूर्नामेंट में यह एक महत्वपूर्ण मैच था। शायद भारत-पाकिस्तान मैच के बाद सबसे अहम मुकाबला था। भारतीय टीम जिस तरह से खेली, उसे देखकर मैं काफी हैरान था। मैं समझ नहीं पा रहा था कि भारतीय टीम खुद पर इतना दबाव कैसे ले सकती है। मैंने टीम इंडिया को इस तरह खेलते हुए कभी नहीं देखा। न्यूजीलैंड के दोनों स्पिनर अच्छे हैं, लेकिन उनमें से कोई भी विश्व स्तरीय स्पिनर नहीं है। फिर भी भारतीय बल्लेबाज सिंगल लेने के लिए जूझ रहे थे।

Traffic Awareness Week: ट्रैफिक रूल नहीं मानने से होती है जानलेवा दुर्घटनाएं, पेरेन्ट्स से अनुरोध नाबालिकों को गाड़ी चलाने न दें-दुर्ग पुलिस
छत्तीसगढ़ ग्रोथ एंड स्टेबिलिटी फंड विधेयक 2025 विधानसभा में पारित, वित्तीय स्थिरता और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
टाटा सूमो में चार गोवंश को बेरहमी से ठूंसकर की जा रही थी तस्करी, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर भागे तस्कर
फ्लिपकार्ट ने अपने ग्राहकों को पर्सनल लोन देने की, सुविधा के लिए एक्सिस बैंक के साथ मिलाया हाथ
नया विधेयक तैयार: सेना व न्यायपालिका के खिलाफ बयानबाजी पर होगी पांच साल की सजा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article किसानों का दो लाख तक का कर्ज होगा माफ, किसानों पर दर्ज एफआईआर भी होंगी रद्द चुनावी दांव: बिजली सस्ती कर चन्नी ने विपक्ष को दिया झटका, डीए में भी किया बंपर इजाफा
Next Article मोबाइल मेडिकल यूनिट के सफलतम संचालन का 1 वर्ष पूर्ण, आयुक्त प्रकाश सर्वे ने चिकित्सक दल को किया सम्मानित

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?