ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 10वीं-12वीं परीक्षाओं की समय सारणी जारी, 23 अप्रैल से एग्जाम शुरू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

10वीं-12वीं परीक्षाओं की समय सारणी जारी, 23 अप्रैल से एग्जाम शुरू

By @dmin
Published: February 27, 2021
Share
10वीं-12वीं परीक्षाओं की समय सारणी जारी, 23 अप्रैल से एग्जाम शुरू
10वीं-12वीं परीक्षाओं की समय सारणी जारी, 23 अप्रैल से एग्जाम शुरू
SHARE

एजुकेशन डेस्क/ मुबंई (एजेंसी)। महाराष्ट्र बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.gov.in पर दसवीं व बारहवीं कक्षा की डेटशीट जारी की है। दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 29 अप्रैल और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 23 अप्रैल से शुरू होंगी। दसवीं व बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बोर्ड परीक्षाओं की विस्तृत डेटशीट देख सकते हैं। दसवीं व बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं ऑफलाइन होंगी। बोर्ड ने छात्रों को ऑनलाइन परीक्षा देने का विकल्प नहीं दिया है।

ऑनलाइन नहीं, ऑफलाइन होंगी बोर्ड परीक्षाएं
महाराष्ट्र में कई छात्रों के अभिभावकों और शिक्षकों ने वैश्विक कोरोना महामारी को देखते हुए दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं ऑनलाइन कराने की मांग की थी। हालांकि, उनकी यह मांग नहीं मानी गई है। सूबे में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बोर्ड से यह अपील की गई थी। शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ इस बात की पुष्टि कर चुकी हैं कि सूबे में दसवीं व बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं ऑफलाइन होंगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में ऑनलाइन प्रारूप में बोर्ड परीक्षा आयोजित करना संभव नहीं है।
बोर्ड दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं की तारीखों की पुष्टि कर चुका है। इस साल करीब 30 लाख छात्र दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं देंगे। बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 23 अप्रैल से लेकर 21 मई तक होंगी। जबकि, दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 29 अप्रैल से लेकर 20 मई तक होंगी। बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन कोरोना वायरस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए होगा। दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली सुबह 10.30 बजे शुरू होगी और दोपहर 1.30 बजे खत्म होगी। जबकि, दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से लेकर 6 बजे तक चलेगी।

विधायक देवेन्द्र की प्र​गति यात्रा शुरू, एक ही दिन में सेक्टर 9 के लोगों को मिली सवा करोड़ से ज्यादा की सौगात
हाईवे से 150 मीटर दूर बोरे में मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस
Durg Big News: अगर आप हेलमेट नहीं पहनते हो तो जाओ सावधान, 1 तारीख से हेलमेट होगा अनिवार्य
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से सूरजपुर के दर्जनों टोलों के विद्युतीकरण को मंजूरी
खनिजों के अवैध परिवहन कार्रवाई, बिलासपुर में 5 ट्रैक्टर ट्रॉली वाहन जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article PM Modi inaugurated India Toy Fair-2021 पीएम मोदी ने किया इंडिया टॉय फेयर-2021 का उद्घाटन, बोले- इस क्षेत्र में छिपी है देश की ताकत
Next Article कोरोना पर तेज होगी टीकों की मार, सभी विदेशी वैक्सीन को मंजूरी देगी मोदी सरकार भारत में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 1.34 करोड के पार…. 20 लाख से अधिक लोगों को मिली दूसरी खुराक

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?