ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: OneDay World Cup: पाकिस्तान की नौटंकी जारी, भारत नहीं जाएगी हमारी टीम, पाक खेल मंत्री ने दी धमकी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedRaipurSports

OneDay World Cup: पाकिस्तान की नौटंकी जारी, भारत नहीं जाएगी हमारी टीम, पाक खेल मंत्री ने दी धमकी

By Om Prakash Verma
Published: July 9, 2023
Share
OneDay World Cup: पाकिस्तान की नौटंकी जारी, भारत नहीं जाएगी हमारी टीम, पाक खेल मंत्री ने दी धमकी
OneDay World Cup: पाकिस्तान की नौटंकी जारी, भारत नहीं जाएगी हमारी टीम, पाक खेल मंत्री ने दी धमकी
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क/इस्लामाबाद (एजेंसी)। पिछले कुछ महीनों से एशिया कप और वल्र्ड कप के वेन्यू को लेकर पाकिस्तान की नौटंकी जारी है। हालांकि, पहले एशियन क्रिकेट काउंसिल और फिर आईसीसी, दोनों के खिलाफ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को मुंह की खानी पड़ी। पाकिस्तान के विरोध के बावजूद एशिया कप न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित किया जाएगा। सिर्फ पाकिस्तान की टीम अपने चार मैच अपने देश में खेलेगी। बाकी के मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे।

वहीं, एशिया कप में भारत के पाकिस्तान की यात्रा न करने के फैसले के बाद अब पीसीबी और उनकी सरकार की ओर से लगातार गीदड़भभकियां आ रही हैं। वह विश्व कप में भारत की यात्रा नहीं करने की धमकी दे रहे हैं। पहले रमीज राजा, फिर नजम सेठी और अब पाकिस्तान के खेल मंत्री ने भारत न आने की धमकी दी है। उनका कहना है कि अगर बीसीसीआई एशिया कप को न्यूट्रल वेन्यू पर कराने की मांग करता रहेगा तो हम भी वनडे वल्र्ड कप के लिए भारत की यात्रा नहीं करेंगे।

हम भी विश्व कप के लिए न्यूट्रल वेन्यू की मांग करेंगे
एक इंग्लिश न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में पाकिस्तान के खेल मंत्री अहसान मजारी ने कहा- यह मेरी निजी राय है। चूंकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) मेरे मंत्रालय के अंतर्गत आता है, यदि भारत अपने एशिया कप मैचों को न्यूट्रल वेन्यू पर खेलने की मांग करता है, तो हम भी भारत में अपने विश्व कप मैचों के लिए भी यही मांग करेंगे। मजारी का यह बयान तब आया है जब शनिवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने टीम को भारत भेजने के फैसले से पहले हर तरह के निरीक्षण के लिए एक हाई लेवल कमेटी गठित की थी।

पाकिस्तान ने बनाई हाई लेवल कमेटी
मजारी ने कहा- समिति की अध्यक्षता विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी करेंगे और मैं उन 11 मंत्रियों में से हूं जो इसका हिस्सा हैं। हम इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे और अपनी सिफारिशें पीएम को देंगे, जो पीसीबी के संरक्षक प्रमुख भी हैं। प्रधानमंत्री अंतिम निर्णय लेंगे। मंत्री ने बीसीसीआई पर निशाना साधते हुए बेतुके आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में क्रिकेट खेलने को लेकर भारत की अनिच्छा उन्हें परेशान करती है।

मजारी का बेतुका बयान
मजारी ने कहा, भारत खेल को राजनीति में लाता है। मुझे समझ नहीं आता कि भारत सरकार अपनी क्रिकेट टीम यहां क्यों नहीं भेजना चाहती। कुछ समय पहले भारत की एक बेसबॉल टीम खेलने के लिए इस्लामाबाद आई थी। वहां ब्रिज टीम भी थी और उन्होंने पाकिस्तान की यात्रा की। वहां लगभग 60 से ज्यादा लोग थे। मैं कार्यक्रम का मुख्य अतिथि था। वे यहां जीते और चले गए। पाकिस्तान की फुटबॉल, हॉकी और शतरंज टीमें भी भारत की यात्रा करती हैं। मजारी का यह बयान इसलिए भी बेतुका है क्योंकि उनके देश पर आतंक को बढ़ावा देने के आरोप लगते रहे हैं। सिर्फ भारत नहीं कई देशों ने उन पर यह आरोप लगाया है।

मजारी ने कहा- सुरक्षा तो एक बहाना है
बीसीसीआई ने पाकिस्तान में अपनी टीम की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी। इस पर बोलते हुए मजारी ने अन्य टीमों का उदाहरण दिया जिन्होंने उनके देश का दौरा किया है। उन्होंने कहा- न्यूजीलैंड टीम यहां आई थी। उससे पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम पाकिस्तान में थी। उन्हें राष्ट्रपति सुरक्षा मिली थी। उससे पहले भारतीय टीम का यहां प्रशंसकों ने हार्दिक स्वागत किया था। सुरक्षा तो एक बहाना है। हमने पाकिस्तान सुपर लीग भी आयोजित की थी, जिसमें बहुत सारे विदेशी खिलाड़ी थे।

आईसीसी ने पीसीबी को दी थी चेतावनी
आईसीसी ने हाल ही में भारत में वनडे विश्व कप में भाग लेने पर पीसीबी के एग्रीमेंट के बारे में पाकिस्तान को एक ‘रिमाइंडरÓ भेजा था। दरअसल, पाकिस्तान ने वल्र्ड कप शेड्यूल जारी होने के बाद अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वेन्यू बदलने की भी मांग की थी। हालांकि, आईसीसी ने इसे ठुकरा दिया था। इसके बाद पीसीबी की ओर से भारत न आने की धमकी दी गई थी। इस पर आईसीसी ने कहा था- पाकिस्तान ने वल्र्ड कप में हिस्सा लेने के लिए एग्रीमेंट साइन किया है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि वो इस एग्रीमेंट से पलटेंगे नहीं और भारत आएंगे।

आईसीसी ने कहा था- उम्मीद है कि पाकिस्तान टीम भारत आएगी
आईसीसी ने कहा था- वल्र्ड कप में भाग ले रही सभी टीमें अपने देश के नियम और कानूनों से बंधी हैं और हम इसका सम्मान भी करते हैं। हालांकि, हमें पूरा भरोसा है कि पाकिस्तान वल्र्ड कप खेलने भारत जरूर आएगा। वनडे वल्र्ड कप की शुरुआत पांच अक्तूबर से अहमदाबाद में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मैच से होने जा रही है। भारत अपने अभियान की शुरुआत आठ अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से करेगा। वहीं, पाकिस्तान को नीदरलैंड और श्रीलंका के खिलाफ पहले दो मैच खेलने हैं।

CG Crime : छात्रा को मुंहबोले भाई ने बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट हुई तो राज… आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में पोषण जागरूकता अभियान को मिल रही गति, आंगनबाड़ी केंद्र बने जनभागीदारी के केंद्र
Breaking News : बीजापुर में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, चपेट में आए ग्रामीण, चार घायल
एनआईटी रायपुर में CED द्वारा ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन , जियो मैटेरियल्स से जुड़ी जानकारी प्राप्त करेंगे प्रतिभागी
गुस्ताखी माफ: बर्दाश्त न कर पाने की समस्या
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article यह है छत्तीसगढ़ की सबसे महंगी सब्जी, कीमत इतनी कि सुनकर पसीने छूट जाए… जानिए क्या इस सब्जी में खास
Next Article छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री से बैठक के बाद काम पर लौटे

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?