ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोविड संकटकाल में उल्लेखनीय सेवा देने वाले 22 चिकित्सक सम्मानित: सीएम बघेल ने कहा- कोरोना संकटकाल में चिकित्सकों की सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

कोविड संकटकाल में उल्लेखनीय सेवा देने वाले 22 चिकित्सक सम्मानित: सीएम बघेल ने कहा- कोरोना संकटकाल में चिकित्सकों की सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा

By @dmin
Published: July 2, 2021
Share
कोरोना से तत्परता से लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर जिला प्रशासन ने की त्वरित कार्रवाई… मजदूरों को मिली राहत
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री बघेल ने आज नेशनल-डॉक्टर्स-डे के अवसर पर सभी चिकित्सकों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए राज्य की जनता की ओर से कोरोना संकटकाल में उनकी नि:स्वार्थ सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के इस संकटकाल में कोरोना संक्रमितों के जीवन की रक्षा के लिए आप लोगों के संघर्ष को हमेशा याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान हम सब ने देखा कि आप लोगों ने अपनी और अपने परिजनों के कष्टों की परवाह किए बिना पीडि़त मानवता की सेवा की है। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित डॉक्टर्स-डे के अवसर पर वर्चुअल कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर कोविड-19 महामारी के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोना संक्रमितों के जीवन की रक्षा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले राज्य के शासकीय और निजी चिकित्सालयों के 22 डॉक्टरों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में मुख्यमंत्री ने भारत रत्न डॉ. विधानचंद्र राय के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में चिकित्सा-अधोसंरचना को और सुदृढ़ करने के लिए तुरंत कदम उठाए जाने की जरूरत है। इसीलिए गांवों से लेकर शहरों तक सभी शासकीय अस्पतालों को हर जरूरी सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। ग्रामीण-क्षेत्रों में चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं। अब इन क्षेत्रों में और भी अधिक संख्या में विशेषज्ञ-चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी। गांवों के सरकारी-अस्पतालों में तो बेहतरीन सुविधाएं होंगी ही, हम निजी-क्षेत्र को भी गांवों में अपने अस्पताल स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। रायपुर में विश्वस्तरीय चिकित्सा-सुविधा विकसित करने के लिए भी निजी-क्षेत्र की क्षमताओं का उपयोग किया जाएगा। नवा-रायपुर में ऐसी ही सुविधाओं वाले निजी-क्षेत्र के अस्पताल की स्थापना के लिए 25 एकड़ जमीन आरक्षित की जा रही है।
कार्यक्रम से वर्चुअल रूप से जुड़े स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि कोरोना संकटकाल में चिकित्सकों ने मानवता की पूरी निष्ठा और लगन के साथ निस्वार्थ भाव से सेवा की है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों को समाज में ईश्वर तुल्य माना जाता है। चिकित्सक लोगों के जीवन की रक्षा में हमेशा योगदान देते रहेंगे। कोरोना महामारी के लोगों की जीवन की रक्षा की लड़ाई लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले चिकित्सकों को कार्यक्रम के दौरान दो मिनट का मौन धारण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में यह जानकारी दी गई कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के हेडक्वाटर द्वारा कोविड वरियर के रूप में छत्तीसगढ़ के छह चिकित्सकों डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. सिद्धार्थ वर्मा, डॉ. मनदीप टुटेजा, डॉ. नवीन दुलहानी, डॉ. आरके खंडवाल और डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता को सम्मानित किया गया है। हॉस्पिटल बोर्ड छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता ने डॉ. विधानचंद्र राय के व्यक्तित्व और कृर्तत्व की विस्तार से जानकारी दी।
मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष डॉ. महेश कुमार सिन्हा, हॉस्पिटल बोर्ड छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता सहित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की रायपुर इकाई के अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल, सचिव डॉ. आशा जैन सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री साय ने देखी मध्यप्रदेश में नई सिंचाई तकनीक ‘प्रेशर इरिगेशन नेटवर्क’ की प्रेजेंटेशन, छत्तीसगढ़ में भी होगा इस्तेमाल
राष्ट्रीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने जीते 15 मेडल, विश्व प्रतियोगिता के लिए सभी विजेता खिलाड़ियों का हुआ चयन
कांग्रेस की पहली लिस्ट : 6 विधायकों की टिकट कटी, पहले चरण की 20 सीटों में 19 नाम ही फाइनल… जानिए किसकी कटी टिकट
सामाजिक विकास का मूलमंत्र है शिक्षा, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा – मुख्यमंत्री साय
शादी के मंडप पर किया दूल्हा-दुल्हन पर एसिड अटैक, बेवफाई का बदला लेने दूल्हें की प्रेमिका ने फेंका था तेजाब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्कृष्ट गौठान होंगे पुरस्कृत एवं सम्मानितए तीन उत्कृष्ट गौठानों को दी जाएगी 50-50 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि स्वावलंबी बने राज्य के 1135 गौठान…. स्वयं की राशि से खरीदने लगे गोबर और बनाने लगे वर्मी कम्पोस्ट…. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी बधाई
Next Article Terrorists trying to attack from the sky, drones seen again on the border in Kashmir आसमान से हमले की फिराक में आतंकी, कश्मीर में सीमा पर फिर देखे ड्रोन, बीएसएफ जवानों ने की फायरिंग तो भागा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?