ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: थर्ड वेव की आशंका के चलते इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने तैयारियां शुरू…. कोविड केयर के लिए बीएसपी प्रबंधन तैयार कर रहा 114 बेड हास्पिटल… बच्चों के ट्रीटमेंट पर विशेष फोकस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

थर्ड वेव की आशंका के चलते इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने तैयारियां शुरू…. कोविड केयर के लिए बीएसपी प्रबंधन तैयार कर रहा 114 बेड हास्पिटल… बच्चों के ट्रीटमेंट पर विशेष फोकस

By @dmin
Published: May 21, 2021
Share
थर्ड वेव की आशंका के चलते इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने तैयारियां शुरू…. कोविड केयर के लिए बीएसपी प्रबंधन तैयार कर रहा 114 बेड हास्पिटल… बच्चों के ट्रीटमेंट पर विशेष फोकस
थर्ड वेव की आशंका के चलते इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने तैयारियां शुरू…. कोविड केयर के लिए बीएसपी प्रबंधन तैयार कर रहा 114 बेड हास्पिटल… बच्चों के ट्रीटमेंट पर विशेष फोकस
SHARE

दुर्ग। जिला प्रशासन द्वारा थर्ड वेव की आशंका से निपटने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर अपडेट करने की तैयारियां आरंभ कर ली गई हैं। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने इस संबंध में सभी शासकीय अस्पतालों में इंफ्रास्ट्रक्चर को अपडेट करने एवं विशेष रूप से बच्चों के पुख्ता इलाज की व्यवस्था करने निर्देश दिये हैं। अभी चंदूलाल चंद्राकर कोविड केयर हास्पिटल में बच्चों के लिए 25 बेड आईसीयू बनाने पर कार्य हो रहा है। बीएसपी प्रबंधन द्वारा भी कोविड मैनेजमेंट को पुख्ता करने की तैयारी की जा रही है इसके लिए मानव संसाधन विकास केंद्र में 114 बेड का हास्पिटल तैयार किया जा रहा है।
शुक्रवार को भिलाई विधायक देवेंद्र यादव एवं कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने केंद्र में तैयारियों का निरीक्षण किया। विधायक ने कहा कि हास्पिटल में इंफ्रास्ट्रक्चर की उपलब्धता के साथ ही हास्पिटल स्टाफ की उपलब्धता भी सुनिश्चित करा लें। कोविड केयर में मैनपावर की बड़ी भूमिका होती है। बीएसपी प्रबंधन ने बताया कि इस पर कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. भुरे ने कहा कि यदि थर्ड वेव की आशंका बनती है तो हर तरह की स्थिति के लिए हमें तैयार रहना होगा। बच्चों में कोविड के प्रति प्रतिरोधक क्षमता अधिक होती है लेकिन कोविड की प्रकृति को देखते हुए किसी भी तरह का जोखिम नहीं लिया जा सकता और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पुख्ता व्यवस्था होनी चाहिए। बच्चों के अधिक संख्या में संक्रमित होने की आशंका की दशा में उनके लिए इलाज की उपयुक्त व्यवस्था आवश्यक है। इसके लिए शासकीय अस्पतालों में संसाधन अद्यतन किये जा रहे हैं। चाइल्ड केयर के लिए हास्पिटल स्टाफ को प्रशिक्षित किया जा रहा है। वेबिनार की योजना है ताकि बच्चों के केयर के संबंध में हास्पिटल स्टाफ लगातार अद्यतन होता रहे।
निजी अस्पताल प्रबंधकों की बैठक भी रखी गई बात
प्राइवेट हास्पिटल के प्रबंधकों की भी बैठक बुलाई गई थी तथा उन्हें भी कहा गया है कि बच्चों के लिए विशेष बेड तैयार रखें। कलेक्टर ने प्रबंधन से कोविड केयर हास्पिटल के लिए हास्पिटल स्टाफ एवं चिकित्सकों की नियुक्ति के संबंध में भी पूछा। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इस पर कार्य किया जा रहा है। बीएसपी प्रबंधन ने कलेक्टर को बताया कि 5 जून तक कोविड केयर हास्पिटल की तैयारियाँ पूरी कर ली जाएंगी। इस पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर ने यहाँ आक्सीजन की उपलब्धता एवं अन्य जरूरी सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान भिलाई निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी एवं बीएसपी प्रबंधन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

100 करोड़ की वसूली के आरोप में गई अनिल देशमुख की कुर्सी, सीएम उद्धव ठाकरे को सौंपा इस्तीफा
देश में पहली बार गोधन से बने ब्रीफकेस में पेश किया गया बजट
पीएम जनमन योजना : पीवीटीजी परिवारों की हो रही स्वास्थ्य जांच, छत्तीसगढ़ में चल रहे हैं 62 मोबाइल मेडिकल यूनिट
पश्चिमी देशों के बैन के बाद रूस की कंपनियों से एसबीआई ने रोका कारोबार
कोविड संकटकाल में उल्लेखनीय सेवा देने वाले 22 चिकित्सक सम्मानित: सीएम बघेल ने कहा- कोरोना संकटकाल में चिकित्सकों की सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के लिए सुपर कम्पोस्ट खाद लॉच की…. उच्च जैविक विशेषता वाली सुपर कम्पोस्ट खाद की कीमत 6 रुपए प्रति किलो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के लिए सुपर कम्पोस्ट खाद लॉच की…. उच्च जैविक विशेषता वाली सुपर कम्पोस्ट खाद की कीमत 6 रुपए प्रति किलो
Next Article तय समय से पहले खोला दुकान, स्पर्श ऑटोमोबाइल पर लगा 26 हजार का जुर्माना…. नियमों की अवहेलना करने वाले 06 लोगों से वसूला गया 27700 अर्थदण्ड तय समय से पहले खोला दुकान, स्पर्श ऑटोमोबाइल पर लगा 26 हजार का जुर्माना…. नियमों की अवहेलना करने वाले 06 लोगों से वसूला गया 27700 अर्थदण्ड

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?