ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: देश में 1 फीसदी से कम हुए कोरोना के एक्टिव केस, बीते 24 घंटों में मिले 25,467 नए मामले
Share
Notification Show More
Latest News
एशियन गेम्स में भारत का अभियान समाप्त… 21 स्वर्ण सहित इस बार जीते कुल 85 पदक
October 4, 2026
बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए चलेगा महाअभियान, डिप्टी सीएम ने दिए अफसरों को निर्देश
October 4, 2026
सीएम ग्रामीण बस योजना के 1 वर्ष पूरे : 850 गांवों में पहली बार पहुंची नियमित बस सेवा
October 4, 2026
छत्तीसगढ़ के 6 जिलों के 312 वैद्यों का प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य
October 4, 2026
घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव
October 3, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealthNational

देश में 1 फीसदी से कम हुए कोरोना के एक्टिव केस, बीते 24 घंटों में मिले 25,467 नए मामले

By @dmin Published August 24, 2021
Share
त्योहारी सीजन में कोरोना से राहत भरी खबर: अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा रिकवरी रेट… सक्रिय मरीजों की संख्या रह गई इतनी
त्योहारी सीजन में कोरोना से राहत भरी खबर: अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा रिकवरी रेट… सक्रिय मरीजों की संख्या रह गई इतनी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना संकट से निपटने में भारत को बड़ी राहत मिली है। बीते साल मार्च के बाद पहली बार देश में कोरोना के एक्टिव केस एक फीसदी से कम हो गए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 25,467 नए केस ही मिले हैं। वहीं 39,486 लोग रिकवर हुए हैं। इस तरह से एक ही दिन में एक्टिव केसों की संख्या में 14 हजार के करीब गिरावट आई है। अब तक देश में कुल 3,17,20,112 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। इस बीच देशभर से 354 लोगों की मौत हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक कुल 3 करोड़ 24 लाख 74 हजार 773 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं अब तक 3 करोड़ 17 लाख 20 हजार 112 लोग इस जानलेवा बीमारी को मात दे चुके हैं। देश में कोरोना से अब तक 4 लाख 35 हजार 110 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 3 लाख 19 हजार 551 है। कोरोना का रिकवरी रेट भी तेजी से बढ़ते हुए अब 97.68 फीसदी हो गया है। वीकली पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो वह भी 1.90 पर्सेंट हो गया है। पिछले दो महीनों से यह 3 फीसदी से कम बना हुआ है। इसके अलावा डेली पॉजिटिविटी रेट भी 29 दिनों से लगातार तीन फीसदी से कम है।

टीकाकरण की तेज रफ्तार और नए केसों में कमी के चलते स्थिति में काफी सुधार आया है। अब तक देश में 58.82 करोड़ कोरोना टीके लग चुके हैं। इसके अलावा अकेले सोमवार को ही देश भर में 56 लाख से ज्यादा टीके लगाए गए हैं। सोमवार को कुल 39,62,091 लोगों को कोरोना टीके की पहली डोज लगी, जबकि 16,48,025 लोगों को दूसरा टीका लगा। आने वाले दिनों में टीकाकरण की रफ्तार में और इजाफा होने वाला है। ऐसे में संभव है कि कोरोना संक्रमण की रफ्तार में और कमी देखने को मिल सकती है।

You Might Also Like

एशियन गेम्स में भारत का अभियान समाप्त… 21 स्वर्ण सहित इस बार जीते कुल 85 पदक

बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए चलेगा महाअभियान, डिप्टी सीएम ने दिए अफसरों को निर्देश

सीएम ग्रामीण बस योजना के 1 वर्ष पूरे : 850 गांवों में पहली बार पहुंची नियमित बस सेवा

छत्तीसगढ़ के 6 जिलों के 312 वैद्यों का प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य

घसीदास नगर के शिवशक्ति तालाब में डूबा युवक, घंटो मशक्कत के बाद एसडीआरएफ ने निकाला शव

@dmin August 24, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Players who have won the Khelo India Youth Games 2019 and 2020 खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2019 एवं 2020 पदक प्राप्त कर चुके खिलाड़ियों को नगद राशि देकर किया जाएगा सम्मानित…. 15 सितंबर तक जमा कर सकते है आवेदन
Next Article Amidst the Afghanistan crisis, three copies of Sri Guru Granth Sahib अफगानिस्तान संकट के बीच श्री गुरुग्रंथ साहिब की तीन प्रतियां काबुल से भारत पहुंचीं, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने खुद किया रिसीव
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?