ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ठगड़ा बांध का आइलैंड बनेगा नए आकर्षण का केंद्र… निरीक्षण के लिए पहुंचे विधायक वोरा ने कहा- पिकनिक स्पॉट के लिए मिली राशि का हो सदुपयोग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

ठगड़ा बांध का आइलैंड बनेगा नए आकर्षण का केंद्र… निरीक्षण के लिए पहुंचे विधायक वोरा ने कहा- पिकनिक स्पॉट के लिए मिली राशि का हो सदुपयोग

By @dmin
Published: April 29, 2021
Share
Island of Thagda dam will become a center of new attraction… MLA Vora, who arrived for inspection
Island of Thagda dam will become a center of new attraction… MLA Vora, who arrived for inspection
SHARE

दुर्ग। ट्विन सिटी के मध्य स्थित 65 एकड़ के ठगड़ा बांध को एक भव्य एवं समग्र पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करने के लिए 6 माह पूर्व विधायक अरुण वोरा द्वारा की गई थी। शासन द्वारा 14 करोड़ की राशि स्वीकृत करवा के नवंबर माह में कार्य का भूमिपूजन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा विधायक वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल की मौजूदगी में करवा कर कार्य प्रारंभ कराया गया था। जहां फूड कोर्ट, चिल्ड्रन पार्क, साईकल एवं रनिंग ट्रैक के साथ ही सुंदर आइलैंड विकसित करने का कार्य प्रगतिरत है।
ठगड़ा बांध के पुनरुद्धार के साथ ही आस पास के वार्डों में ग्राउंड वाटर लेवल वढाने के लिए रिटर्निंग वॉल बनाने का कार्य जारी है जिसके निरीक्षण में विधायक वोरा महापौर, आयुक्त व निगम अधिकारियों के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि दुर्ग भिलाई के आकर्षण के केंद्र के रूप में आमोद प्रमोद का केंद्र विकसित करवाने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है जिसमें कार्य की सतत मोनिटरिंग, गुणवत्ता एवं समय सीमा का ध्यान रखना आवश्यक है। बरसात के पूर्व गहरीकरण का कार्य नहीं करवाने से प्रोजेक्ट में अनावश्यक विलंब हो सकता है। ठेका एजेंसी को कार्य के निष्पादन के अनुरूप ही भुगतान किया जाए शासन द्वारा पिकनिक स्पॉट के लिए मिली राशि का सदुपयोग होना चाहिए व सौंदर्यीकरण को पहली प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करवाया जाए।
अधिकारियों ने बताया कि अब तक 3 करोड़ के कार्य कराए जा चुके हैं अगले चरण में बरसात पूर्व ही आइलैंड एवं गहरीकरण का कार्य शुरू कराया जा रहा है। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि बांध के विकसित हो जाने के बाद दुर्ग भिलाई की जनता को स्वास्थ्य लाभ मिलने के साथ ही परिवार के साथ समय बिताने के लिए भी एक बेहतर विकल्प मिलेगा। निरीक्षण के दौरान पूर्व पार्षद राजेश शर्मा, नंदू महोबिया, एल्डरमैन अंशुल पांडेय, सुमित वोरा, संदीप वोरा निगम के कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी, उप अभियंता आर के पालिया मौजूद थे।

राजभवन में आयोजित योग शिविर में राज्यपाल हुए शामिल, कहा- वैश्विक संस्कृति का हिस्सा बन गई है योग
चुनाव कार्य में लापरवाही :  कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने प्रधान पाठक सहित चार को किया निलंबित
हाफ बिजली बिल योजना : छत्तीसगढ़ में 65 लाख से ज्यादा परिवारों को मिल रहा रियायती बिजली का लाभ
मन की बात: पीएम मोदी ने डॉक्टरों-नर्सों से की बातें, बोले- जारी रहेगा मुफ्त वैक्सीन कार्यक्रम
भिलाई शहर जिला अध्यक्ष तुलसी साहू की मांग पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान: रक्षाबंधन पर खुलेगी राखी व मिठाई की दुकानें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, आज शाम होगी बारिश, जानिए अन्य जिलों का हाल दक्षिणी एशिया में इस साल ज्यादा बारिश, भारत में 2 मई से पहले मॉनसून आने का अनुमान
Next Article Big action of Narayanpur SDM: Dabish in matrimonial programs… Penalty recovered from those who ignore the Kovid Guideline नारायणपुर एसडीएम की बड़ी कार्रवाई: वैवाहिक कार्यक्रमों में दी दबिश… कोविड गाइडलाइन की अनदेखी करने वालों से वसूला जुर्माना
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?