ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार पर खतरा! भाजपा ने की राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedPolitics

महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार पर खतरा! भाजपा ने की राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

By @dmin
Published: May 26, 2020
Share
महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार पर खतरा! भाजपा ने की राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग
महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार पर खतरा! भाजपा ने की राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। कोरोना संकट के बीच एक बार फिर महाराष्ट्र सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। एनसीपी प्रमुख शरद पवार और भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण राणे की राज्यपाल से अलग-अलग मुलाकात के बाद सियासी सरगर्मी और तेज हो गई है। राज्य में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई वायरस का हॉटस्पॉट बनी हुई है। इसे लेकर भाजपा ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा से सत्ता से बाहर होना बर्दाश्त नहीं हो रहा है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता नारायण राणे ने राज्यपाल से मुलाकात कर सेना बुलाने की मांग की है। वहीं शिवसेना सांसद संजय राउत का कहना है कि सरकार मजबूत है और चिंता की कोई बात नहीं है।

Contents
  • सरकार नहीं कर सकती कोरोना का सामना: राणे
  • सरकारी अस्पतालों की हालत खराब
  • पवार ने भी राज्यपाल से मुलाकात की
  • संजय राउत बोले मजबूत है सरकार

मा. शरद पवार व मुख्यमंत्री ऊदधव ठाकरे यांची काल संध्याकाळी मातोश्रीवर भेट झाली. दोन नेत्यात दिड तास चर्चा झाली. कुणी सरकारच्या स्थिरते बाबत बातम्यांचा धुरळा ऊडवीत असतील तर ती निव्वळ पोटदुखी समजावी. सरकार मजबूत आहे. चिंता नसावी.
जय महाराष्ट्र !!@PawarSpeaks @CMOMaharashtra

— Sanjay Raut (@rautsanjay61) May 26, 2020

सरकार नहीं कर सकती कोरोना का सामना: राणे

भाजपा नेता नारायण राणे ने कहा, ‘सरकार कुछ नहीं कर सकती। लोगों की जान नहीं बचा सकती है। सरकार विफल हो रही है। इस सरकार में कोरोना से सामना करने की क्षमता नहीं हैं। इसलिए राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात के बाद राणे ने सेना बुलाने की भी बात कही है।

सरकारी अस्पतालों की हालत खराब

राणे ने कहा, ‘हमने राज्यपाल जी से अनुरोध किया है कि लोगों की जान बचाने, उनको सही इलाज देने के लिए महानगर पालिका और राज्य सरकार के अस्पतालों को सेना के हवाले कर दिया जाए।Ó राणे ने दावा किया है कि उद्धव ठाकरे अनुभवहीन मुख्यमंत्री हैं जो पुलिस और प्रशासन को नहीं चला सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अस्पतालों की हालत खराब है।

पवार ने भी राज्यपाल से मुलाकात की

वहीं एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने भी सोमवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल से राज भवन में मुलाकात की। एनसीपी ने दावा किया कि राज्यपाल के आमंत्रण पर यह मुलाकात हुई और बातचीत में कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं रहा। राज भवन से निकलने के बाद एनसीपी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि यह कोश्यारी के आग्रह पर शिष्टाचार भेंट थी।
हालांकि बैठक का समय महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि यह महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार का नेतृत्व कर रही शिवसेना और राज भवन के बीच पिछले दिनों सामने आए गतिरोध की पृष्ठभूमि में हुई है। 

संजय राउत बोले मजबूत है सरकार

शिवसेना सांसद और वरिष्ठ नेता संजय राउत ने भाजपा के आरोपों को लेकर कहा कि सरकार मजबूत है और चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने लिखा, ‘माननीय शरद पवार और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कल शाम मातोश्री में मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब डेढ़ घंटे तक चर्चा हुई। अगर कोई सरकार की स्थिरता के बारे में खबरें फैला रहा है, तो इसे पेट का दर्द माना जाना चाहिए। सरकार मजबूत है। कोई चिंता नहीं है। जय महाराष्ट्र। इससे पहले शरद पवार भी राज्यपाल से मुलाकात कर चुके हैं।
राष्ट्रपति शासन को लेकर राउत ने कहा, ‘यदि पवार जी और उद्धव जी जैसे नेता ऐसे समय पर बैठकर बात करते हैं, जब देश मुश्किल दौर से गुजर रहा है तो किसी को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। मैंने राष्ट्रपति शासन को लेकर अमित शाह जी या गडकरी जी से कुछ नहीं सुना है, तो मैं इसपर विश्वास कैसे कर सकता हूं।

महाराष्ट्र में अब बैलट पेपर से भी होंगे चुनाव, कानून बनाने को उद्धव सरकार को मिला निर्देश
Big news : बीजापुर में 14 इनामी सहित 24 ने किया सरेंडर, 28 लाख से ज्यादा का है इनाम
बाबा दीप सिंह नगर व शास्त्री नगर वार्ड में नगर निगम टीम की कार्रवाई, नाली व सड़क पर अवैध कब्जा हटाया
पीएम सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित
टिकरी बॉर्डर पर किसान ने खाया जहर…. संजय गांधी अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खत्म होगा कोरोना का कहर? अमेरिकी कंपनी ने शुरू किया कोविड-19 वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल खत्म होगा कोरोना का कहर? अमेरिकी कंपनी ने शुरू किया कोविड-19 वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल
Next Article सलमान खान ने किया अपना पर्सनल केयर ब्रांड – फ्रश लॉन्च…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?