ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ससुराल से नाराज दामाद का हाईवोल्टेज ड्रामा, पानी की टंकी पर चढ़ा, पुलिस पहुंची तो पानी में कूदा
Share
Notification Show More
Latest News
न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी20 टीम का एलान : अगरकर के जाते ही चुने गए भुवनेश्वर, जानिए कैसी है टीम
October 7, 2026
सिंगापुर में छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास के लिए किया एमओयू, एग्रो प्रोसेसिंग में 350 करोड़ का नया निवेश
October 7, 2026
नकली सोने की पत्तियां असली बताकर ज्वेलर्स को लगाया 19 लाख का चूना, 6 आरोपी गिरफ्तार
October 6, 2026
नवरात्रि में श्रद्धालुओं को सुविधा, डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को मिलेगा ठहराव
October 6, 2026
26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता… रायपुर संभाग बना ओवरऑल चौम्पियन
October 6, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BalodBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

ससुराल से नाराज दामाद का हाईवोल्टेज ड्रामा, पानी की टंकी पर चढ़ा, पुलिस पहुंची तो पानी में कूदा

By Mohan Rao Published December 22, 2025
Share
बालोद में टंकी पर चढ़ा युवक
SHARE

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सोमवार को एक युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दरअसल युवक यहां एक पानी की टंकी पर चढ़ गया। टंकी पर चढ़ने के बाद लोगों ने उसे काफी समझाया लेकिन वह नहीं उतरा। इसके बाद पुलिस व एसडीआरएफ को सूचना दी गई। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो वह पानी में कूद गया। आनन फानन में पालिका प्रशासन द्वारा पानी खाली कराया गया और युवक को सकुशल बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि युवक अपने ससुराल से नाराज था और पिछले कुछ दिनों से उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

 मिली जानकारी के मुताबिक पूना राम मंडावी (35) अपने ससुराल में रह रहा था। सोमवार को उसने ससुराल में विवाद करना शुरू कर दिया। विवाद बढ़ा तो वह सुबह करीब 9 बजे गुस्से में बाहर निकला और  जल जीवन मिशन के तहत निर्मित 60 फीट ऊंची नई पानी टंकी पर चढ़ गया। टंकी पर चढ़ने के बाद वह हंगामा करने लगा। यह देखकर गांव के लोग जमा हो गए और पूना राम को समझाने लगे। इसके बाद भी वह नहीं समझा। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भी उसे समझाया लेकिन वह किसी की बात सुन नहीं रहा था। पुलिस ने मौके से एसडीआरएफ को भी सूचित किया। टंकी की ऊंचाई ज्यादा होने के कारण पुलिस को भी चढ़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। किसी तरह पुलिस टंकी के ऊपर पहुंची तो पूना राम ने टंकी का ढक्कन खोला और उसमें कूद गया। इसके बाद पंचायत ने आनन-फानन में टंकी का पानी खाली कराया और करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकला गया। बाहर निकालने के बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया।

You Might Also Like

न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी20 टीम का एलान : अगरकर के जाते ही चुने गए भुवनेश्वर, जानिए कैसी है टीम

सिंगापुर में छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास के लिए किया एमओयू, एग्रो प्रोसेसिंग में 350 करोड़ का नया निवेश

नकली सोने की पत्तियां असली बताकर ज्वेलर्स को लगाया 19 लाख का चूना, 6 आरोपी गिरफ्तार

नवरात्रि में श्रद्धालुओं को सुविधा, डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को मिलेगा ठहराव

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता… रायपुर संभाग बना ओवरऑल चौम्पियन

Mohan Rao December 22, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग पुलिस की जुआरियों पर कार्रवाई, नगदी व बाइक जब्त, 12 लोग अरेस्ट
Next Article तालाब में डूबने से हुई थी आरक्षक की मौत, भिलाई में परिजनों को मिला 1 करोड़ का चेक
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?