ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की ओर चीन का बड़ा कदम, पहला लैब मॉड्यूल सफलतापूर्वक लॉन्च किया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की ओर चीन का बड़ा कदम, पहला लैब मॉड्यूल सफलतापूर्वक लॉन्च किया

By @dmin
Published: July 24, 2022
Share
अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की ओर चीन का बड़ा कदम, पहला लैब मॉड्यूल सफलतापूर्वक लॉन्च किया
अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की ओर चीन का बड़ा कदम, पहला लैब मॉड्यूल सफलतापूर्वक लॉन्च किया
SHARE

बीजिंग (एजेंसी)। चीन ने रविवार को अपने निर्माणाधीन अंतरिक्ष स्टेशन का पहला लैब मॉड्यूल सफलतापूर्वक लॉन्च किया। चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, लॉन्ग मार्च-5बी ङ्घ3 वाहक रॉकेट, वेंटियन को ले जा रहा था, जो दक्षिणी द्वीप प्रांत हैनान के तट पर वेनचांग अंतरिक्ष यान प्रक्षेपण स्थल से प्रक्षेपित हुआ।

नया मॉड्यूल कोर मॉड्यूल के बैकअप के रूप में और देश द्वारा वर्तमान में बनाए जा रहे तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन में एक शक्तिशाली वैज्ञानिक प्रयोग मंच के रूप में कार्य करेगा। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन अपने अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण को पूरा करने के लिए सही ट्रैक पर चल रहा है क्योंकि उसने सफलतापूर्वक पहला लैब मॉड्यूल लॉन्च किया है।

खुद का स्पेस स्टेशन स्थापित करने के लिए चीन पूरी ताकत झोंक रहा
बता दें कि अंतरिक्ष में खुद का स्पेस स्टेशन स्थापित करने के लिए चीन पूरी ताकत झोंक रहा है। निर्माण कार्य पूरा करने के लिए एक के बाद एक अंतरिक्ष यात्री को भेजा जा रहा है। इसी क्रम में चीन ने आज तीन अंतरिक्ष यात्रियों को मिशन पर भेज दिया है। यह मिशन करीब छह महीने तक चलेगा। तीनों यात्री चीनी स्पेस स्टेशन तियांगोंग का निर्माण कार्य पूरा करेंगे।

अंतरिक्ष यात्री चेन डोंग, लियू यांग और कै जुझे शेनझोउ-14 अंतरिक्ष यान के जरिए स्पेस में भेजे गए थे। यह दल पृथ्वी का चक्कर लगा रहे चीन के अंतरिक्ष स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा करेगा। शेनझोउ-14 अंतरिक्षयान को उत्तर पश्चिमी चीन के जिकुआन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से लॉन्ग मार्च-2एफ रॉकेट के जरिये अंतरिक्ष में भेजा गया।

नेशनल स्पेस लैबोरेटरी की जाएगी स्थापित
चीनी अंतरिक्ष एजेंसी, सीएमएएए के डिप्टी डायरेक्टर लिन शिक्वियांग ने बताया कि मिशन के जरिए स्पेश स्टेशन को नेशनल स्पेस लैबोरेटरी बनाया जाएगा। लिन ने बताया कि शेनझोउ-14 का क्रू ग्राउंड टीम के साथ मिलकर काम करेगा। टीम कोर मॉड्यूल के साथ दो लैब मॉड्यूल के डॉकिंग और ट्रांसपोजिशन को पूरा करने का काम करेगी। वे पहली बार दो लैब मॉड्यूल में प्रवेश करेंगे और पर्यावरण को रहने के लिए उपयुक्त बनाने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि वे दो मॉड्यूल में एक दर्जन से ज्यादा वैज्ञानिक प्रयोग कैबिनेट खोलेंगे और उन्हें स्थापित करेंगे।

फरार अपराधियों पर इनाम की घोषणा, जशपुर एसपी शशिमोहन ने कहा- सूचना देने वाले का नाम रखा जाएगा गुप्त
महिला दिवस पर बीजेपी की महिला सांसद की मांग, अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस भी मनाया जाना चाहिए
19 जुलाई से बुलाया जा सकता है मानसून सत्र, सांसदों को लेनी होंगी वैक्सीन की दोनों डोज
चारधाम यात्रा को लेकर सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका
सेल्फी लेते समय अक्सर लोग दो उंगली क्यों उठाते हैं? जानिए इसका कारण!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बुजुर्ग मां और बेटी से चार माह तक दुष्कर्म करता रहा युवक गिरफ्तार…
Next Article 14 साल की किशोरी को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से गर्भपात की मिली अनुमति…

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?