ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजधानी के पासपोर्ट सेवा केन्द्र को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

राजधानी के पासपोर्ट सेवा केन्द्र को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

By Mohan Rao
Published: March 4, 2026
Share
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र रायपुर को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। ई-मेल के जरिए अज्ञात व्यक्ति ने धमकी देते हुए 12 बम से पासपोर्ट सेवा केन्द्र को उड़ाने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धमकी और अफवाह फैलाने समेत विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सिविल लाइंस पुलिस थाना क्षेत्र का है।

मिली जानककारी के अनुसार सोमवार सुबह पासपोर्ट विभाग की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर एक संदेश प्राप्त हुआ। मेल भेजने वाले ने खुद को तमिलनाडु का निवासी बताते हुए लिखा कि उसकी शिकायतों पर न तो पुलिस ध्यान दे रही है और न ही उसे न्यायालय से राहत मिल रही है, जिससे वह बेहद परेशान है। इसी मेल में उसने दोपहर तक कार्यालय को 12 बमों से उड़ाने की धमकी दी थी।

सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर पूरे परिसर को खाली करा लिया गया। कार्यालय के अंदर और बाहर घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने पूरे कॉम्प्लेक्स और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच की। तलाशी के दौरान किसी भी प्रकार का विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।

अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह शरारती या धमकी भरा ई-मेल प्रतीत हो रहा है, लेकिन सुरक्षा को देखते हुए मामले को गंभीरता से लिया गया है। ई-मेल आईडी और आईपी एड्रेस के आधार पर भेजने वाले की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है। घटना के बाद कुछ समय तक कार्यालय का कामकाज प्रभावित रहा, लेकिन जांच पूरी होने के बाद स्थिति सामान्य कर दी गई। पुलिस का कहना है कि आरोपित की पहचान होते ही उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

राज्य सरकार का बड़ा निर्णय: निगमों की महापौर परिषद को मिला निर्माण कार्यों में स्थल परिवर्तन और बचत राशि व्यय करने का अधिकार
संजना संघी ने साइन की नई फिल्म! मिला पंकज त्रिपाठी का साथ
CG के PDS दुकानों में अब होगा बैंकिंग का काम, छत्तीसगढ़ में मॉडल राशन की दुकानों पर काम शुरू… जानिए क्या होगा खास
8 देशों की मीटिंग: दिल्ली में हुआ ऐलान, आतंकवाद का गढ़ नहीं बन पाएगा अफगान
जो बनना था वह बन गया, एक चाहत अभी बाकी है वह भी होगी पूरी-टीएस सिंहदेव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गरियाबंद शासकीय पॉलिटेक्निक में पूल कैंपस प्लेसमेंट कैंप, एपीएल अपोलो जैसे कंपनी में 11 छात्रों का चयन
Next Article शराब के नशे में स्कूल पहुंचा टीचर, सूरजपुर में सहायक शिक्षक को कारण बताओ नोटिस

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?