ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टिकटॉक ने ली जान : वीडियो बनाते समय गंगा में डूबे पांच दोस्त, मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

टिकटॉक ने ली जान : वीडियो बनाते समय गंगा में डूबे पांच दोस्त, मौत

By @dmin
Published: May 29, 2020
Share
टिकटॉक ने ली जान : वीडियो बनाते समय गंगा में डूबे पांच दोस्त, मौत
टिकटॉक ने ली जान : वीडियो बनाते समय गंगा में डूबे पांच दोस्त, मौत
SHARE

वाराणसी (एजेंसी)। वाराणसी के रामनगर के कोदोपुर क्षेत्र के सिपहिया घाट पर शुक्रवार की सुबह गंगा में टिकटॉक वीडियो बनाने के दौरान पांच किशोर डूब गए। पांचों को 11 एनडीआरएफ और पुलिस टीम गंगा से निकालकर अस्पताल ले गई, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
रामनगर थाना के वारीगढ़ही के तौसीफ (17), फरदीन (14), शैफ (15), रिजवान (15) और सकी (14) अपने दो अन्य दोस्तों के साथ घर से लगभग एक किलोमीटर दूर सिपहिया घाट पर गंगा किनारे आए थे। बताया जाता है कि पांचों ने पहले रेत पर टिकटाक वीडियो बनाया और इसके बाद गंगा में उतर गए। इस दौरान एक किशोर का पैर फिसला और वह गहराई में डूबने लगा तो चार अन्य उसे बचाने दौड़े।
एक-एक कर पांचों गंगा में डूब गए। मौके पर मौजूद एक किशोर भागकर घर गया तो परिजन आए और पुलिस को सूचना दी गई। पांचों को गंगा से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से रामनगर कस्बे के वारीगढ़ही, कोदोपुर और सीवान में कोहराम मचा हुआ है।
पिछले साल भी रामनगर थाना क्षेत्र के कोदोपुर वार्ड के ही सामने गंगा नदी में स्नान कर रहे पांच में से तीन किशोरों की डूबने से मौत हो गई थी। मौके पर गोताखोरों संग पहुंची पुलिस तथा पीएसी व एनडीआरएफ की टीम ने सभी किशोरों को मात्र 20 मिनट में ही खोज निकाला था।
एनडीआरएफ की टीम सभी को ट्रामा सेंटर ले गई थी जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। ऐसी ही एक घटना और हुई थी जब पांच दोस्त सुबह पीएसी ग्राउंड पर बैंडमिंटन खेलने के बाद स्नान करने के लिए गंगा नदी चले गए थे। नहाते समय तीन डूब गए तो बाकी साथियों ने शोर मचाना शुरू किया। सूचना पाकर बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन किसी को बचाया नहीं जा सका था।

कोरोना की वैक्सीन बनते ही मुंह मांगी कीमत देने को तैयार है देश, भारत भी नहीं है पीछे
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान सामने आए 1661 नए केस… इलाज के दौरान 10 मरीजों की हुई मौत
कामधेनु विश्वविद्यालय में एन.सी.सी. बेस्ट कैडेट अवार्ड समारोह
फिर फंसा पेंच: कैबिनेट विस्तार के बाद भी नहीं थम रही खींचतान, विभागों के बंटवारे पर गहराया विवाद
छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ मोर दुआर-साय सरकार महाअभियान, सीएम साय ने कहा- पात्र परिवारों को पक्का मकान दिलाना हमारी जिम्मेदारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रमिक स्पेशल ट्रेन: प्रवासी श्रमिकों के आने का क्रम जारी: कटरा से आई तीन ट्रेनों से 2529 श्रमिक चांपा पहुंचे सफर में जा रही लोगों जान, रेलवे ने इन्हें दी यात्रा ना करने की सलाह
Next Article स्किन को हेल्दी और गोरा बनाने के लिए लगाएं खीरे का फेस मास्क

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?