ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भाजपा ने तैयार की लोकसभा की लिस्ट : दुर्ग से सांसद बघेल और कोरबा से सरोज पाण्डेय के नाम तय! …. जल्द जारी होगी सूची
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भाजपा ने तैयार की लोकसभा की लिस्ट : दुर्ग से सांसद बघेल और कोरबा से सरोज पाण्डेय के नाम तय! …. जल्द जारी होगी सूची

By Mohan Rao
Published: March 1, 2024
Share
विजय बघेल और सरोज पाण्डेय
SHARE

भिलाई। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ की 11 सीटों के उम्मीदवार तय कर दिए हैं। गुरुवार देर रात तक चली केन्द्रीय चुनाव समिति ने देशभर के 17 राज्यों की 155 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों का नाम तय कर दिया है केवल घोषणा किया जाना बाकी है। शुक्रवार देर शाम तक या शनिवार को भाजपा आलाकमाल पहली सूची जारी कर सकती है। छत्तीसगढ़ के दुर्ग लोकसभा से मौजूदा सांसद विजय बघेल व कोरबा से सरोज पाण्डेय का नाम तय माना जा रहा है।

बता दें दिल्ली में गुरुवार (29 फरवरी) को भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव कमेटी (CEC) की बैठक हुई थी। इसमें 17 राज्यों की 155 लोकसभा सीटों पर देर रात तक मंथन हुआ। इस बैठक में PM मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह के अलावा छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय व डिप्टी सीएम अरुण साव शामिल रहे। बैठक से लौटने के बाद डिप्टी सीएम अरुण साव ने रायपुर में मीडिया से चर्चा के दौरान जल्द सूची जारी होने की बात ही है। उन्होंने कहा कि 11 सीटों पर मंथन हो चुका है और जल्द नामों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें भाजपा ही जीतेगी।

छत्तीसगढ़ के अन्य लोकसभा से यह हैं संभावित नाम
छत्तीसगढ़ के रायपुर लोकसभा से लक्ष्मी वर्मा, संजय श्रीवास्तव, केदारनाथ गुप्ता दावेदार हैं। बताया जा रहा है संजय श्रीवास्तव को यहां से चुनाव लड़ाया जा सकता है। इसी प्रकार सरगुजा से कमलभान सिंह, रामसेवक पैकरा, विजय नाथ सिंह, रामकिसुन सिंह का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। रायगढ़ से आरपी साय, सुषमा खलको, गेंदलाल कंवर व रजनी राठिया का नाम आगे हैं। जांजगीर से गुरुदयाल पाटले, कमलेश जांगड़े, वेदराम मनहरे, गुहाराम अजगले आदि के नाम सामने आए हैं। कोरबा से सरोज पाण्डेय के साथ विकास महतो का नाम भी दावेदारों शामिल हैं। बिलासपुर से मौजूदा विधायक अमर अग्रवाल, रजनीश सिंह, लखनलाल साहू का नाम आ रहा है, वहीं महासमुंद से चंदूलाल साहू व चुन्नीलाल साहू में से किसी एक को टिकट दी जा सकती है। कांकेर से भोजराज नाग, विकास मरकाम व मोहन मंडावी तथा बस्तर से रूपसिंह मंडावी, सुभाऊराम कश्यप व महेश गागड़ा के नाम प्रमुख हैं।

दुश्मन पर नजर: पाक-चीन के हर हमले का मिलेगा करारा जवाब, पंजाब में तैनात हुई वायु रक्षा प्रणाली एस-400 की पहली यूनिट
मिलिट्री पाइप बैंड प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान: मुख्यमंत्री साय ने द ग्रेट इंडिया सैनिक स्कूल के छात्रों को दी बधाई
चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरा यात्री, आरपीएफ प्रभारी ने खींचकर निकाला, यात्री की बची जान
केयर टेकर ने मालिक के मोबाइल का किया गलत इस्तेमाल, खाते में ट्रांसफर किए 1.67 लाख रुपए
SSB ने नक्सल प्रभावित भैयासाल्हेभाट के ग्रामीणों को बांटा जरूरी सामान, युवाओं को दिए फोर्स में भर्ती होने के टिप्स
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 Shreekanchanpath 138 # 01 March 2024
Next Article रायगढ़ लोकसभा : विष्णु के गढ़ में जीत को तरसती कांग्रेस, साय ने 96 में रचा जीत का चक्रव्यूह, कांग्रेस आज तक भेद नहीं पाई

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?