ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग में नेवी अफसर के घर लाखों की चोरी, बनारस गया था परिवार और इधर चोरों ने कर दी सेंधमारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग में नेवी अफसर के घर लाखों की चोरी, बनारस गया था परिवार और इधर चोरों ने कर दी सेंधमारी

By Mohan Rao
Published: April 8, 2024
Share
चोरी
SHARE

भिलाई। दुर्ग के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले नेवी अफसर के घर पर लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। यहां के मानसरोवर कॉलोनी में रहने वाले नेवी अफसर का परिवार बनारस अपने पैत्रिक गांव गए हुए थे और घर पर ताला लगा हुआ था। रविवार को जब वे वापस लौटे तो उन्हें पता चला कि घर पर चोरी हुई है। इस मामले में पद्मनाभपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मानसरोवर कालोनी पद्मनाभपुर निवासी पायल पाण्डेय ने थाने पहुंचकर इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पति निलेश पाण्डेय नेवी में हैं और उनकी पोस्टिंग मुम्बई में है। वे कुछ दिन पहले की छुट्टी में घर आए। इसके बाद सपरिवार सभी 29 मार्च 2024 को शाम को घर पर ताला लगाकर अपने पैतृक ग्राम टिकरी, बनारस (उत्तर प्रदेश) चले गए।

गांव से रविवार सुबह 10:30 बजे अपने घर ग्राम हनोदा मानसरोवर कॉलोनी लौटे। बाउण्ड्री वाल का गेट का ताला खोलकर अन्दर जाकर देखे तो घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। घर के भीतर सारा सामान बिखरा हुआ मिला। घर पर रखी 2 लोहे का अलमारी व 2 लकडी की अलमारी का दरवाजा खुला हुआ था। सामान का मिलान करने पर 2 तोले की सोने का चेन लाकेट लगा हुआ, 5 जोडी कान के लम्बे टाप्स, 1 नग सोने की अंगुठी व सीसी टीवी कैमरे का डीबीआर चोरी हो गया।

तालपुरी में रिटायर्ड बीएसपी कर्मी के घर पर चोरी
चोरी का एक अन्य मामला तालपुरी इंटरनेशनल कालोनी तालपुरी ट्युलिप 335 में भी सामने आया है। यहां रहने वाले महेन्द्र कुमार ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी शिकायत में अताया कि शनिवार 6 अप्रैल को वह अपने परिवार सहित दोपहर करीबन 12.30 बजे रायपुर अपने निजी काम से गया हुआ था। इस बीच घर पर ताला लगा दिया। शाम लगभग 7.30 उनके पड़ोसी अनिल शर्मा ने फोन करके बताया कि उनके घर में कोई चोरी की नीयत से घुसा है। इसके बाद देर रात लगभग 10.30 बजे वह घर पहुंचा। वापस लौटने के बाद उसने देखा कि घर का मेन दरवाजे का लाक वाला हिस्सा टूटा हुआ था । घर अंदर देखने पर बेडरुम की आलमारी में रखा एक डायमंड रिंग, सोने का नोस पिन 4 नग, चांदी का पायल 3 नग, चांदी का सिक्का 12 नग एक ग्राम गोल्ड का लाकेट हनुमान जी छपा हुआ, चांदी की बिछिया 3 नग, इंपोर्टेड घड़ी, दो पुरानी इस्तेमाली मोबाइल चोरी हो गया। चोरों ने घर से लाखों की ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया। इस मामले में शिकायत के बाद भिलाई नगर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुकमा के बड़ेसट्टी गांव में 11 नक्सलियों ने किया सरेंडर, अमित शाह ने किया पोस्ट, कहा- नक्सलमुक्त हुआ पंचायत
डायपर से हो रहे बच्चे को रैशेज तो घर पर ऐसे बनाएं रैशेज क्रीम
ईएनटी के डॉक्टरों ने किया जटिल ऑपरेशन, घायल बालक के चेहरे में 7 इंच तक धंसे तीर को निकाला, बच्चे की बचाई जान
टिकटॉक पर बैन का असर, हर घंटे 1 लाख बार डाउनलोड हो रहा चिंगारी एप
देशी कट्टे के साथ रौब दिखाना पड़ा भारी, पुलिस के हत्थे चढ़ा बदमाश… इंस्टाग्राम पर भी किया था पोस्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रफ्तार का कहर: ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत, दूसरा जिंदगी से लड़ रहा जंग रफ्तार का कहर: ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत, दूसरा जिंदगी से लड़ रहा जंग
Next Article सूर्य ग्रहण: 50 वर्षों बाद सबसे लंबा चलने वाला ग्रहण, गर्भवती महिलाएं रखे ख्याल, जानिए और भी बहुत कुछ सूर्य ग्रहण: 50 वर्षों बाद सबसे लंबा चलने वाला ग्रहण, गर्भवती महिलाएं रखे ख्याल, जानिए और भी बहुत कुछ

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?