ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बिलासपुर में खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर में खराब भोजन की शिकायत पर कार्रवाई, फर्म और अधिकारी को नोटिस
Share
Notification Show More
Latest News
बिलासपुर में खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर में खराब भोजन की शिकायत पर कार्रवाई, फर्म और अधिकारी को नोटिस
September 22, 2026
स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, भर्ती परीक्षा 29 नवम्बर को संभावित
September 22, 2026
टिकट चेकिंग उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 9 कर्मियों को डीआरएम दयानंद ने किया सम्मानित
September 22, 2026
अनुशासन, आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है खेल – डिप्टी सीएम अरुण साव
September 22, 2026
भोरमदेव कॉरिडोर : निर्माण कार्यों में लेटलतीफी पर एजेंसी को फटकार, तेजी लाने कड़े निर्देश
September 22, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BilaspurBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeatured

बिलासपुर में खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर में खराब भोजन की शिकायत पर कार्रवाई, फर्म और अधिकारी को नोटिस

By Mohan Rao Published September 22, 2026
Share
SHARE

24 घंटे में मांगा जवाब, खेल संचालक ने दो अधिकारियों की जांच समिति भी गठित की

बिलासपुर। बहतराई स्थित खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खिलाड़ियों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की शिकायत पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। खिलाड़ियों के भोजन में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने बिलासपुर में विभागीय सहायक संचालक तथा संबंधित भोजन प्रदायक फर्म को नोटिस जारी किया है। दोनों को 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण के साथ तथ्यात्मक प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक आकांक्षा शिक्षा खलखो ने खिलाड़ियों की डाइट के मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारी तथा भोजन प्रदायक फर्म से जवाब तलब किया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मामले में सामने आए तथ्यों की वास्तविक स्थिति का परीक्षण किया जाएगा। विभाग ने तथ्यों की स्थल जांच और वस्तुस्थिति की पड़ताल के लिए संचालनालय स्तर से दो खेल अधिकारियों की जांच समिति भी गठित की गई है। समिति बहतराई स्थित खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मामले का परीक्षण करेगी और जांच के बाद तथ्यात्मक प्रतिवेदन संचालनालय को प्रस्तुत करेगी। इस जांच के आधार पर सामने आने वाली वस्तुस्थिति के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संचालक श्रीमती आकांक्षा शिक्षा खलखो ने कहा है कि खिलाड़ियों के भोजन, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार्य नहीं होगी। खिलाड़ियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तायुक्त, स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। जांच में किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों और सेवा प्रदाताओं को खिलाड़ियों के हित में निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। खिलाड़ियों के बेहतर प्रशिक्षण, डाइट और मूलभूत सुविधाओं की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

You Might Also Like

स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, भर्ती परीक्षा 29 नवम्बर को संभावित

टिकट चेकिंग उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 9 कर्मियों को डीआरएम दयानंद ने किया सम्मानित

अनुशासन, आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है खेल – डिप्टी सीएम अरुण साव

भोरमदेव कॉरिडोर : निर्माण कार्यों में लेटलतीफी पर एजेंसी को फटकार, तेजी लाने कड़े निर्देश

सेवा संकल्प अभियान : डिप्टी सीएम साव ने रायगढ़ में 126.92 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

Mohan Rao September 22, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, भर्ती परीक्षा 29 नवम्बर को संभावित

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?