ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पांच किमी मैराथन में दौड़े 900 एथलीट…. शहीद पार्क में जुटे हजारों लोगों ने कहा “थैंक्यू भिलाई”
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

पांच किमी मैराथन में दौड़े 900 एथलीट…. शहीद पार्क में जुटे हजारों लोगों ने कहा “थैंक्यू भिलाई”

By @dmin
Published: February 2, 2021
Share
Flood havoc in Assam, population of 40 lakhs affected: Kanjiranga National Park also affected
Flood havoc in Assam, population of 40 lakhs affected: Kanjiranga National Park also affected
SHARE

भारत- सोवियतसंघ एग्रीमेंट डे पर शपथ फाउंडेशन भिलाई का वृहद आयोजन

भिलाई। शपथ फाउंडेशन भिलाई द्वारा मंगलवार को “थैंक्यू भिलाई” का वृहद आयोजन किया गया। शहीद उद्यान सेक्टर 5 में हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने भिलाई का धन्यवाद किया। इस मौके पर 5 किलोमीटर का मैराथन हुआ जिसमें लगभग 900 महिला व पुरुषों ने अपनी भागीदारी निभाई। प्रथम तीन स्थानों पर आने वाले महिला पुरुष एथलीट का सम्मान शपथ फाउंडेशन भिलाई द्वारा किया गया। साथ ही भिलाई के नौ रत्नों का सम्मान व विशिष्ट सेवा सम्मान भी दिया गया। कार्यक्रम में 22 समितियों को सहयोग रत्न से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर संस्था द्वारा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संसदीय सचिव इंद्रजीत मंडावी उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि समाजसेवी खेल से जुड़े वह आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के संबंध में शपथ फाउंडेशन भिलाई के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन एक विशेष उद्देश्य को लेकर किया गया। 2 फरवरी 1955 को भारत व सोवियत संघ के बीच भिलाई इस्पात संयंत्र निर्माण को लेकर एग्रीमेंट हुआ था। इसके बाद भिलाई में संयंत्र की स्थापना हुई। संयंत्र स्थापना के बाद देश के विभिन्न प्रांतों से लोग आकर यहां बसे और इसे मिनी भारत बनाया। भिलाई को पहचान भिलाई इस्पात संयंत्र का कारण मिली है और यहां की बहु आयामी संस्कृति यहां की पहचान है। आज शहीद पार्क में भारत सोवियत संघ एग्रीमेंट की तिथि को यादगार बनाने के लिए हजारों लोग जुटे। अशोक गुप्ता ने बताया आज के आयोजन में सभी अपने प्रांतीय वेशभूषा में पहुंचे। इस दौरान हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई को प्रदर्शित करते हुए फुड स्टाल लगाए गए जिसका लोगों ने लुत्फ उठाया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने शपथ लेते हुए गुब्बारे उड़ाकर भिलाई को धन्यवाद दिया।
सद्भावना दौड़ के विजेताओं का हुआ सम्मान
थैंक्स भिलाई कार्यक्रम के दौरान हुए मैराथन में पुरुष एवं महिला वर्ग के विजेताओं की घोषणा भी की गई। पुरुष वर्ग में नवेंद्र साहू प्रथम स्थान पर रहे। वहीं डिस्ट्रिक्ट साहू द्वितीय व दिनेश साहू तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में ज्योति पांडे को पहला पुरस्कार मिला। सीमा मौर्य एवं पूजा को क्रमश: द्वितीय तृतीय पुरस्कार मिला। इसी प्रकार भिलाई के नवरात्रों का सम्मान भी किया गया। चिकित्सा के क्षेत्र में डॉक्टर सुधीर गांगेय, साहित्य के क्षेत्र में परदेशी राम वर्मा, कला के क्षेत्र में राधेश्याम बारले, सर्विस के क्षेत्र में अश्विनी सिंह, खेल के क्षेत्र में साही राम जाखड़, संगीत के क्षेत्र में पीटी उल्लास, साक्षरता जागरूकता के क्षेत्र में प्रोफेसर डीएन शर्मा, शिक्षा के क्षेत्र में हंसा शुक्ला, विज्ञान के क्षेत्र में अनीता सावंत को सम्मानित किया गया। विशिष्ट सेवा सम्मान के रूप में कर्बला समिति भिलाई व बोलबम शिवाय समिति तथा अनुभूति श्री फाउंडेशन का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान वोल्गा से शिवनाथ तक किताब के रचयिता जाकिर हुसैन का भी सम्मान इस दौरान किया गया।

छत्तीसगढ़ में कोरोना: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, प्रदेश में अब तक मिले 99 कोरोना पॉजिटिव
बाल-बाल बची 426 बच्चों की जान: खाने में मिलाया फिनाइल, शिक्षक और अधीक्षक की दुश्मनी से जन्मी खतरनाक साजिश!
ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस में डकैती, विरोध करने पर बदमाशों ने एक यात्री को मारी गोली
70 साल की वृद्धा से रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पाटन पुलिस…
Jashpur : खाना बनाने से मना करने पर नशेड़ी ने कर दी पत्नी की हत्या, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका दे बीजेपी में शामिल हुए विधायक दीपक हलदर बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका दे बीजेपी में शामिल हुए विधायक दीपक हलदर
Next Article birth and death certificate now started in Risali Corporation office वार्ड वार मतदात सूची बनाने उप निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देश…. नाम संशोधन व विलोपित कराने लगाया जाएगा शिविर

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?