ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रुखे मुंह की समस्या को दूर करने में मदद कर सकते हैं ये 5 घरेलू नुस्खे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

रुखे मुंह की समस्या को दूर करने में मदद कर सकते हैं ये 5 घरेलू नुस्खे

By Sonu Sahu
Published: January 3, 2023
Share
SHARE

रुखे मुंह की समस्या को हाइपोसैलिवेशन या जेरोस्टोमिया के रूप में भी जाना जाता है। यह तब होता है जब आपके मुंह में लार ग्रंथियां पर्याप्त लार नहीं बनाती हैं, जिसके कारण मुंह में लगातार सूखापन बना रहता है। डिहाइड्रेशन, दवाओं का नकारात्मक प्रभाव और बढ़ती उम्र आदि इस समस्या के मुख्य कारण हो सकते हैं। आइए आज हम आपको पांच घरेलू नुस्खे बताते हैं, जिन्हें आजमाने से यह समस्या प्रभावी तरीके से दूर हो सकती है।

Contents
  • मुंह में लार बढ़ाने में मददगार है अदरक
  • ग्रीन टी के सेवन से भी होगा फायदा
  • एलोवेरा का इस्तेमाल भी करेगा मदद
  • सौंफ खाने से भी मिलेगा लाभ
  • रोजमेरी भी है असरदार

मुंह में लार बढ़ाने में मददगार है अदरक

अदरक में जिंजरोल नामक बायोएक्टिव यौगिक मौजूद होता है, जो मुंह की लार को बढ़ाने में मदद कर सकता है। लाभ के लिए ताजा अदरक का एक छोटा टुकड़ा लें और इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर इसे एक कप पानी में उबालें। अब इस मिश्रण को छान लें और स्वाद के लिए इसमें थोड़ा शहद मिलाकर तुरंत पी लें। वैकल्पिक रूप से आप पूरे दिन अदरक के एक टुकड़े को चबा भी सकते हैं।

ग्रीन टी के सेवन से भी होगा फायदा

ग्रीन टी अदरक वाले पानी की तरह रूखे मुंह का इलाज प्रभावी तरीके से कर सकती है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंह की लार के प्रवाह को बढ़ाने के लिए भी जाना जाता है। लाभ के लिए ग्रीन टी की कुछ पत्तियां लें और एक कप पानी में उबालें। फिर चाय को छान लें और स्वाद के लिए इसमें शहद मिलाकर तुरंत सेवन करें। दिन में दो से तीन बार ग्रीन टी का सेवन करना ज्यादा अच्छा है।

एलोवेरा का इस्तेमाल भी करेगा मदद

जब सौंदर्य और स्वास्थ्य की बात आती है तो एलोवेरा के अनंत लाभ होते हैं। यह लार ग्रंथियों की कार्यक्षमता को सुधारकर मुंह में लार के उत्पादन को भी बढ़ा सकता है। लाभ के लिए रोजाना एक बार एलोवेरा जूस का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, यदि आप मुंह में एलोवेरा जेल लगा रहे हैं तो आपको इसे दिन में दो से तीन बार लगाना चाहिए।

सौंफ खाने से भी मिलेगा लाभ

सौंफ प्लांट मेटाबोलाइट्स के एक समूह से भरपूर होती है, जिन्हें फ्लेवोनोइड्स कहा जाता है। फ्लेवोनॉयड्स मुंह में लार के उत्पादन को बढ़ाने और इसे साफ रखने में मदद कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त सौंफ का सेवन आपके मुंह को लंबे समय तक ताजा रखने के साथ-साथ सांसों की बदबू को दूर रखने में भी मदद कर सकता है। लाभ के लिए हर समय का भोजन करने के बाद थोड़ी सौंफ चबाएं।

रोजमेरी भी है असरदार

रोजमेरी में सौंफ की जैसी एक अच्छी सुगंध होती है। वहीं, इसमें मौजूद एंटी-सेप्टिक और सुखदायक गुण रूखे मुंह की समस्या का इलाज करने में मदद कर सकते हैं। लाभ के लिए एक गिलास पानी में रोजमेरी की लगभग 10-12 पत्तियां डालें और उन्हें रात भर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। फिर अगली सुबह इस पानी का इस्तेमाल कुल्ला करने के लिए करें।

Balodabazar violence : सतनामी समाज के प्रमुखों ने कहा शांतिपूर्ण वातावरण के लिए मिलकर करेंगे कार्य
कोरोना का कहर: पिछले 24 घंटे में मिले 2.74 नए मरीज… 1619 की गई जान…. सक्रिय मामले 19.29 लाख के पार
किसानों पर हुए लाठीचार्ज से भड़के राकेश टिकैत, कहा- देश में सरकारी तालिबानों का राज हो चुका है
तेलंगाना में आसमानी आफत: भारी बारिश ने मचाई तबाही….. अब तक 15 की मौत
इंडिया लॉकडाउन में अपने अभिनय को लेकर साई ने की बात, जानें क्या कहा…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शिवांगी जोशी ने पहना ऐसा आउटफिट, फैंस करने लगे बार्बी डॉल से तुलना
Next Article छत्तीसगढ़ के इस जिले में आदमखोर तेंदुआ ने बनाया महिला को अपना शिकार…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?