ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्य सरकार का बड़ा निर्णय: निगमों की महापौर परिषद को मिला निर्माण कार्यों में स्थल परिवर्तन और बचत राशि व्यय करने का अधिकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राज्य सरकार का बड़ा निर्णय: निगमों की महापौर परिषद को मिला निर्माण कार्यों में स्थल परिवर्तन और बचत राशि व्यय करने का अधिकार

By @dmin
Published: November 11, 2020
Share
Vicious first stolen bike and then rushed to break into ATM
Vicious first stolen bike and then rushed to break into ATM
SHARE

रायपुर। नगर निगम क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने महानदी भवन में नगर निगमों के महापौर तथा आयुक्तों की बैठक में निर्माण कार्यों में स्थल परिवर्तन के अधिकार तथा निविदा में कम टेण्डर दर प्राप्त होने पर बचत राशि व्यय करने के अधिकार महापौर परिषद को देने की घोषणा की। बैठक में महापौरों ने विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान व्यवहारिक दिक्कतों का उल्लेख करते हुए इन अधिकारों की मांग की थी।
नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. डहरिया ने बैठक में कहा कि सभी आयुक्त, महापौर एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए निगम की जनता के हित में तेजी से काम करें। उन्होंने शासन की फ्लैगशिप योजनाओं मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, गोधन न्याय योजना, मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय, पौनी पसारी के साथ साथ मोर जमीन मोर मकान, मोर मकान मोर चिन्हारी, अमृत मिशन, अधोसंरचना तथा राज्य प्रवर्तित योजनाओं की निगमवार विस्तृत समीक्षा की। डॉ. डहरिया ने समीक्षा बैठक में पौनी पसारी योजना में और अधिक प्रगति लाने तथा सभी निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगमवार एक-एक कर निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। डॉ. डहरिया ने निगम करों तथा यूजर चार्ज की वसूली करते हुए निगमों को सेल्फ सस्टेनेबल बनाने की दिशा में गंभीरतापूर्वक प्रयास करने के निर्देश दिए। बैठक में विभागीय सचिव अलरमेलमंगई डी., सूडा के एडिशनल सीईओ सौमिल रंजन चौबे एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में भिलाई महापौर देवेन्द्र यादव, रायपुर महापौर एजाज ढ़ेबर सहित अन्य मौजूद रहे। वहीं बैठक में कोरबा, अंबिकापुर तथा जगदलपुर के महापौर ऑनलाइन जुड़े।

भारत ने किया शौर्य मिसाइल के नए संस्करण का सफल परीक्षण, 800 किमी दूर तक दुश्मन को करेगा ढेर
Big news : फौजी नगर में नहीं लगेगा उद्योग, विधायक रिकेश की पहल पर आबंटन निरस्त… पूर्व सरकार ने दी थी जमीन
सीएम बघेल की सौगात: बलौदाबाजार व महासमुंद जिले में 565 करोड़ रुपए 1430 विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन… बलौदाबाजार में होंगे 295 करोड़ के 1172 कार्य व महासमुंद में 270 करोड़ के 258 कार्य
भिलाई में महिन्द्रा शोरूम से निकली स्कार्पियों ने कई वाहनों को ठोका, चार घायल… हिरासत में आरोपी चालक
अलीगढ़ शराब कांड का मुख्य आरोपी और 1 लाख का इनामी भाजपा नेता ऋषि गिरफ्तार, 108 की गई है जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chief Minister inaugurated 23 new tehsils in the state मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 23 नई तहसीलों का किया शुभारंभ, कहा- नई तहसीलों के बनने से आम जनता को होगी राजस्व के काम-काज में सहूलियत
Next Article BJP leader's murder in Surajpur exposed, father and son committed land crime in land dispute गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में एक करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?