ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, आधी रात गला रेत कर फरार हुए बदमाश… जांच में जुटी पुलिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCrimeFeaturedNational

एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, आधी रात गला रेत कर फरार हुए बदमाश… जांच में जुटी पुलिस

By Mohan Rao
Published: July 8, 2024
Share
मृतकों की फाइल फोटो
SHARE

गाजीपुर। एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या ने सनसनी फैला दी है। पति-पत्नी व पुत्र की अज्ञात बदमाशों ने आधीरात को गला रेत दिया और फरार हो गए। घटना उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की है। यहां के नंदगंज थाना क्षेत्र के खिलवा कुसम्ही कला गांव में रविवार की रात को यह दर्दनाक कांड हुआ। हत्या की घटना ने सारे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार खिलवा गांव निवासी मुंशी बिंद (45), उसकी पत्नी देवंती (40) और उनका बड़ा बेटा रामशीष (20) रविवार की रात को  खाना खाने के बाद सो रहे थे। पति-पत्नी घर के बाहर और बेटा अंदर सो रहा था। इनका एक और बेटा आशीष गांव के बाहर आर्केस्ट्रा को देखने चला गया था। आधी रात के बाद करीब 2 बजे अशीष जब घर लौटा तो देखा कि बाहर सो रहे माता पिता लहूलुहान मृत पड़े हैं। इसके बाद शोर मचाते हुए घर में सो रहे बड़े भाई को जगाने गया तो उसे भी मृत देख उसके होश उड़ गए।

इसके बाद वह बुरी तरह चीखने लगा। चीख- पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। खून से लथपथ शवों को देख लोगों के होश उड़ गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। जानकारी होते ही कुछ देर बाद एसपी सहित पुलिस की टीम व फोरेंसिक टीम पहुंची और जांच शुरू की है। एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या की घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है। घटना से सहमे लोग भय के आगोश में हैं। लोग डर के कारण घर से बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं। पुलिस भी हैरान है कि एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या किस वजह से की गई है। बहरहाल पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों तक पहुंच जाएंगे और इसके बाद ही हत्या की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

मिनीमाता स्मृति दिवस समारोह में शामिल हुए सीएम, कहा- समतामूलक समाज के निर्माण में मिनीमाता का योगदान अविस्मरणीय
भारत में कोरोना: देश में संक्रमितों का आंकड़ा 23 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में 60961 नए मामले
सुप्रीम कोर्ट: चुनाव याचिकाएं दायर करने की समय सीमा तय करने की गुहार, ईवीएम भी रिलीज करने की मांग
यूपीएससी क्रेक करने टॉपर्स से मिलेगी टिप्स : 21 जुलाई को टॉपर्स टॉक में रायपुर आ रहें यूपीएससी के टॉप रैंकर्स
पेट से लेकर डायबिटीज तक की समस्या होगी दूर, नाश्ते में इन अनाजों को करें शामिल…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पंचायत सचिव संघ के सम्मान समारोह में शामिल हुए सीएम साय, बोले- पंचायत सचिवों के शासकीयकरण करने बनाएंगे कमेटी
Next Article दुर्ग से चले गरीब रथ एक्सप्रेस, विधायक रिकेश ने लिखी केंद्रीय रेल मंत्री को चिट्ठी, चार अन्य ट्रेनों के स्टापेज की भी मांग

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?