ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आंखों का तनाव दूर करने के लिए अपनाएं जा सकते हैं ये 5 तरीके…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

आंखों का तनाव दूर करने के लिए अपनाएं जा सकते हैं ये 5 तरीके…

By Sonu Sahu
Published: January 22, 2023
Share
SHARE

लंबे समय तक लैपटॉप पर काम करने या फिर डिजिटल गैजेट्स का अधिक इस्तेमाल करने से आंखों में तनाव हो सकता है। कई शोध के मुताबिक, अधिकतर लोग स्क्रीन टाइम के दौरान पलकें कम झपकाते हैं और इससे आंखों में रुखापन उत्पन्न होता है। यही तनाव का कारण बनता है। इससे आंखों में थकावट और दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि आंखों को तनाव से कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है।

Contents
  • पर्याप्त रोशनी में बैठकर करें काम
  • ज्यादा से ज्यादा पलकें झपकाएं
  • 20-20-20 एक्सरसाइज करें
  • ब्लू लाइट से बचें
  • डिजिटली डिटॉक्स का तरीका अपनाएं

पर्याप्त रोशनी में बैठकर करें काम

यदि आपके कमरे की रोशनी बहुत तेज या कम है तो इससे आंखों पर जोर पड़ सकता है और यह तनाव के साथ सिरदर्द का कारण बन सकता है। ऐसे में कमरे की लाइट्स को सही ढंग से व्यवस्थित करें ताकि आंखें बिना ज्यादा मेहनत किए लैपटॉप या अन्य डिजिटल गैजेट्स की स्क्रीन को आसानी से देख सकें। वहीं पढ़ते समय अपनी डेस्क पर लाइट लैंप रखना भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

ज्यादा से ज्यादा पलकें झपकाएं

कई शोध के मुताबिक, एक व्यक्ति डिजिटल गैजेट्स का इस्तेमाल करते समय अपनी पलकें सामान्य रूप से केवल एक-तिहाई बार ही झपकाता है। पलकें कम झपकाने से आंखों में सूखापन, जलन, रोशनी कम होना, बेचैनी और एकाग्रता में कमी हो सकती है। नतीजतन, यह आंखों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। बेहतर होगा कि किसी भी डिजिटल गैजेट का इस्तेमाल करते समय बार-बार पलकें झपकात रहें।

20-20-20 एक्सरसाइज करें

टीवी या लैपटॉप स्क्रीन पर लगातार देखने से आंखों में तनाव और दर्द होने की संभावना बढ़ जाती हैं। दरअसल, इन गैजेट्स की स्क्रीन से आंखों की मांसपेशियों पर बुरा प्रभाव पड़ता है, जिससे आंखों में दर्द होने लगता है। ऐसे में इनका इस्तेमाल करते समय हर 20 मिनट के बाद 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर रखी किसी वस्तु को देखें। इससे आंखें हमेशा स्वस्थ रहेंगी।

ब्लू लाइट से बचें

फोन और लैपटॉप से हानिकारक ब्लू लाइट निकलती है, जिसे आंखों के लिए फिल्टर करना मुश्किल होता है। लंबे समय तक इस लाइट के संपर्क में रहने से आंखों में खिंचाव, तनाव और सिरदर्द हो सकता है और नींद पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में इस लाइट से सुरक्षित रहने के लिए अपने गैजेट्स पर एंटी-ग्लेयर स्क्रीन लगाएं।

डिजिटली डिटॉक्स का तरीका अपनाएं

डिजिटली डिटॉक्स से मतलब है कि स्क्रीन से बाहर आकर वास्तविक दुनिया का आनंद लें। उदाहरण के लिए अगर रविवार को ऑफिस की छुट्टी है तो कोशिश करें कि आप अपने परिवार के साथ बिताएं और फोन, लैपटॉप और टीवी से दूरी बनाए रखें। इसके अलावा जब भी ऑफिस से घर आएं तो कम से कम एक घंटे के लिए फोन बंद कर दें। इससे आपकी आंखें काफी हद तक तनाव मुक्त रह सकेंगी।

ससुराल से नाराज दामाद का हाईवोल्टेज ड्रामा, पानी की टंकी पर चढ़ा, पुलिस पहुंची तो पानी में कूदा
कांग्रेस के हाथ से फिसली बिलासपुर की तखतपुर पालिका, अविश्वास प्रस्ताव में मिली करारी हार
केंद्र बनाम राज्य: ममता के सलाहकार अलपन पर गाज गिराने की तैयारी, कारण बताओ नोटिस जारी
मजबूत पीढ़ी के लिए बालिकाओं को भी समझाएं पोषण का महत्व: अनिला भेंडिय़ा
अब संभाग स्तर पर होगा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक, 10 सिंतबर से होगा आगाज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article टॉन्सिल की बीमारी टॉन्सिलाइटिस क्या है? ये है इसकी वजह, लक्षण और इलाज…
Next Article कंप्यूटर विजन सिंड्रोम: ये है इसके कारण, लक्षण और इलाज…

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?