ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: यह है छत्तीसगढ़ की सबसे महंगी सब्जी, कीमत इतनी कि सुनकर पसीने छूट जाए… जानिए क्या इस सब्जी में खास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

यह है छत्तीसगढ़ की सबसे महंगी सब्जी, कीमत इतनी कि सुनकर पसीने छूट जाए… जानिए क्या इस सब्जी में खास

By Mohan Rao
Published: July 9, 2023
Share
बस्तर के बाजार पहुंची बोड़ा सब्जी
SHARE

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में मानसूनी बारिश के बाद एक सब्जी की चर्चा हो रही है। बस्तर संभाग में सिर्फ मानसून के समय जून व जुलाई के माह में मिलने वाली इस सब्जी को छत्तीसगढ़ की सबसे महंगी सब्जी का तमगा मिला हुआ है। इन दिनों बस्तर के बाजारों में यह सब्जी दिख रही है और साथ ही इसकी कीमत की चर्चा भी हो रही है। इस सब्जी का नाम है “बोड़ा”। फिलहाल बस्तर के बाजार में इस सब्जी की कीमत 4500 रुपए 5 हजार रुपए प्रति किलो है। आप सोच रहे होंगे इस सब्जी में ऐसा क्या खास है तो आईए हम आपकों बताते हैं।

दरअसल ‘बोड़ा’ सब्जी साल में एक बार ही मिलती है और इसे मानसून शुरू होने के बाद ही ले सकते हैं। इस सब्जी को उगाया नहीं जाता बल्कि यह जंगलों में अपने आप जमीन से बाहर निकलता है। बस्तर के ग्रामीण इसे जंगलों से लेकर बाजार तक पहुंचते हैं। यह सब्जी दिखने पुट्‌टू यानी मशरूम की तरह होती है खाने में काफी स्वादिस्ट होती है। यही वजह है कि इस सब्जी की डिमांड रहती है। बस्तर में इस सब्जी को लेने के लिए छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि तेलंगाना, ओड़िशा व अन्य जगहों से लोग पहुंचते हैं। सब्जी के बाजार में पहुंचने पर इसकी कीमतें तेज रहती हैं और आवक थोड़ा बढ़ने पर इसकी कीमत घटती है लेकिन तक भी यह दो से तीन हजार रुपए प्रति किलो तक बिकती है।

बाजार में बोड़ा बेचती महिला

मशरूम की प्रजाति है बोड़ा
जानकार बताते हैं कि मशरूम की 12 प्रजातियों में बोड़ा भी शामिल है। यह एक मात्र ऐसी प्रजाति है, जो जमीन के ऊपर नहीं, बल्कि अंदर तैयार होती है। जैसे ही मानसून की पहली बौछार पड़ती है, घने जंगल से बोड़ा जमीन को फाड़कर बाहर निकलती है। बारिश और उमस का मौसम बोड़ा के उगने के लिए अनुकूल होता है। जून-जुलाई में बोड़ा की सबसे ज्यादा उपलब्धता होती है। लोग इसके जायके के दीवाने हैं। बोड़ा खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। जानकारों का कहना है कि साल वृक्ष के नीचे उगने वाले बोड़ा में फाइबर, सेलेनियम, प्रोटीन, पोटैशियम, विटामिन डी और एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होते हैं। इनकी मौजूदगी की वजह से इसे शुगर, हाई बीपी, बैक्टीरियल इनफेक्शन, कुपोषण और पेट रोग दूर करने में सक्षम पाया गया है। इस सब्जी को इम्यूनिटी बूस्टर के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

BSP के स्क्रेप कारोबारी से 1 करोड़ 74 लाख की ठगी, पटना से गिरफ्तार हुआ आरोपी, पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस मुखबिरी के शक में ग्रामीण की गला रेतकर हत्या, मोबाइल टॉवर में भी लगाई आग
CG Breaking : दुर्गा विसर्जन के दौरान महिलाओं के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस की गिरफ्त में आई “कुसमी गिरोह” की 10 महिलाएं
घर में काम करने वाले नौकर, कुक, जोमैटो स्विगी के डिलीवरी बॉय ले सकते हैं ई-श्रम कार्ड का लाभ
छत्तीसगढ़ के सभी महाविद्यालयों को नैक मूल्यांकन में लाने का प्रयास: उमेश पटेल, स्कॉच सिल्वर अवार्ड मिलने पर दी बधाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दंतेवाड़ा में जहरीले सांप के डसने से बच्चे की मौत, एंबुलेंस नहीं मिली तो जवान ने की थी मदद फिर भी नहीं बची जान
Next Article OneDay World Cup: पाकिस्तान की नौटंकी जारी, भारत नहीं जाएगी हमारी टीम, पाक खेल मंत्री ने दी धमकी OneDay World Cup: पाकिस्तान की नौटंकी जारी, भारत नहीं जाएगी हमारी टीम, पाक खेल मंत्री ने दी धमकी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?