ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महाराष्ट्र में अब बैलट पेपर से भी होंगे चुनाव, कानून बनाने को उद्धव सरकार को मिला निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

महाराष्ट्र में अब बैलट पेपर से भी होंगे चुनाव, कानून बनाने को उद्धव सरकार को मिला निर्देश

By @dmin
Published: February 3, 2021
Share
राज ठाकरे का योगी पर पलटवार, कहा- बिना अनुमति महाराष्ट्र नहीं आने चाहिए प्रवासी मजदूर
राज ठाकरे का योगी पर पलटवार, कहा- बिना अनुमति महाराष्ट्र नहीं आने चाहिए प्रवासी मजदूर
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। महाराष्ट्र में मतदाताओं को ईवीएम के अलावा बैलेट पेपर से भी वोट देने का विकल्प मिल सकता है और इसके लिए कानून बनाने की कवायद भी शुरू हो गई है। महाराष्ट्र के विधानसभा स्पीकर नाना पटोले ने मंगलवार को इस संबंध में कानून बनाने का निर्देश दिया है। नाना पटोले ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने राज्य की विधायिका को मतदाताओं को स्थानीय निकाय चुनावों और राज्य विधानसभा चुनावों में ईवीएम के अलावा बैलट पेपर (मतपत्र) के इस्तेमाल का विकल्प देने के लिए एक कानून बनाने को कहा है।

स्पीकर नाना पटोले के फेसबुक पेज पर जारी एक बयान के अनुसार, नागपुर के रहने वाले प्रदीप उके नामक शख्स ने विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष इस संबंध में एक आवेदन दिया था और उसी के अनुसार विधान भवन में उसी पर चर्चा के लिए एक बैठक आयोजित की गई थी। इस मसले पर हुई बैठक में राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री अमित देशमुख, राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बलदेव सिंह और अन्य लोग भी बैठक के लिए मौजूद थे।
इवीएम से छेड़छाड़ की शिकायतों की ओर इशारा करते हुए समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में नाना पटोले ने कहा, ‘मैंने राज्य सरकर से इस संबंध में एक कानून बनाने को कहा है। राज्य सरकार एक कानून बना सकती है। अतीत में चुनाव के दौरान संदेह पैदा किया गया था (ईवीएम छेड़छाड़ के बारे में)।Ó उन्होंने कहा कि मतदान एक मौलिक अधिकार है और किसी को भी बैलेट पेपर या ईवीएम का उपयोग करके वोट डालने का विकल्प होना चाहिए।
बता दें कि चुनाव में अक्सर ईवीएम से छेड़छाड़ की शिकायतें सामने आती रही हैं। यही वजह है कि महाराष्ट्र में ईवीएम के अलावा, बैलट पेपर का विकल्प देने को लेकर कानून बनाने की कवायद तेज हो चली है। चुनावों में ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कांग्रेस सहित कई दलों ने चुनाव आयोग से बैलेट पेपर प्रणाली को वापस लेने का आग्रह किया था।
मंगलवार को आवेदक की ओर से अधिवक्ता सतीश उके ने कहा कि यह मतदाताओं का अधिकार है कि उनके पास ईवीएम के साथ-साथ मतपत्र (बैलेट पेपर) के माध्यम से भी वोट डालने का विकल्प हो। उन्होंने कहा कि ईवीएम या बैलेट पेपर विश्वसनीय हैं या नहीं, यह तय करने के लिए लोगों पर छोड़ दिया जाना चाहिए और यह विधायिका की जिम्मेदारी है कि वह सार्वजनिक जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए एक कानून बनाए।
गौरतलब है कि देशभर के कई विपक्षी दलों ने बीते कई मौकों पर ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है और बैलट पेपर प्रणाली को वापस लेने की मांग की है। हालांकि, भाजपा ने पहले ईवीएम की विश्वसनीयता पर संदेह पैदा के लिए विपक्षी दलों पर निशाना साधा था। महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी गठबंधन की सरकार है, जिसमें शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी शामिल है। वहीं भाजपा राज्य में विपक्ष की भूमिका में है।

लोकसभा निर्वाचन-2024 : अधिकारी व कर्मचारियों के अवकाश एवं मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबंध, अवकाश के दिन में भी खुलेंगे कार्यालय
बीजापुर में मुठभेड़ : एक नक्सली ढेर, करीब 30 मिनट तक हुई फायरिगं… पिस्टल सहित नक्सली सामान बरामद
आतंकवाद पर जबरदस्त प्रहार: सोपोर मुठभेड़ में तीन आतंकियों का खात्मा, इस साल अब तक मारे गए 101 दहशतगर्द
कोरोना से देश में हाहाकार: पिछले 24 घंटों में संक्रमितों का आंकड़ा तीन लाख के करीब… पहली बार एक दिन में 2023 मौतें…. छत्तीसगढ़ सर्वाधिक संक्रमित राज्यों में
मुख्यमंत्री ने आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में लोगों की मृत्यु पर गहरा दु:ख व्यक्त किया, पीडि़त परिवार को 4-4 लाख रुपए की सहायता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Dongargarh Dongargaon MLA becomes president कोरोना वैक्सीनेशन: केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने कहा… आम लोगों को टीका मुफ्त लगाने का निर्णय राज्य सरकारों पर
Next Article वायुसेना प्रमुख ने तेजस में भरी उड़ान, स्क्वाड्रन 'फ्लाइंग बुलेट' वायुसेना में शामिल इंतजार खत्म: आज होगा तेजस लड़ाकू विमान खरीदने का 48000 करोड़ रुपये का सौदा

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?