ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तीन दोस्तों ने मंदिर के दानपात्र में डालीं आपत्तिजनक चीजें, एक की मौत के बाद कबूला जुर्म
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

तीन दोस्तों ने मंदिर के दानपात्र में डालीं आपत्तिजनक चीजें, एक की मौत के बाद कबूला जुर्म

By @dmin
Published: April 3, 2021
Share
तीन दोस्तों ने मंदिर के दानपात्र में डालीं आपत्तिजनक चीजें, एक की मौत के बाद कबूला जुर्म
तीन दोस्तों ने मंदिर के दानपात्र में डालीं आपत्तिजनक चीजें, एक की मौत के बाद कबूला जुर्म
SHARE

मंगलूरू (एजेंसी)। कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले मंगलूरू से बेहद संगीन मामला प्रकाश में आया है। दरअसल, तीन मुस्लिम युवकों ने मिलकर यहां के कोरगाजा मंदिर के दानपात्र में आपत्तिजनक चीजें डाली थीं। इनमें से एक दोस्त की मौत होने पर बाकी के दो दोस्त डर गए और मंदिर के पुजारी के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया। वहीं, बाद में पुजारी ने दोनों दोस्तों को पुलिस के हवाले कर दिया। 
कोरगाजा मंदिर में गंदी हरकत करने वाले इन युवकों की पहचान अब्दुल रहीम और तौफिक के तौर पर हुई है। दोनों ही जोकाटे के रहने वाले हैं। इन दोनों आरोपियों ने अपने एक और दोस्त नवाज के साथ मिलकर मंदिर के दानपात्र में आपत्तिजनक चीजें डाली थीं। इसके बाद नवाज की अचानक तबीयत खराब रहने लगी। उसे खून की उल्टियां होने लगीं और कुछ ही दिनों बाद उसकी मौत हो गई।

भगवान के प्रकोप से बचने के लिए कबूला जुर्म
इन घटनाक्रमों से रहीम और तौफिक डर गए। उन्हें भगवान के श्राप का डर सताने लगा और अनिष्ट की आशंका में उन्होंने पश्चाताप का फैसला किया। दोनों आरोपियों ने भगवान के श्राप और दंड के डर से अपना अपराध स्वीकार लिया और सजा भुगतने के लिए सरेंडर कर दिया। अब यह दोनों दोस्त जेल की सजा काट रहे हैं।
जब नवाज की हालत बिगडऩे लगी थी तभी से रहीम और तौफिक इसे भगवान का प्रकोप मानने लगे। वह दोनों नहीं चाहते थे कि उन पर भी भगवान के प्रकोप बरसे। वहीं, नवाज ने मौत से पहले उन्हें नसीहत दी कि वह भगवान के प्रकोप से बचने के लिए अपना जुर्म कबूल लें। इसके बाद दोनों तुरंत मंदिर के पुजारी के पास पहुंचे और अपना गुनाह कबूल करने लगे।

नवाज ने मंदिर में किया था शौच
पहले तो पुजारी को यह सब बातें मजाक लगीं, लेकिन जब पुजारी ने दानपात्र को खोला तो चौंक गए। इसके बाद पुजारी ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह पहले भी मंदिर में आपत्तिजनक चीजें फेंक चुके हैं। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि नवाज ने मंदिर में पहले शौच भी किया था, वह कथित रूप से काले जादू में फंसा था।

इस मामले के उजागर होने के बाद जिले में तनाव की स्थिति न उत्पन्न हो, इसके लिए एहतियातन इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिए गए है। वहीं, दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 153 ए के तहत केस दर्ज कर लिया है।
फिलहाल, पुलिस सबूत के तौर पर सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। गौरतलब है कि कोरगाजा मंदिर के दानपात्र में पिछले कुछ महीनों में कम से कम चार बार आपत्तिजनक वस्तुएं मिलने का मामले सामने आ चुका है। इसके अलावा मंदिर परिसर में पेशाब करने का भी मामला सामने आया था।

पीएम बोरिस जॉनसन अपनी सीट जीते, कहा- ब्रेक्जिट के लिए मिला जनादेश
Jammu and Kashmir : सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक अधिकारी व चार जवान शहीद
कृषि उन्नति योजना के क्रियान्वयन के लिए कृषि विभाग ने जारी किए दिशा निर्देश, सभी जिला कलेक्टरों को पत्र जारी
फिर पैर पसार रहा कोरोना, निजी स्कूल में कुछ छात्र मिले कोरोना संक्रमित
सरपंच की करस्तानी, हरे भरे पेड़ों को काटकर अपने खेत की फेंसिंग बना ली, जनदर्शन में पहुंचा मामला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दो बूंद जिंदगी की, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जिला अस्पताल में बच्चों को पिलाई पोलियो की दवा गृह मंत्री द्वारा सतत समीक्षा और कड़े निर्देशों के फलस्वरूप बहुचर्चित शुभम हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार
Next Article वैक्सीनेशन में बड़ी लापरवाही: मोबाइल पर बात करते-करते नर्स ने महिला को वैक्सीन की डबल डोज दे दी वैक्सीनेशन में बड़ी लापरवाही: मोबाइल पर बात करते-करते नर्स ने महिला को वैक्सीन की डबल डोज दे दी

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?