ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग- अंबिकापुर सहित रायपुर रेल मंडल की तीन ट्रेनें पटरी पर….. 30 सितंबर तक मिली संचालन की अनुमति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

दुर्ग- अंबिकापुर सहित रायपुर रेल मंडल की तीन ट्रेनें पटरी पर….. 30 सितंबर तक मिली संचालन की अनुमति

By @dmin
Published: September 3, 2020
Share
Durg - Ambikapur and three trains of Raipur Railway Division are on track… .. permission to operate till September 30
Durg - Ambikapur and three trains of Raipur Railway Division are on track… .. permission to operate till September 30
SHARE

भिलाई। कोरोना संक्रमण के कारण पिछले पांच माह से बंद पड़ी रेल सेवा फिर पटरी पर लौट रही है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल 4 सितंबर से तीन ट्रेनों का परिचालन शुरू करने जा रहा है। इसमें रायपुर-कोरबा, दुर्ग-अंबिकापुर इंटरसिटी और रायपुर-केवटी डेमू शामिल हैं। इन ट्रेनों को लेकर रेलवे प्रशासन ने टाइम टेबल भी जारी कर दिया है। इन ट्रेनों को फिलहाल रेलवे स्पेशल के तौर पर चलाएगा। इन ट्रेनों का टाइम टेबल 30 सितंबर तक के लिए जारी किया गया।

बता दें कि कोरोना संक्रमण के कारण यात्री ट्रेनें लंबे समय से बंद हैं। हालांकि इस बीच भारतीय रेल द्वारा विभिन्न रूटों पर 200 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। एक सितंबर से अनलॉक 4 शुरू होने के बाद अब दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल ने 4 सितंबर से तीन ट्रेनों को बतौर स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है। यात्रियों की संख्या और कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए रेलवे प्रशासन इसके फेरे में विस्तार करने का निर्णय लेगा। ट्रेनों के शुरू होने से राजधानी के साथ राज्यभर के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस
दुर्ग से 4 से 29 सितंबर और अंबिकापुर-दुर्ग का परिचालन 5 से 30 सितंबर तक होगा। अंबिकापुर जाने वाली दुर्ग से रात 8.45 बजे रवाना होकर सुबह 7 बजे अंबिकापुर पहुंचाएगी। अंबिकापुर से यह ट्रेन रात 10.30 बजे रवाना होने के बाद सुबह 9.55 बजे दुर्ग पहुंचेगी।

रायपुर-कोरबा इंटरसिटी
रायपुर से ट्रेन का परिचालन 4 से 29 सितंबर के बीच प्रत्येक बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार होगा। जबकि कोरबा से ट्रेन 5 से 27 सितंबर के बीच प्रत्येक रविवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को चलेगी। रायपुर से शाम 6 बजे छूटकर रात 9.45 बजे कोरबा पहुंचाएगी। वहां से सुबह 6.35 बजे रवाना होकर सुबह 10.35 बजे रायपुर पहुंचेगी।

रायपुर-केवटी मेमू
रायपुर से दल्लीराजहरा होते हुए केवटी तक जाने वाली डेमू ट्रेन भी 4 से 29 सितंबर तक चलेगी। वहीं केवटी से 5 से 30 सितंबर तक चलेगी। इसी ट्रेन का विस्तार आने वाले दिनों में अंतागढ़ तक किया जाएगा। रायपुर से दुर्ग होते हुए केवटी तक जाने-आने के लिए बड़ी संख्या में यात्री इससे सफर करते हैं। रायपुर से ट्रेन सुबह 9.15 बजे रवाना होगी।

ताम्रध्वज साहू के प्रयासों से दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में बह रही है विकास की बयार
Gustakhi Maaf: कहां है समान नागरिक संहिता?
शिक्षा विभाग की पहल : छत्तीसगढ़ में बदलने वाली है स्कूलों में पढ़ाई-लिखाई की परंपरा, जानें क्या है नई योजना?
रायपुर साहित्य उत्सव 2026 : वाचिक परम्परा में साहित्य पर परिचर्चा… साहित्यकारों ने साझा किए अपने विचार
बच्चे को लग गई है पिज्जा-बर्गर खाने की आदत, ट्राई करें 6 टिप्स, दोबारा हाथ भी नहीं लगाएंगे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इमली के इन 5 फायदों के बारे में नहीं जानते होंगे आप, इम्यूनिटी से लेकर दिल तक जुड़ा है कनेक्शन
Next Article मॉनसून में खीरा बनाएगा चेहरे को ग्लोइंग ऐसे करें इस्तेमाल और 10 मिनट में देखें कमाल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?