भिलाई। कुरुद बस्ती वार्ड-22 में दो दिवसीय छत्तीसगढ़ लोककला महोत्सव का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्यअतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ क्रेडा सदस्य विजय साहू उपस्थित हुए। विशेष अतिथि निर्मल कोसरे महापौर चरोदा निगम व अध्यक्षता भिलाई शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने की। कार्यक्रम में पार्षद अनिता अजय साहू विशेष रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजय साहू ने बताया कि आदिकाल से ही लोक गीत लोक कला के माध्यम से अपने रहन सहन खानपान आदि की जानकारी प्राप्त होती है। आदि ऋषि नारद जी ने भी गायन के माध्यम से सामवेद का गान किया था और वर्तमान में पंथी नृत्य के माध्यम से गुरु बाबा घासीदास जी का संदेश पूरे विश्व में फैला हुआ है। वही पंडवानी के गायिका तीजन बाई जी के माध्यम से महाभारत की पूरी कथा को विश्व में जाना है।
इस अवसर पर विशेष अतिथि निर्मल कोसरे ने आयोजन कमेटी के आयोजन को सहारा और भविष्य में भी इस तरह के आयोजन कराने की सलाह दी। कार्यक्रम को मुकेश चंद्राकर, धर्मराज शर्मा, रीता सिंह गेरा आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। असम, गुजरात, उडीसा, हरियाणा, मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश के लोक कलाकारों भागीदारी दी। लोककला महोत्सव को सपन्न कराने में नरेंद्र निषाद, कैलाश चतुर्वेदी, अजय साहू, विनोद साहू, बलराम साहू, विनोद चतुर्वेदी, महेंद्र साहू, संजय गायकवाड़, विमल चतुर्वेदी, राजकुमार निर्मलकर का सहयोग रहा।




