ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime Breaking : व्यापारी के घर लाखों की चोरी, परिवार के लोग सोते रहे और चोरों ने पार कर दिए लाखों के गहने व नगदी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG Crime Breaking : व्यापारी के घर लाखों की चोरी, परिवार के लोग सोते रहे और चोरों ने पार कर दिए लाखों के गहने व नगदी

By Mohan Rao
Published: July 10, 2023
Share
बिलासपुर में व्यापारी के घर लाखों की चोरी
SHARE

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में बिलासपुर में व्यापारी के घर पर लाखों की चोरी हो गई। घटना रविवार रात की है और व्यापारी को इसकी जानकारी सुबह लगी। दरअसल व्यापारी के परिवार के सदस्य रात को खाना खाने के बाद अपने अपने कमरे में सोने चले गए। जिस कमरे में चोरी हुई उस कमरे में कोई नहीं था। चोरी की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। व्यापारी ने बताया कि घर से 50 तोला सोना और करीब दो किलो चांदी व नगदी की चोरी हुई है।

यह पूरा मामला बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। यहां के गुरुदेव वस्त्रालय के संचालक जयराम नगर निवासी बद्री प्रसाद शर्मा, संजीव शर्मा, विवेक शर्मा के घर पर चोरी हुई है। सभी भाई एक साथ संयुक्त परिवार में रहते हैं। पुलिस ने बताया कि रविवार रात को सभी ने रात का खाना खाया और अपने अपने कमरे में सोने चले। परिवार में 15 से ज्यादा सदस्य हैं। इसबीच रात 12 सक 3 बजे के बीच चोरी की बात कही जा रही है। चोर सीधे उसी कमरे में घुसे जिसमें सोने चांदी के जेवर व नगदी रखा हुआ था। चोरों ने घर से करीब 30 लाख रुपए के जेवर व नगदी पर हाथ साफ कर दिया।

नींद खुली तो पता चला चोरी हो गई
रात में चोर घुसे और घर से बड़े आराम से चोरी कर गए और किसी को कानोकान खबर नहीं हुई। जबकि घर पर सभी सदस्य मौजूद रहे। सुबह जब नींद खुली तो इन्हें चोरी का पता चला। कमरा खुला था और अलमारी भी खुली पड़ी थी। उसके अंदर रखे सोने-चांदी के गहने और कैश गायब थे। सूचना मिलने पर मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि चोरी करने वाले कोई करीबी है।

पुलिस का कहना है कि चोर को अच्छी तरह से पता था कि कैश व गहने कहां रखे हुए हैं। चोर ने बड़ी आसानी से इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अब इस मामले में परिवार के लोगों से पूछताछ कर रही है। वहीं दुकान के नौकरों से भी पूछताछ की जा रही है। यही नहीं पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसी टीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

ICC Women World Cup 2022: भारतीय महिला टीम का ऐलान, मिताली को कमान, जेमिमाह-शिखा बाहर
बेलगहना और रतनपुर को तहसील के दर्जा देने पर नागरिकों ने मुख्यमंत्री के प्रति प्रकट किया आभार
नशीली दवा बेचते युवक गिरफ्तार, 17 सौ से ज्यादा कैपशूल जब्त… दुर्ग पुलिस की कार्रवाई
वोट मांगने आए नीतीश के मंत्री से लोगों ने मांगा हिसाब, पूछा- गांव में कैसे घुसे
CG News : राजधानी में दिन दहाड़े युवती ने पेड़ पर फंदा लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्वास्थ्य विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने किया जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण स्वास्थ्य विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने किया जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण
Next Article Transfer Breaking : राज्य प्रशासनिक सेवा के 27 अफसरों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?