ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शादी या रिसेप्शन पार्टी में यह टिप्स देंगे आपको स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

शादी या रिसेप्शन पार्टी में यह टिप्स देंगे आपको स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक…

By @dmin
Published: March 6, 2021
Share
SHARE

शादी या रिसेप्शन पार्टी में जब जानें की बात आती है तो अक्सर हम काफी कंफ्यूज रहते हैं कि ऐसे अवसर पर किस तरह के कपड़े और लुक हमें हटकर और आकर्षक बना सकता है। महिलाएं तो इस मामले में कपड़े, कलर और आउटफिट को लेकर काफी फिक्रमंद रहती हैं। शादी या रिसेप्शन जैसे फंक्शन में सबसे अलग दिखने के लिए महिलाओं को ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिन्हें जानकर आप और से बेहतरीन नजर आ सकती हैं, आइए आपको स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक वाले कुछ टिप्स बताते हैं…

Contents
  • ग्लिटरी वर्क गाउन लगता है बेहतरीन
  • साड़ी और जैकेट
  • इस तरह का करें मेकअप
  • बैचलर पार्टी

ग्लिटरी वर्क गाउन लगता है बेहतरीन

एक्सपट्र्स कहते हैं कि शादी या किसी अन्य फंक्शन पर जाने के लिए एक अच्छा ड्रेसअप होना जरूरी होता है। इसलिए अगर आप गाउन पहनती हैं तो पार्टी में सेक्विन या ग्लिटरी वर्क वाला गाउन पहन सकती हैं। ये स्टाइलिश लुक के साथ-साथ ट्रेंडी भी है। अगर बात की जाए कलर्स की तो इसमें आप ब्लैक, रेड, गोल्डन, पीच या डार्क ग्रीन जैसे कलर पहन सकती हैं। वहीं, डिजाइनिंग की बात करें तो आप बैकलेस, क्रिस-क्रॉस फ्रंट, स्लिट कट जैसे डिजाइन के गाउन पहन सकती हैं।

साड़ी और जैकेट

अगर आप गाउन नहीं पहनती हैं तो साड़ी भी पहन सकती हैं। आजकल साड़ी और जैकेट का काफी ट्रेंड चल रहा है। प्लेन प्रिंटेड साड़ी के साथ एंब्रॉयडरी जैकेट का लुक काफी स्टाइलिश लगता है। इसे पहनकर आप अपने दोस्त के रिसेप्शन पार्टी में जा सकते हैं। प्लेन साड़ी के साथ सेक्विन वर्क जैकेट का ये कॉम्बो काफी अच्छा लगता है। ये लुक कंफर्टेबल और कूल नजर आता है। इसके अलावा आप एंब्रॉयडरी ब्लाउज के साथ भी प्लेन साड़ी पहन सकती हैं। हेयरस्टाइल में आप अपने बालों को कर्ली या स्ट्रैट करके हेयर्स खुले रख सकती हैं। इसके अलावा साड़ी के साथ जुड़ा या बन भी काफी अच्छा लगता है।

इस तरह का करें मेकअप

चेहरे की चमक में सबसे पहले हर किसी का ध्यान आंखों और होंठों पर जाता है। ऐसे में जरूरी है कि आप होंठ और आंखों को आकर्षक बनाने के लिए शिमरी ग्लॉस का मेकअप लुक दें। इससे आपका चेहरा चमकदार और खूबसूरत दिखता है। रात की पार्टी के लिए ये लुक बेस्ट होता है। इसके अलावा आप मोनोक्रोमैटिक लुक मेकअप भी कर सकती हैं, इसमें आंख, होंठ और चेहरे पर एक ही शेड का इस्तेमाल किया जाता है। बेस्ट लुक में न्यूड मेकअप भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

बैचलर पार्टी

बैचलर पार्टी में शॉर्ट या लॉन्ग ड्रेस दोनों ही एक अच्छा लुक है। आप स्लीवलेस या फुल स्लीव्स ड्रेस पहन सकती हैं। अगर आप स्लीवलेस ड्रेस पहन रहीं हैं तो इसके साथ जैकेट और लॉन्ग शूज पहन सकती हैं। अगर बात करें कलर की तो इसमें आप रेड, ब्लैक, ग्रे और मल्टी कलर की ड्रेस पहन सकती हैं। इस लुक के साथ मिनिमल मेकअप और चेरी रेड या डार्क शेड की लिपस्टिक लगाएं। हेयरस्टाइल की बात करें तो आप मेस्सी बन बना सकती हैं। इस लुक में आप काफी बेहतरीन नजर आ सकती हैं।

त्रिपुरा निकाय चुनाव में भाजपा का खेला, अगरतला में TMC और CPI का खाता भी नहीं खुला
करगिल विजय दिवस: युद्ध में पाकिस्तान को खदेड़ा लेकिन 22 साल बाद भी पूर्व आर्मी चीफ जनरल वीपी मलिक को है यह मलाल
बियर ग्रिल्स के साथ खतरनाक जानवरों के बीच दिखे रणवीर सिंह, जंगल में दीपिका के लिए किया ये काम…
सीसीएम हॉस्पिटल में नि: शुल्क कोविड के बुस्टर डोज की शुरूआत
पुलिस ने छापामार कार्रवाई में पकड़ी 77 पेटी अवैध शराब, एमपी से लेकर आए थे तस्कर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 143 # 06 march 2021
Next Article डेनिम जैकेट पहनकर खुद को इस तरह दें स्टाइलिश लुक…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?