ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मन की बात: पीएम मोदी ने डॉक्टरों-नर्सों से की बातें, बोले- जारी रहेगा मुफ्त वैक्सीन कार्यक्रम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

मन की बात: पीएम मोदी ने डॉक्टरों-नर्सों से की बातें, बोले- जारी रहेगा मुफ्त वैक्सीन कार्यक्रम

By @dmin
Published: April 25, 2021
Share
सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बना भारत, पीएम मोदी ने कहा- वैश्विक शांति और सुरक्षा को देंगे बढ़ावा
सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बना भारत, पीएम मोदी ने कहा- वैश्विक शांति और सुरक्षा को देंगे बढ़ावा
SHARE

नई दिल्ली(एजेंसी)। देश में जारी कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार यानी आज सुबह 11 बजे से अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिये देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी मन की बात में कोरोना से बचाव से और संक्रमण निपटने के लिए जारी तैयारियों पर चर्चा कर रहे हैं। पीएम मोदी ने अपने ‘मन की बातÓ कार्यक्रम में कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों को जागरूक करने और उनके मन से भय निकालने के लिए डॉक्टर, नर्स, एंबुलेंस और कोरोना को मात देने वाले मरीजों से बात की। प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कहा कि आज मैं आपसे मन की बात एक ऐसे समय कर रहा हूं, जब कोरोना हम सभी के धैर्य हम सभी के दुख बर्दाश्त करने की सीमा की परीक्षा ले रहा है। बहुत से अपने हमें असमय छोड़कर चले गए। उन्होंने कहा कि कोरोना की पहली लहर का सफलतापूर्वक मुकाबला करने के बाद देश हौसले से भरा हुआ था, आत्मविश्वास से भरा हुआ था, लेकिन इस तूफान ने देश को झकझोर दिया है। 
पीएम मोदी ने कहा कि इस समय हमें इस लड़ाई को जीतने के लिए विशेषज्ञों और वैज्ञानिक सलाह को प्राथमिकता देनी है। राज्य सरकार के प्रयत्नों को आगे बढ़ाने में भारत सरकार पूरी शक्ति से जुटी हुई है। राज्य सरकारें भी अपना दायित्व निभाने की पूरी कोशिश कर रही हैं। पीएम मोदी ने कहा कि मैं आप सबसे आग्रह करता हूं, आपको अगर कोई भी जानकारी चाहिए हो, कोई और आशंका हो तो सही सोर्स से ही जानकारी लें। आपके जो फैमली डॉक्टर हो, आस-पास के डॉक्टर हों, आप उनसे फोन से संपर्क करके सलाह लीजिए। उन्होंने कहा कि मैं देख रहा हूं कि हमारे बहुत से डॉक्टर भी ये जिम्मेदारी स्वयं उठा रहे है। कई डॉक्टर सोशल मीडिया के जरिये लोगों को कोरोना से संबंधित जानकारियां दे रहे हैं। फोन और व्हाट्सएप पर भी काउंसलिंग कर रहे हैं। कई अस्पतालों की वेबसाइटों पर जानकारियां उपलब्ध हैं और आप वहां डॉक्टर से परामर्श भी ले सकते हैं। ये बहुत ही सराहनीय है।
वैक्सीन को लेकर न फैलाएं अफवाह पीएम ने कहा कि कोरोना के इस संकट काल में वैक्सीन की अहमियत सभी को पता चल रही है, इसलिए मेरा आग्रह है कि वैक्सीन को लेकर किसी भी अफवाह में न आएं। भारत सरकार की तरफ से अभी मुफ्त वैक्सीन का जो कार्यक्रम चल रहा है, वो आगे भी चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की तरफ से मुफ्त वैक्सीन का जो कार्यक्रम अभी चल रहा है, वो आगे भी चलता रहेगा। मेरा राज्यों से भी आग्रह है कि वो भारत सरकार के इस मुफ्त वैक्सीन अभियान का लाभ अपने राज्य के ज्यादा से ज्यादा लोागें तक पहुंचाएं। पीएम मोदी ने लैब टेक्नीशियन और एंबुलेंस ड्राइवर जैसे फ्रंटलाइन वर्कर की विपरीत परिस्थितियों में दिन रात सेवा देने के लिए सराहना की। पीएम ने कहा कि डॉक्टर और नर्स स्टाफ के साथ इस समय लैब टेक्नीशियन और एंबुलेंस ड्राइवर जैसे फ्रंटलाइन वर्कर भी भगवान की तरह ही काम कर रहे हैं। जब कोई एंबुलेंस किसी मरीज तक पहुंचती है, तो उन्हें एंबुलेंस ड्राइवर देवदूत जैसा ही लगता है।

15 वर्षों तक जिन्होंने प्रदेश की जनता से अन्याय किया, वे क्या जाने न्याय की परिभाषा: जितेन्द्र साहू
लोक संस्कृति व कला से सुसज्जित हुआ विधानसभा का जीरो प्वाइंट चौक, सीएम साय ने किया लोकार्पण
देश में फिर बढऩे लगे कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटे में मिले करीब 50 हजार नए मरीज… 80 लाख के पार पहुंचा कुल संक्रमितों का आंकड़ा
सेंसेक्स में 259.62 अंक का उछाल, निफ्टी में भी 76.65 अंक की बढ़त
Big News : छात्रा की आत्महत्या का मामला – दुबई का समीर कर रहा था छात्रा को परेशान, पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article साजिश: दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने रेल को पटरी से उतारा, सभी यात्री सुरक्षित साजिश: दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने रेल को पटरी से उतारा, सभी यात्री सुरक्षित
Next Article Night curfew in Bihar Case registered at 200 बिहार में नाइट कफ्र्यू की उड़ीं धज्जियां: पूर्व विधायक के उपनयन संस्कार में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने लगाए ठुमके…. 200 पर केस दर्ज

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?