ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पेट और जांघों की चर्बी को खत्म करेंगे ये आसन, थकान हटाने में करेगा मदद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

पेट और जांघों की चर्बी को खत्म करेंगे ये आसन, थकान हटाने में करेगा मदद

By @dmin
Published: August 26, 2020
Share
Children of BSP schools did wonders in CBSE 12th
Children of BSP schools did wonders in CBSE 12th
SHARE

शरीर में खोई हुई एनर्जी को वापस पाने और पेट व जांघों के फैट को कम करने के लिए उष्ट्रासन या कैमल पोज को करने की विधि और उसके फायदे बता रहे हैं। अगर आप हमेशा सुस्त महसूस करते हैं और आपको लगता है जैसे कि शरीर में एनर्जी ही नहीं है तो इसके लिए आपको अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करने की जरूरत है। थकान बहुत-सी शारीरिक परिस्थियों जैसे तनाव, खराब खान-पान, आलस और ठीक से नींद न आने की वजह से होती है।
तो इसमें योग आसन उष्ट्रासन या कैमल पोज आदि के जरिए हम एनर्जी को बढ़ा सकते हैं, स्पाइन में लचीलापन बेहतर कर सकते हैं, स्ट्रेस को कम कर सकते हैं, पाचन क्रिया को बेहतर कर सकते हैं और पेट व जांघों को टोन कर सकते हैं। उष्ट्रासन पूरी फ्रंट बॉडी को खोलता है जो कि पूरे शरीर के लिए बहुत ज्यादा ताकतवर साबित होता है। अगर आप थकान महसूस करते हैं तो इस योग आसन का रोजाना अभ्यास करके एनर्जी को वापस पा सकते हैं और पूरे जीवन को अच्छे से जी सकते हैं।

Contents
  • उष्ट्रासन कैसे करें
  • उष्ट्रासन करने के फायदे
  • सावधानी

उष्ट्रासन कैसे करें

अपने योग मैट पर अपने घुटने टेक कर बैठें।
हाथों को अपने कूल्हों पर रखें।
यह ध्यान रहे कि आपके घुटने आपके कंधों की कतार में होने चाहिए।
पीछे की ओर झुक जाएं और अपने हाथों को पीछे ले जाकर अपनी एड़ी को पकड़ लीजिए।
इसी के साथ, अपनी गर्दन को झुकाएं और अपनी कमर के हिस्से को धक्का देने के लिए अपनी गर्दन और सिर को पीछे ले जाएं।
कुछ सांस लेने तक इसी आसन में बने रहिए।
सांस छोडि़ए, धीरे-धीरे अपने हाथों को एडिय़ों से अलग कीजिए और उन्हें कूल्हों की ओर वापस ले जाएं और वापस शुरुआती मुद्रा में आ जाएं।
कुछ देर रुकिए और फिर से उसी प्रक्रिया को दोहराइए। जब तक आपको आराम मिलता है तो आप इसे कई बार कर सकते हैं।

उष्ट्रासन करने के फायदे

यह शरीर को पूरा खोलता है और स्ट्रेच करता है।
यह पेट को टोन करता है और फैट कम करने में मदद करता है।
यह पाचन में सुधार करता है और कब्ज खत्म करता है।
यह थायराइड हेल्थ में सुधार करता है और अंत:स्रावी ग्रंथियों को उत्तेजित करता है।
इससे कमर और कंधा मजबूत होता है और कमर के निचले हिस्से में दर्द खत्म होता है।
इससे आर्म्स मजबूत होती हैं और जांघों से फैट खत्म होता है।
इससे स्पाइन को आराम मिलता है, जिससे स्ट्रेस और घबराहट खत्म होती है।
इससे स्पाइन में लचीलापन आता है और मुद्रा ठीक होती है।
इससे कशेरुक ढीला होता है।
यह पूरे स्वास्थ्य के लिए एक बेहतरीन योग आसान है।
अपने शरीर में एनर्जी को बेहतर करने के लिए, फिटनेस और पूरे स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए इस योग को अपनी जीवन शैली में शामिल कर सकते हैं।

सावधानी

अगर आपको हाई या लो ब्लड प्रेशर, गर्दन या कमर की चोट आदि परेशानी हैं तो इसे करने से बचिए। इस योग आसन को किसी प्रशिक्षित योग गुरु की देखरेख में करना बेहतर है।

नाखून चबाने की आदत से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स
टूटे हुए रिश्ते में ऐसे जगाएं प्यार…
कृष्ण जन्माष्टमी उपवास को लेकर इन जरूरी बातों का रखें ध्यान, वरना बिगड़ सकती है आपकी सेहत
लिवर में सूजन की समस्या है बहुत नुकसानदायक, जानें कौन सा हेपेटाइटिस है ज्यादा घातक
नहाने से पहले और बाद में बालों के साथ ये गलतियां करने से बचें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बच्चों के लिए डिस्कवरी किड्स अब दूरदर्शन पर दिखाएगा अपने चुनिंदा शोज
Next Article Accident at Tatibandh Chowk: Truck crushed youth riding bike, one killed, one injured टाटीबंध चौक पर हादसा: ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचला, एक की मौत, एक घायल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?