अयोध्या (एजेंसी)। पांच अगस्त को अयोध्या में श्रीराम मंदिर शिलान्यास और भूमि पूजन से पहले मंदिर के पुजारी प्रदीप दास और मंदिर की सुरक्षा में तैनात 16 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें फायर ब्रिगेड के सिपाही, पीएसी और पुलिस जवान शामिल हैं। ये सभी मंदिर की सुरक्षा में तैनात थे। इसकी जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। बताजा रहा है अब इस बात की जांच हो रही है कि इनके संपर्क में और कौन-कौन लोग आए थे।
पुजारी प्रदीप दास राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के सहायक हैँ। उन्हें होम क्वारनटीन कर दिया गया है। कोरोना संक्रमित 16 पुलिसकमियों को भी क्वारनटीन किया गया है।
अयोध्या : राम मंदिर के पुजारी और सुरक्षा में लगे 15 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव





