ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत-पाकिस्तान मैच में आज भी बारिश खतरा, धुल सकता है मैच… जानिए कोलंबो के मौसम का हाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedSports

भारत-पाकिस्तान मैच में आज भी बारिश खतरा, धुल सकता है मैच… जानिए कोलंबो के मौसम का हाल

By Mohan Rao
Published: September 11, 2023
Share
कोलंबो में बारिश का खतरा
SHARE

कोलंबो। एशिया कप में भारत के मैचों में बारिश बड़ा विलेन बनकर सामने आया है। अब तक भारत का एक भी ऐसा मैच नहीं रहा जिसमें बारिश ने खलल नहीं डाली। लीग दौर में भारत पाक का मैच धुला और नेपाल के साथ भी मैच पूरा नहीं हो पाया। अब सुपर 4 के दौरान भी भारत-पाक का मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया है। पहले दिन 24.1 ओवर के खेल के बाद बारिश के कारण खेल नहीं हो पाया। अब इस मैच को रिजर्व डे यानी सोमवार को कराया जाना है। रिजर्व डे पर भी कोलंबो में बारिश का खतरा मंडरा रहा है।

रिजर्व डे के प्लेइंग कंडीशन के हिसाब से सोमवार को यह मैच पूरे 50-50 ओवर का कराया जाएगा। रिजर्व डे के दिन भी कोलंबो का वेदर फॉरकास्ट इतना अच्छा नहीं दिख रहा है। वेदर रिपोर्ट के मुताबिक एक बार फिर भारत पाकिस्तान का मैच बारिश के कारण धुल सकता है। रिजर्व डे के दिन भी बारिश की पूरी संभावना है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक कोलंबो में शाम पांच बजे के आसपास 80 प्रतिशत बारिश की संभावना है। दोपहर तीन बजे के बाद से कोलंबो में बारिश की संभावना 70 प्रतिशत है यानी कभी भी तेज बारिश हो सकती है।  बताया जा रहा है कि सोमवार को और भी ज्यादा बारिश की संभावना है।

जानिए मैच को लेकर क्या है नियम
भारत-पाकिस्तान मैच की शुरुआत होती है तो नियम के मुताबिक मैच की शुरुआत वहीं से होगी, जहां तक रविवार को खेला गया था। यानी भारतीय पारी 24.1 ओवर के आगे से शुरू होगी। भारत ने 24.1 ओवर में दो विकेट गंवाकर 147 रन बना लिए हैं। खेल की शुरुआत यहीं से होगी और पूरे 50 ओवर का मैच कराया जाएगा। फिर पाकिस्तान भी पूरे 50 ओवर खेलेगी। अगर बारिश की वजह से खेल बाधित होता है तो कम से कम 20-20 ओवर का मैच कराने की कोशिश करेंगे। किसी मैच के नतीजे के लिए दोनों पारियों में 20 ओवर का खेल होना जरूरी है। चूंकि भारत ने 20 ओवर खेल लिए हैं। अब ऐसे में पाकिस्तान के भी 20 ओवर पूरे करने की कोशिश की जाएगी। यदि पाकिस्तान की पारी शुरू होने के बाद 20 ओवर का खेल होने से पहले बारिश होती और मैच नहीं हो पाता तो यह मैच रद्द कर दिया जाएगा और दोनों टीमों को एक-एक प्वाइंट से संतोष करना पड़ेगा।

दिल्ली में नहीं हुई पीसीसी चीफ पर चर्चा, फिर भी लग रहे परिवर्तन के कयास, टीएस ने खुद कहा,- सिर्फ हार के कारणों पर हुई चर्चा
जितेन्द्र साहू से दूर हो रहे हैं समर्थक, रिसाली निगम चुनाव में हो सकता है कांग्रेस को नुकसान…. जाने क्या है इसकी वजह… पढ़े पूरी खबर
ओमिक्रॉन बिगाड़ न दे हालात, सीआईआई ने कोविशील्ड की बूस्टर डोज के लिए मांगी मंजूरी
संतोषी पारा में करोड़ों की लागत से सीमेंटीकरण एवं नाले का होगा निर्माण…. महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन
Digital theft : डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने नंबर सर्च कर रहा था शख्स, खाते से पार हो गए एक लाख रुपए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रगति यात्रा : देवेंद्र यादव ने दी कई विकास कार्यों की सौगात, घर-घर जाकर लोगों से मिले विधायक
Next Article Good News : विधायक देवेंद्र ने किया डोम शेड व क्रिकेट स्टेडियम का लोकार्पण, डेढ़ करोड़ से बना है स्टेड़ियम… जानिए इसकी खास बातें
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?