ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: थोपटे को मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज समर्थकों ने कांग्रेस भवन में की तोड़फोड़
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

थोपटे को मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज समर्थकों ने कांग्रेस भवन में की तोड़फोड़

By @dmin
Published: January 1, 2020
Share
SHARE

पुणे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पुणे कांग्रेस भवन में जमकर तोड़फोड़ की. इस घटना का लाइव वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में 40 कार्यकर्ताओं को तोड़फोड़ करते हुए देखा गया है. पार्टी ने इन कार्यकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है.

महाराष्ट्र में तीन दलों के गठबंधन सरकार का सोमवार को कैबिनेट विस्तार हुआ था. पुणे जिले के भोर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से जीते कांग्रेस विधायक संग्राम थोपटे के समर्थकों ने पुणे शहर कांग्रेस भवन में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की. थोपटे के समर्थक अपने नेता को मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज थे.

मंगलवार शाम तकरीबन 6:30 बजे 40 कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में घुस आए. इन कार्यकर्ताओं ने जोर-शोर से संग्राम थोपटे के समर्थन में नारेबाजी करते हुए कार्यालय के तीन-चार कमरों में पत्थरबाजी की. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लाठी डंडों से शीशे तोड़े. कार्यालय में रखे कम्प्यूटर और टीवी स्क्रीन भी तोड़ डाले. यही नहीं, जो चीज उनके सामने आई, उसे नुकसान पहुंचाया.

एक कार्यकर्ता ने मोबाइल कैमरे पर नाराजगी की बात कही. उसने अपने नेता संग्राम थोपटे को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं करने पर नाराजगी जताई. जब ये तोड़-फोड़ हो रही थी, उस वक्त कांग्रेस भवन में सिर्फ तीन से चार कर्मचारी मौजूद थे. पार्टी प्रवक्ता रमेश नायर ने बताया कि कार्यकर्ता संग्राम थोपटे के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे.

घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस वहां पहुंच गई और हंगामा मचाने वाले 15-20 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया. कांग्रेस नेता रमेश बागवे ने ‘आजतक’ से बातचीत में कहा कि कांग्रेस भवन में तोड़फोड़ करने की जगह कांग्रेस आलाकमान से शिकायत करनी चाहिए थी. बागवे ने कहा कि जिन लोगों ने तोडफोड़ की है उन्हें बक्शा नहीं जाएगा. सीसीटीवी की मदद से उन्हें ढूंढकर पुलिस में इनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा.

पुणे शहर कांग्रेस भवन में यह तीसरा वाकया है जब नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां तोड़फोड़ की है. इस कांग्रेस भवन की नींव देश की आजादी के पहले रखी गई थी और महात्मा गांधी ने पुणे कांग्रेस भवन के लिए संदेश भी भेजा था.

भारत में ‘हम देखेंगे’ के ‘एंटी हिंदू’ विवाद पर फैज अहमज फैज की बेटी बोलीं- यह बहुत फनी
हादसा: तेज रफ्तार ने फिर ली 9 लोगों की जान, आमने-सामने से टकराई दोनों गाड़ियां
देश में 1 फीसदी से कम हुए कोरोना के एक्टिव केस, बीते 24 घंटों में मिले 25,467 नए मामले
कोरोना संक्रमितों के आंकड़ा और बढ़ा: पिछले 24 घंटों का फिर टूटा रिकार्ड, सामने आए 8380 नए मामले
‘छपाक’ हुई टैक्स फ्री, भाजपा ने उठाए सवाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कमरा नंबर 602 में बैठने से क्यों कतरा रहे अजित पवार, क्या है सच?
Next Article नए साल में रणजीत हनुमान मंदिर की खास पहल, युवाओं को दिलाई जाएगी ये शपथ

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?