रायपुर। छत्तीसगढ़ के कुंदरू गांव में हैंडपंप ना होने की वजह से गांव के लोग नाले का पानी पीने के लिए मजबूर हो गए हैं। बलरामपुर की जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि एक टीम को इलाके में साफ पानी पीने की व्यवस्था बनाने के लिए भेजा गया है, ताकि लोग साफ पानी पीएं, नहीं तो लोग बीमार पडऩे लगेंगे।





