ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गृह मंत्री द्वारा सतत समीक्षा और कड़े निर्देशों के फलस्वरूप बहुचर्चित शुभम हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

गृह मंत्री द्वारा सतत समीक्षा और कड़े निर्देशों के फलस्वरूप बहुचर्चित शुभम हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार

By @dmin
Published: April 3, 2021
Share
दो बूंद जिंदगी की, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जिला अस्पताल में बच्चों को पिलाई पोलियो की दवा
दो बूंद जिंदगी की, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जिला अस्पताल में बच्चों को पिलाई पोलियो की दवा
SHARE

संदेहियों के नार्को एवं ब्रेन मेपिंग टेस्ट से मिली पुलिस को सहायता
रायपुर। क्राइम प्रकरणों का संज्ञान में आने पर त्वरित गति से कार्रवाई के लिए गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू द्वारा निर्देशों के फलस्वरूप राजनांदगांव में लगभग ढ़ाई साल पहले बहुचर्चित शुभम हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए। गृह मंत्री प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही हत्या, लूट, मानव तस्करी, महिलाओं के प्रति अपराध से संबंधित घटनाएं उनके संज्ञान में आने पर डीजीपी, आईजी एवं एसपी सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश देते हैं। उन्होंने समय-समय पर जिला एवं राज्य स्तरीय बैठक लेकर क्राइम प्रकरणों की समीक्षा और उनके निराकरण के निर्देश देते रहे हैं।

गृह मंत्री के निर्देश पर राजनांदगांव पुलिस को शुभम हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने में बड़ी सफलता मिली है। उल्लेखनीय है कि सितम्बर 2018 में राजनांदगांव में शुभम नामदेव घायल अवस्था में मिला था। डायल 112 की टीम द्वारा इलाज हेतु अस्पताल ले जाते समय रास्ते में शुभम की मृत्यु हो गई थी। इस पर थाना लालबाग द्वारा हत्या का मामला कायम कर जांच में लिया गया था। लगभग 300 लोगों से पूछताछ और ढ़ाई हजार से ज्यादा लोगों के कॉल डिटेल खंगालने के बाद भी हत्या के संबंध में कोई सुराग नहीं मिल पाया तथा कोरोना संक्रमण के कारण पिछले वर्ष संदेहियों का नार्को एवं ब्रेन मेपिंग टेस्ट कराने की अनुमति भी प्राप्त नहीं हुई थी। स्थिति सामान्य होने के बाद कुछ संदेहियों का गुजरात स्थित गांधीनगर में नार्कों एवं ब्रेन मेपिंग टेस्ट कराया गया। टेस्ट रिर्पोट पॉजीटिव आने पर पुलिस महानिरीक्षक विवेकानन्द सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस अधिकारियों की टीम ने टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर बारीकी से पूछताछ के लिए संदेहियों को पुन: तलब किया गया। मनोवैज्ञानिक ढंग से पूछताछ करने पर तीन आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया। अपराधियों में नितिन लिम्बु उम्र 40 वर्ष गौरी नगर, दिनेश माहेश्वरी उर्फ गोलू मारवाड़ी उम्र 37 वर्ष किलापारा एवं मेघा तिवारी उम्र 24 वर्ष सृष्टि कालोनी राजनांदगांव शामिल है।

भूपेंद्र सवन्नी ने संभाला क्रेडा अध्यक्ष का पद, सीएम साय बोले- छत्तीसगढ़ के विकास में क्रेडा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण
मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर हमला, अफसर की पत्नी-बच्चे समेत 7 जवानों की मौत
Bhilai Breaking : रिटायर्ड बिजली कर्मी के घर पर लाखों की चोरी, घर का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर ले गया चोर
किसानों को मौसम वैज्ञानिकों की सलाह: वर्षा की संभावना को देखते हुए लगाएं चने की फसल
थर्ड वेव की आशंका के चलते इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने तैयारियां शुरू…. कोविड केयर के लिए बीएसपी प्रबंधन तैयार कर रहा 114 बेड हास्पिटल… बच्चों के ट्रीटमेंट पर विशेष फोकस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सिलेंडर विस्फोट से लगी आग में एक ही परिवार के 4 बच्चों समेत पांच जिंदा जले आग लगने से कमरे में सो रहे तीन लोग जिंदा जले, कई घर बने राख के ढेर
Next Article तीन दोस्तों ने मंदिर के दानपात्र में डालीं आपत्तिजनक चीजें, एक की मौत के बाद कबूला जुर्म तीन दोस्तों ने मंदिर के दानपात्र में डालीं आपत्तिजनक चीजें, एक की मौत के बाद कबूला जुर्म

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?