ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नगरी ब्लॉक के युवाओं को अग्निवीर भर्ती की तैयारी में मिला जिला प्रशासन का सशक्त संबल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhdhamtariFeatured

नगरी ब्लॉक के युवाओं को अग्निवीर भर्ती की तैयारी में मिला जिला प्रशासन का सशक्त संबल

By Poonam Patel
Published: December 18, 2025
Share
नगरी ब्लॉक के युवाओं को अग्निवीर भर्ती की तैयारी में मिला जिला प्रशासन का सशक्त संबल
SHARE

धमतरी। धमतरी जिले के नगरी विकासखंड के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारी को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा निःशुल्क फिजिकल एवं मेडिकल प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 16 दिसंबर 2025 से 10 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 5:30 बजे से 8:00 बजे तक ग्राम डमका डीह खेल मैदान, नगरी में संचालित होगा।

इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में विकासखंड नगरी एवं आसपास के वे सभी अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते हैं, जिन्होंने अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है, साथ ही वे युवा भी लाभ ले सकते हैं जो भविष्य में अग्निवीर भर्ती की तैयारी करना चाहते हैं। आगामी जनवरी माह में प्रस्तावित अग्निवीर भर्ती रैली को ध्यान में रखते हुए यह पहल युवाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सक्षम बनाने के उद्देश्य से की गई है।

प्रशिक्षण का संचालन सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी मोहर लाल पटेल के साथ-साथ अनुभवी व्यायाम शिक्षकों खेमराज साहू, अशोक गजबल्ला एवं कमलेश साहू द्वारा किया जा रहा है। प्रशिक्षण के माध्यम से पुरुष अभ्यर्थियों को अग्निवीर जनरल ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क, स्टोर कीपर एवं ट्रेड्समैन भर्ती से संबंधित शारीरिक दक्षता, मेडिकल परीक्षण एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि शासकीय कॉलेज नगरी में आयोजित सेमिनार के दौरान युवाओं द्वारा लगातार फिजिकल प्रशिक्षण की मांग की जा रही थी। युवाओं की इस आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए माननीय जिला कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। प्रशिक्षण हेतु नोडल अधिकारी के रूप में रोहित बोरझा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत नगरी तथा सहायक नोडल अधिकारी के रूप में के.आर. साहू, बीईओ नगरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला प्रशासन ने अपील की है कि लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी एवं अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवा अधिक से अधिक संख्या में इस निःशुल्क प्रशिक्षण में सहभागिता करें, ताकि आगामी अग्निवीर भर्ती में ब्लॉक एवं जिले का सफलता प्रतिशत और अधिक बढ़ाया जा सके।

अंबिकापुर में मधुमक्खियों के हमले से बुजुर्ग की मौत, टहलने निकला था बुजुर्ग… बचने का भी नहीं मिला मौका
दुर्ग जिले में 12 से 14 वर्ष के आयु के बच्चों कोर्बीवेक्स वैक्सीन लगाकर किया शुभारंभ
प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारियों को मिला डीज़ीपीएस सर्वे एवं वन्यजीव प्रबंधन का व्यवहारिक प्रशिक्षण
राजधानी के बेबीलोन होटल की तीसरी मंजिल में लगी आग, कमरा और किचन खाक
अस्पताल की छत से बेटे को फेंका और फिर खुद भी कूद गया पिता, दोनों की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article धान खरीदी केंद्रों पर राज्य शासन की व्यवस्थाओं से किसानों के चेहरे खिले
Next Article मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: जशपुर की 4 प्रमुख सड़कों के लिए 12.69 करोड़ रुपए मंजूर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?