ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG News : यह लड़की बन गई शोले का वीरू, 50 फीट ऊंची टंकी से लगा दी छलांग… फिर भी बच गई जान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

CG News : यह लड़की बन गई शोले का वीरू, 50 फीट ऊंची टंकी से लगा दी छलांग… फिर भी बच गई जान

By Mohan Rao
Published: February 26, 2023
Share
50 फीट ऊंची टंकी से कूद गई लड़की
SHARE

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक लड़की शोले फिल्म के वीरू तरह टंकी पर चढ़ गई लेकिन वीरू की तरह उतरी नहीं बल्कि छलांग लगा दी। गनिमत यह रही कि लोग पहले से चादर लेकर खड़े थे जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि इसमें लड़की को काफी चोटें आई है। फिलहाल लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामला जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

घटना के सबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भोईनाभाटा निवासी रीना मार्कण्डेय (22) ने शनिवार की शाम को यह कांड किया। वह पहले तो टंकी के नीचे खड़े होकर अपने मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी और इसके बाद अचानक वह टंकी पर चढ़ गई। टंकी पर चढ़कर जोर-जोर से चिल्लाने लगी और देखते ही देखते उसने छलांग लगा दी। इससे पहले टंकी के नीचे लोग सचेत हो गए और एक चादर लेकर खड़े थे। हालांकि लोगों ने लड़की को काफी समझाया लेकिन वह नहीं मानी और कूद गई। लोगों ने चादर के सहारे उसे कैच किया। इसके बाद लड़की को काफी चोटे आई। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

2 साल पहले हुई थी शादी
पुलिस ने बताया कि रीना मार्कण्डेय की दो साल पहले धमतरी में शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही वह परेशान थी। परिजनों ने बताया कि उसका ससुराल वालों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। विवाद के कारण उसने ससुराल छोड़ दिया था और बेमेतरा में अपने माता-पिता के साथ रहने लगी थी। शनिवार शाम को वह कुर्मी पारा इलाके के कबीर कुटी के पीछे स्थिति पानी की टंकी के पास पहुंची और इस घटना को अंजाम दिया।

चादर से बची जान
लड़की ने जब टंकी पर चढ़ रही थी तो मौके पर कुछ लोग मौजूद थे। वे बार बार लड़की को मना कर रहे थे लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद लोगों ने समझदारी दिखाई और चादर लेकर नीचे कैच करने के लिए खड़े हो गए। लड़की कुछ देर तक चिल्लाई और उसके बाद कूद गई। लोगों ने चादर के सहारे उसे कैच किया तो चादर के साथ वह जमीन से टकराई। घायल होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना उसके माता पिता को दी गई। लड़की ऐसा क्यों किया यह स्पष्ट नहीं है। लड़की से पूछताछ के बाद ही इसका कारण पता चल पाएगा।

महूँ कुँवारा तहूँ कुँवारी….एक बार फिर 22 जनवरी से आपके नजदीकी सिनेमाघरों में होगी प्रदर्शित
कोरोना से बाचव के लिए रेलवे का बड़ा कदम, स्टेशनों पर मिलेंगे डिस्पोजेबल कंबल-चादर और तकिया
CG News : मां की फटकार का पड़ा ऐसा असर, 10 साल की बच्ची ने फांसी लगाकर की खुदकुशी… जानिए क्या है पूरा मामला
क्या आप सांस्कृतिक मंडली से हैं, तो यह खबर आपके लिए है, यहां दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन, जीत सकते हैं 5 लाख
आईपीएल नीलामी : मौरिस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आगजनी से प्रभावित लोगों को राहत दिलाने का प्रयास, खुद का आवास दिलाने तथा जरूरी डॉक्यूमेंट बनाने के लिए लगा कैंप आगजनी से प्रभावित लोगों को राहत दिलाने का प्रयास, खुद का आवास दिलाने तथा जरूरी डॉक्यूमेंट बनाने के लिए लगा कैंप
Next Article डीजीपी अशोक जुनेजा पहुंचे जगरगुंडा, जवानों का बढ़ाया हौसला, समस्याओं की ली जानकारी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?