ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधानसभा में गूंजा महादेव सट्टा ऐप का मामला, विधायक रिकेश ने कहा- महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ के बाराती भिलाई में खुलेआम घूम रहे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeaturedRaipur

विधानसभा में गूंजा महादेव सट्टा ऐप का मामला, विधायक रिकेश ने कहा- महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ के बाराती भिलाई में खुलेआम घूम रहे

By Mohan Rao
Published: February 8, 2024
Share
छत्तीसगढ़ विधानसभा
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन महादेव सट्टा एप का मामला जमकर गूंजा है। विधायक रिकेश सेन, राजेश मूणत ने महादेव सट्टा ऐप मामले में दोषियों पर कार्रवाई का मुद्दा उठाया है। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कहा कि भिलाई-दुर्ग क्षेत्र के 20 हजार से ज्यादा लोग इस मामले में जुड़े हैं, अधिकारी और पुलिस विभाग के लोग जुड़े हैं लेकिन सिर्फ 90 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। महादेव ऐप के सभी आरोपी और बाराती आज भी भिलाई में खुलेआम घूम रहे हैं। ऐसे में कैसे कार्रवाई होगी?

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कहा कि जो भिलाई खेल और शिक्षाधानी के रूप में जाना जाता था, अब महादेव के रूप में पहचाना जाने लगा है। मेरा मूल प्रश्न यही है कि मेरी विधानसभा से बीस हजार से अधिक युवा इसमें संलिप्त है लेकिन इनके साथ कई प्रशासनिक अधिकारी भी महादेव ऐप के संरक्षक थे और उन्होंने खुद भी आईडी संचालन किया है। दुर्ग जिले में पिछले पांच वर्षों में लगातार ऐसे लोगों की पोस्टिंग रही है। पुलिस प्रशासन के लोगों के पास खुद के पास महादेव आईडी है, अधिकारियों के पास, राजनैतिक दल के अलग अलग नेताओं के पास महादेव आईडी है लेकिन आज तक केवल 90 छोटी मछलियों पर कार्रवाई कर उन्हें भी मुचलका कर छोड़ दिया गया।

विधायक रिकेश सेन ने कहा इसमें सहयोग करने वाले राजनीतिक लोगों और पुलिस अफसरों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई और बताया गया कि तात्कालीन मुख्यमंत्री का भी इनको संरक्षण था। इसलिए अध्यक्ष महोदय महादेव ऐप के सौरभ चंद्राकर की शादी में जो अफसर और लोग बाराती बने थे उन पर भी कोई कार्रवाई अब तक नहीं हुई है। गृह मंत्री ने कहा बारातियों की लिस्टिंग हो रही है जबकि नेशनल मीडिया में सारी लिस्ट आ चुकी थी। महादेव ऐप के सभी आरोपी और बाराती आज भी भिलाई में खुलेआम घूम घूम रहे हैं, उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है और जो एडिशनल एसपी जिले में पोस्टिंग होकर, जो एसपी और आईजी खुद महादेव आईडी की प्रोटेक्शन मनी लेकर खुद भी आईडी चलाते रहे उन पर क्या कार्रवाई होगी?

गृह मंत्री विजय शर्मा ने दिया जवाब
गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सदस्य की चिंता वाजिब है, कानून कड़ा होना चाहिए और कानून की नजर में कोई छोटा या बड़ा हरगिज नहीं होना चाहिए। वैसे गिरफ्तारी के संदर्भ में उनके आंकड़े को मैं दुरुस्त कर दूं कि 482 लोगों की गिरफ्तारियां हुई हैं, जिन अधिकारियों के संदर्भ में चर्चा है, ईडी के चालान के संदर्भ में लेने या सोशल मीडिया पर यह मीडिया पर प्रचलित सारे विषयों को लेकर के जो बात चल रही है, प्रमाणिकता की बात है एक बार प्रमाणित होने के बाद सदस्यों को इस विषय पर कार्यवाहियां होती दिखेंगी, उनको चिंता करने की आवश्यकता नहीं होगी।

आरोपियों पर होनी चाहिए बुलडोजर कार्रवाई
विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि गृहमंत्री को उत्तर प्रदेश जाकर योगीजी से बुलडोजर कार्रवाई की जानकारी लेनी चाहिये। चार-पांच लोगों का घर बुलडोजर से गिरवाईये, तो सब ठीक हो जायेगा। कितना नियम कायदों में चलोगे। यहां अब बुलडोजर टाइप कार्रवाई की जरूरत है। गृह मंत्री ने कहा ये मामला काफी संवेदनशील है। इस मामले में केंद्रीय एजेंसी जांच कर रही है। उन्होंने चालान पेश कर दिया है। एक बार जांच पूरी हो गयी, तो कार्रवाई होती दिखेगी।

राजेश मूणत ने भी उठाया सवाल
राजेश मूणत ने भी महादेव सट्टा ऐप मामले में दोषियों पर कार्रवाई का मुद्दा उठाया। मूणत ने कहा कि महादेव सट्टा ऐप व अन्य सट्टा ऐप के संबंध में कब कब और क्या-क्या शिकायत की गई है? यह भी पूछा कि इस पर क्या-क्या कार्रवाई की गई है? उन्होंने कहा कि इस मामले में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के लोग शमिल है, ये काफी संवेदनशील मामला है। दुबई से इसका संचालन चल हो रहा है। जवाब में गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि महादेव सट्टा ऐप की कुल 28 शिकायत प्राप्त हुई है, 90 अपराध पंजीकृत किए गए हैं। राजेश मूणत ने कहा कि जांच कैसे होगी? जब वही अधिकारी हैं, वही पुलिसकर्मी हैं, तो जांच कौन करेगा? सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो, जांच भले ही विधानसभा की कमेटी से करा ली जाये या फिर अन्य कमेटी से लेकिन मामले में गंभीरता से जांच की जरूरत है। गृह मंत्री ने कहा कि कोई भी मछली या मगरमच्छ हो सब पकड़े जाएंगे। विधायक ने पूछा कि क्या सीबीआई से जांच कराएंगे?

बच्चों का पेट पालने को मां ने 150 रुपये में बेचे बाल
ऋतिक रोशन की ‘कृष 4 को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, धमाकेदार ट्विस्ट्स के साथ नए कलाकारों की होगी एंट्री
गुस्ताखी माफ: कांग्रेसियों को सिर मुंडाते ही ओले पड़े
Breaking News : भिलाई के दो शातिरों ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर की करोड़ों की ठगी, 80 थानों में दर्ज हैं मामले… रायपुर पुलिस ने पकड़ा
भारत-पाकिस्तान मैच में आज भी बारिश खतरा, धुल सकता है मैच… जानिए कोलंबो के मौसम का हाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big news : भिलाई की श्रृंखला यादव हत्याकांड के दोषी को मिली 20 साल की सजा, ट्यूशन जाते समय की थी हत्या
Next Article जगदलपुर एयरपोर्ट से नियमित इंडिगो विमान सेवा 31 मार्च से होगी शुरू, एयरपोर्ट के कार्यों में लाई गई तेजी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?