ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तकरार : केंद्र और विपक्ष आमने-सामने, भाजपा बोली- वैक्सीन पर भ्रम फैला रहा विपक्षी पार्टियां
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

तकरार : केंद्र और विपक्ष आमने-सामने, भाजपा बोली- वैक्सीन पर भ्रम फैला रहा विपक्षी पार्टियां

By @dmin
Published: May 12, 2021
Share
बंगाल में गठबंधन पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा, कहा- कांग्रेस केवल घरवालों की पार्टी है
बंगाल में गठबंधन पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा, कहा- कांग्रेस केवल घरवालों की पार्टी है
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में वैक्सीन की कमी को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं।  कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत अन्य विपक्षी दलों ने केंद्र पर पर्याप्त वैक्सीन मुहैया नहीं कराने का आरोप लगाया। विपक्ष के आरोपों पर भाजपा नेता संबित पात्रा ने पलटवार किया है। संबित पात्रा ने कहा कि वैक्सीन पर विपक्ष भ्रम फैला रहा है। राहुल गांघी और केजरीवाल वैक्सीन पर झूठ बोल रहे हैं। पात्रा ने कहा कि लाइसेंस प्रक्रिया के तहत सभी देशों को टीका भेजा गया है। 14 फीसदी वैक्सीन यूनाइटेड किंगडम को दिया गया है। वैक्सीन विदेश भेजने के आरोपों पर संबित पात्रा ने कहा कि अभी तक 6.68 करोड़ वैक्सीन की डोज़ अन्य देशों को भेजी गई हैं, इनमें से 1.07 करोड़ मदद के तौर पर दी गई हैं। पात्रा ने बताया कि सीमा सुरक्षित करने के लिए सात पड़ोसी देशों को भी 78.5 लाख टीके भेजे गए हैं। इसके अलावा 2 लाख डोज़ यूनाइटेड नेशन भेजे गए । 

नड्डा ने कांग्रेस नेताओं की शिकायत सोनिया गांधी से की
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को कोरोना महामारी के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के व्यवहार को लेकर पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। पत्र  में जेपी नड्डा ने कहा कि महामारी और संकट की इस घड़ी में कांग्रेस के व्यवहार से दुखी हूं, लेकिन हैरान नहीं हूं। आपकी पार्टी के कुछ नेता लोगों की मदद करने में सराहनीय काम कर रहे हैं। पत्र में  उन्होंने लिखा कि जब भारत कोरोना महामारी के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ रहा है, ऐसे में कांग्रेस के नेता लोगों को गुमराह कर रहे हैं। लोगों में एक तरह से खौफ पैदा किया जा रहा है। कांग्रेसी नेता लोगों को गुमराह करना बंद करें। 

सिसोदिया ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा दिल्ली सरकार ने 1.34 करोड़ कोरोना वैक्सीन की मांग की, लेकिन कोवैक्सीन बनाने वाली भारत बायोटेक ने दिल्ली सरकार को पत्र लिखकर वैक्सीन सप्लाई करने से इनकार कर दिया है। सिसोदिया ने कहा कि केंद्र सरकार के हिसाब से राज्यों को कंपनियां वैक्सीन मुहैया करा रही है।  केंद्र पर तंज कसते हुए सिसोदिया ने इसे केंद्र का ‘वैक्सीन कुप्रबंधन’ करार दिया है। 

https://twitter.com/msisodia/status/1392371126181916673?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1392371126181916673%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Findia-news%2Fcoronavirus-second-wave-sonia-gandhi-kejriwal-slams-centre-on-covid-19-vaccinations
 
देश में वैक्सीन की किल्लत
गौरतलब है कि 18 प्लस से ज्यादा के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है, ऐसे में देश में वैक्सीन की भारी किल्लत हो गई है। दिल्ली, मुंबई, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक समेत देश के अन्य हिस्सों में टीकाकरण केंद्रों पर लंबी भीड़ लगी हुई है। राज्यों में वैक्सीन की भारी किल्लत हो गई है। लोगों का आरोप है कि वैक्सीन लेने के लिए उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, बावजूद इसके उन्हें वैक्सीन नहीं मिल पा रही है।

हादसा : गोकलपुरी में आग लगने से सात लोगों की मौत, 30 झोपडिय़ां जलीं
मुख्यमंत्री साय ने बारिश से धान को बचाने पुख्ता इंतजाम करने दिए निर्देश, खाद्य मंत्री बघेल ने कलेक्टरों को जारी किया आदेश
सांसदों की सैलरी बढ़ी, पूर्व सांसदों का पेंशन में भी बढ़ोत्तरी, केन्द्र सरकार ने जारी की अधिसूचना
अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की ओर चीन का बड़ा कदम, पहला लैब मॉड्यूल सफलतापूर्वक लॉन्च किया
भारत में कोरोना: 26 दिन बाद एक हजार से कम मरीजों की मौत…. पिछले 24 घंटे में सामने आए 70 हजार नए मामले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big news: Diwali bonus gift to 30 lakh government employees अब से भारत में ही बनेगी इलेक्ट्रिक कारों की बैटरी, 18100 करोड़ के पीएलआई इंसेटिंव को मिली मंजूरी
Next Article सावधान: रूप बदल रहा है वायरस! तबाही मचाने वाला है कोविड का यह नया वैरियंट, देशभर में अलर्ट नए वेरिएंट को ‘भारतीय’ कहने पर सरकार ने जताई आपत्ति, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी नहीं दिया यह नाम
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?