ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: युवा देश के मजबूत कंधे हैं, युवाओं की प्रगति से ही राष्ट्र की प्रगति संभव – संजय अग्रवाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedHealth

युवा देश के मजबूत कंधे हैं, युवाओं की प्रगति से ही राष्ट्र की प्रगति संभव – संजय अग्रवाल

By Poonam Patel
Published: November 20, 2026
Share
मनसा कॉलेज भिलाई में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल हुए छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष
मनसा कॉलेज भिलाई में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल हुए छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल गुरूवार को भिलाई स्थित मनसा कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी “स्वस्थ जीवन एवं समग्र विकास के लिए योग की आधारशिला” में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं से संवाद किया तथा योग, स्वास्थ्य, शिक्षा और युवाओं के व्यक्तित्व के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न योगासनों एवं योग क्रियाओं का आकर्षक प्रदर्शन कर योग के महत्व, शारीरिक क्षमता, मानसिक एकाग्रता और अनुशासन का परिचय दिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों और योग के प्रति उनकी रुचि की सराहना करते हुए संजय अग्रवाल ने कहा कि युवाओं में अपार ऊर्जा, प्रतिभा और संभावनाएं हैं। आवश्यकता केवल इस बात की है कि उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा प्रदान की जाए।

विद्यार्थियों को योग, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश
विद्यार्थियों को योग, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश

इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संजय अग्रवाल ने कहा कि “युवा हमारे देश के मजबूत कंधे हैं। आप आगे बढ़ेंगे, बेहतर करेंगे और अपने जीवन में नए लक्ष्य हासिल करेंगे, तभी हमारा देश भी आगे बढ़ेगा।” उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र का भविष्य उसकी युवा पीढ़ी की सोच, शिक्षा, संस्कार और कार्यक्षमता पर निर्भर करता है। युवाओं को अपने व्यक्तिगत विकास के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी समझना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता का अर्थ केवल अच्छे पद या उपलब्धियां हासिल करना नहीं है, बल्कि अपने ज्ञान, कौशल और संस्कारों के माध्यम से समाज को बेहतर बनाने में योगदान देना भी है। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने, समय का सदुपयोग करने और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति विकसित करने की आवश्यकता है। शिक्षा के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच व्यक्ति को वास्तविक रूप से सक्षम बनाते हैं।

योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा है, जिसने संपूर्ण विश्व को स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने का मार्ग दिखाया है। योग केवल शारीरिक व्यायाम या कुछ आसनों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शरीर, मन और विचारों के बीच संतुलन स्थापित करने वाली संपूर्ण जीवन पद्धति है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति में एकाग्रता, आत्मसंयम, सकारात्मकता और कार्यक्षमता का विकास होता है।

उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे योग को केवल किसी विशेष दिवस या आयोजन तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएं। आज की प्रतिस्पर्धात्मक जीवनशैली में मानसिक तनाव, अनियमित दिनचर्या और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बीच योग युवाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

योगासनों एवं योग क्रियाओं का आकर्षक प्रदर्शन
योगासनों एवं योग क्रियाओं का आकर्षक प्रदर्शन

संजय अग्रवाल ने महाविद्यालय के शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा प्रदान करने का कार्य नहीं करते, बल्कि वे आने वाली पीढ़ी के विचारों, व्यक्तित्व और भविष्य का निर्माण भी करते हैं। शिक्षण संस्थानों की जिम्मेदारी है कि वे विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ जीवन के व्यावहारिक मूल्यों, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए भी प्रेरित करें।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ योग आयोग का निरंतर प्रयास है कि प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों, युवाओं और आम नागरिकों तक योग की पहुंच सुनिश्चित हो। योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विकसित करना हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है।

कार्यक्रम के अंत में उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आज की युवा पीढ़ी अपनी प्रतिभा, परिश्रम, अनुशासन और संकल्प के बल पर न केवल अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएगी, बल्कि विकसित भारत के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण, प्रबंधन से जुड़े प्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

बिलासपुर में खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर में खराब भोजन की शिकायत पर कार्रवाई, फर्म और अधिकारी को नोटिस
कोरोना ने फिर बिगाड़े देश के हालात, बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता, पीएम मोदी ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक
विश्व रक्तदान दिवस: तीन साल की बेटी की मौत ने दिया पिता को लक्ष्य, 45 बार रक्तदान कर मिसाल बने सतीश
जनजातीय उत्थान पर बड़ा फोकस: नक्सल मुक्त क्षेत्रों में तेज़ होगा विकास, ‘नियद नेल्ला नार 2.0’ जल्द
सुप्रीम कोर्ट का राज्यों से सवाल, 50 प्रतिशत से ज्यादा हो सकता है आरक्षण?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिव बदले: विधायक देवेंद्र यादव समेत 25 नेता प्रभार से मुक्त
Next Article अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में संजय अग्रवाल ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश आयुष विभाग की व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने पर जोर, अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में संजय अग्रवाल ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?